Summary: भोले बाबा की परम भक्त हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज
ग्लैमर भरी जिंदगी जीने वाली कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भगवान शिव में गहरी आस्था रखती हैं। मंदिर दर्शन, ज्योतिर्लिंग यात्राएं और आध्यात्मिक अनुभव उनके जीवन में संतुलन, शांति और आत्मिक मजबूती लाने का काम करते हैं।
Bollywood Lord Shiva Devotees: कैमरे के फ्लैश और बिजी शूटिंग शेड्यूल के बीच बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी बाहर से जितनी ग्लैमरस दिखती है, अंदर से उतनी ही भावनाओं और संघर्षों से भरी होती है। यही वजह है कि कई सेलेब्रिटीज इससे बचने के लिए खुद को आध्यात्मिक आस्था से जोड़ते हैं। भगवान शिव के प्रति भक्ति का भाव कई एक्ट्रेसेज में साफ झलकता है, जिनमें अनन्या पांडे, सारा अली खान, कंगना रनौत और मौनी रॉय शामिल हैं।
अनन्या पांडे की पहली ज्योतिर्लिंग यात्रा
हाल ही में अनन्या पांडे महाराष्ट्र स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर गईं और वहां की कुछ प्यारी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। यह उनके जीवन की पहली ज्योतिर्लिंग यात्रा थी। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “हर हर महादेव, मेरा पहला ज्योतिर्लिंग, सबसे अच्छी यात्रा की शुरुआत।” अनन्या की इस यात्रा में उनकी मां भावना पांडे भी शामिल थीं। अनन्या की तस्वीरें बताती हैं कि ग्लैमर भरे स्टारडम के बीच यह ज्योतिर्लिंग दर्शन आत्मिक शांति की तलाश है।
कंगना रनौत ने दर्शन किये 12 ज्योतिर्लिंग के
कंगना रनौत अक्सर अपनी आध्यात्मिक सोच और भगवान शिव में गहरी आस्था का जिक्र करती रही हैं। मंदिर दर्शन, ध्यान और आध्यात्मिक ऊर्जा में विश्वास उनके जीवन का हिस्सा हैं। कंगना अब तक 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं, जिसमें से अंतिम भीमा शंकर था। यह यात्रा उन्होंने पिछले साल की समाप्ति से पहले कर ली। इसी समय उन्होंने घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के भी दर्शन किये थे।
रवीना टंडन और राशा ठडानी की भोले बाबा के लिए श्रद्धा
रवीना टंडन अक्सर अपनी बेटी राशा ठडानी के साथ मंदिरों में दर्शन करती नजर आती हैं। कंगना की तरह ही रवीना और राशा 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। दोनों अपने दर्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। रवीना को अन्य मंदिरों के दर्शन करते हुए भी देखा जा सकता है।
सारा अली खान का भोले बाबा के प्रति प्रेम
सारा अली खान की शिव भक्ति भी काफी चर्चित रही है। उन्होंने केदारनाथ जैसी कठिन तीर्थ यात्रा की है और देश के कई प्राचीन शिव मंदिरों में दर्शन किए हैं। वह काशी विश्वनाथ भी कई बार जा चुकी हैं और झारखंड के बाबा बैद्यनाथ के भी दर्शन कर चुकी हैं। उनकी यात्राएं सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धा, अनुशासन और आत्मचिंतन का हिस्सा लगती हैं।
मौनी रॉय का ध्यान, शांति और शिव से जुड़ाव
मौनी रॉय अक्सर शिव मंदिरों में पूजा करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं। मौनी के लिए शिव भक्ति एक शांत, निजी अनुभव है जो उन्हें भीड़ से अलग एक आंतरिक मजबूती देता है। मौनी को अक्सर कोयम्बटूर स्थित आदि योगी में भगवान शिव के दर्शन के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। मौनी इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती हैं।
