Gut Health
Fermented Food Credit: Istock

Gut Health During Eid: रमजान का पाक महीना चल रहा है जिसमें तन और मन को शुद्ध करने के लिए 30 दिनों तक रोजा रखा जाता है। 2 मार्च से रमजान की शुरुआत हुई थी और चांद देखकर ही ईद मनाई जाएगी। इसे ईद-उल-फितर भी कहा जाता है। रमजाम के दौरान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्‍त त‍क उपवास रखा जाता है। ये न केवल एक प्रसिद्ध स्‍प्रिचुअल प्रेक्टिस है बल्कि ये शरीर की गट हेल्‍थ और वेलनेस को सुधारने का काम भी करता है। हालांकि एक लंबे अंतराल तक उपवास रखने से शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है।लेकिन इफ्तारी के दौरान कई बार जरूरत से ज्‍यादा और गरिष्‍ठ भोजन का सेवन कर लिया जाता है जिससे आपकी गट हेल्‍थ को नुकसान पहुंच सकता है।

कुछ ही दिनों में ईद आने वाली है, ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पाचन तंत्र को दुरुस्‍त कर फेस्टिवल का आनंद लेने के लिए खुद को तैयार रखें। अपनी गट हेल्‍थ को सुधारने के लिए सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी की जगह फर्मेंटेड चीजों से करें जो आंतों में गुड बैक्‍टीरिया को बढ़ाकर पेट की गैस और एसिडिटी को कंट्रोल में मदद कर सके। तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ फर्मेंटेड फूड आइटम्‍स के बारे में।  

क्‍या है फर्मेंटेड फूड 

Gut Health During Eid-ईद पर बनाएं गट को हेल्‍दी
what is fermented food

फर्मेंटेड फूड वे खाद्य पदार्थ हैं जो बैक्‍टीरिया,यीस्‍ट और अन्‍य माइक्रोऑर्गेनिज्‍म की मदद से तैयार किए जाते हैं। इस प्रक्रिया में खाने में मौजूद शुगर, कार्ब्‍स और फैट को प्राकृतिक रूप से बदलकर पौष्टिक बनाया जाता है। फर्मेंटेड फूड का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को अंदरूनी तौर पर डिटॉक्‍स करने में मदद मिल सकती है। 

कांजी 

रमजान के दौरान हैवी और तेलयुक्‍त खाने का सेवन करने से पेट में दर्द, गैस और अपच की समस्‍या हो सकती है। ऐसे में यदि सुबह की शुरुआत कांजी से की जाए तो शरीर को मजबूत और तंदरुस्‍त बनाया जा सकता है। कांजी एक ट्रेडिशनल डिटॉक्‍स ड्रिंक है जिसे धूप में रखकर फर्मेंट किया जाता है। इसे बनाने के लिए आप गाजर, मूली, चुकंदर जैसी पौष्टिक सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। ये आपके गट हेल्‍थ को सुधारने में मदद कर सकती है।  

इडली और डोसा 

साउथ इंडियन व्‍यंजन इडली और डोसे को फर्मेंट करके तैयार किया जाता है। ये गट हेल्‍थ के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इस डिश को दाल और चावल को फर्मेंट करके बनाया जाता है। इसमें लैक्टिक एसिड बैक्‍टीरिया होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। इसे इफ्तारी के दौरान गर्मागर्म बनाकर खाया जा सकता है। 

फर्मेंटेड अचार 

ईद पर बनाएं गट को हेल्‍दी
Fermented Pickles

प्राकृतिक रूप से फर्मेंटेड अचार गट हेल्‍थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। ये प्रोबायोटिक का शानदार स्‍त्रोत माना जाता है। अचार गट हेल्‍थ को बढ़ावा देते हैं और बैड बैक्‍टेरिया से लड़ते हैं। ये एक साइड डिश है जिसे खाने के साथ सीमित मात्रा में लिया जा सकता है। ध्‍यान रखें कि रमजान के दौरान सिरके से बनें अचार के सेवन से बचें क्‍योंकि इसमें प्रोबायोटिक्‍स की कमी होती है।  

दही और छाछ 

पाचन तंत्र को दुरुस्‍त रखने के लिए दही और छाछ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्‍स होते हैं जो पेट को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। यदि आप नियमित रूप से दही और छाछ का सेवन करते हैं तो आपकी गट हेल्‍थ को सुधारा जा सकता है। ये शरीर में गुड बैक्‍टीरिया को बढ़ाते हैं और खराब बैक्‍टीरिया को खत्‍म करने का काम करता है।