Rice Water for Weight Loss
Rice Water for Weight Loss Credit: Istock

Weight Loss: वजन कम करने के लिए नींबू पानी से लेकर एप्‍पल साइडर विनेगर तक न जाने कौन-कौन से डिटॉक्‍स वॉटर पीने की सलाह दी जाती है। इसी के चलते इन दिनों राइस वॉटर यानी चावल का पानी काफी लोकप्रिय हो रहा है। माना जाता है कि चावल का पानी हेल्‍दी तरीके से वेट लॉस करने में मदद कर सकता है। ये बेहतर डाइजेशन के साथ आपकी स्किन और हेयर का भी बखूबी ख्‍याल रख सक‍ता है। लेकिन चावल के पानी का सेवन कब और कैसे करना है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍यों खास है चावल का पानी

Rice Water for Weight Loss: चावल के पानी से करें वजन कम
Why is rice water special

चावल का पानी एक तरह का स्‍टार्च है जो चावल बनाते समय निकलता है। इसमें स्‍टार्च के अलावा विटमिन-ई, फाइबर, जिंक और मैग्‍नीशियम होता है जो हेल्‍थ के लिए बेनीफ‍िशियल माना जाता है। चावल का पानी आपके शरीर को दिनभर एनर्जी प्रदान कर पेट को फुल रखने में मदद करता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती।

चावल के पानी के फायदे

वेट लॉस: ये एक नॉन-फैटनिंग ड्रिंक है जो वेट लॉस में मददगार साबित हो सकती है।100 मिली चावल के पानी में लगभग 50 कैलोरी होती है। लेकिन चावल के पानी को सही तरीके से बनाना जरूरी है वरना इसका कैलोरी कंटेंट बढ़ सकता है।

गट हेल्‍थ: ओवरऑल हेल्‍थ को सुधारने में गट हेल्‍थ महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है। चावल के पानी में मौजूद प्रोबायोटिक्‍स पाचन तंत्र पर लाभकारी प्रभाव डाल सकते हैं। ये गट को आवश्‍यक एंजाइम और बैक्‍टीरिया प्रदान करते हैं जिससे वजन कम करने में भी आसानी होती है।

पेट रखे फुल: खाने के बीच में चावल का पानी पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा होती है जो वजन घटाने के दौरान आवश्‍यक ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

चावल के पानी के नुकसान

– कब्‍ज की हो सकती है समस्‍या

– गैस्टिक समस्‍या का करना पड़ सकता है सामना

– शरीर में आ सकती है सूजन

– बार-बार यूरिन आना

– ब्‍लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी

कैसे बनाएं चावल का पानी

Rice Water
How to Make Rice Water

– एक बर्तन में लगभग 50 ग्राम चावल और लगभग 2 कप पानी ले लें।

– अब इसे गैस पर उबाल आने तक चढ़ा रहने दें।

– चावल के पानी को सफेद माढ़ आने तक उबालें और फिर छान लें।

– चावल के पानी को ठंडा होने के बाद पिएं।

कैसे करें चावल के पानी का सेवन

– चावल के पानी को दोपहर और रात के खाने से लगभग 30 मिनट पहले पिया जा सकता है।

– यदि आप इसे अपनी डाइट का हिस्‍सा बनाना चाहते हैं तो प्रतिदिन 1-2 कप का ही सेवन करें।

– ज्‍यादा चावल का पानी पीने से शरीर में कार्ब्‍स की मात्रा बढ़ सकती है इसलिए सही मात्रा में ही इसका सेवन करें।

– चावल के पानी में किसी तरह की स्‍वीटनर को एड न करें इससे इसका कैलोरी कंटेंट बढ़ सकता है।

– डायबिटीज और किडनी के मरीजों को बिना चिकित्‍सक की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

– डायरिया के मरीजों को ये पानी अक्‍सर पिलाया जाता है।