daan rules
daan rules

Overview: सप्ताह के किन दिनों में करें किन चीजों का दान

हफ्ते के हर दिन ग्रहों अनुसार विशेष दान का महत्व है। सही वस्तुओं का दान करने से शुभ फल, पुण्य और ग्रहों की कृपा प्राप्त होती है।

Daan Importance: हिंदू धर्म में दान का विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि, जो व्यक्ति सामर्थ्य हैं, उन्हें अपनी कमाई का कुछ हिस्सा गरीब और जरूरतमंदों में जरूर दान करना चाहिए। शास्त्रों में भी कहा गया है कि, दान से अधिक पुण्यफल की कमाई जीवन में कुछ नहीं। दान करने से व्यक्ति को ऐसा पुण्यफल प्राप्त होता है जोकि ना सिर्फ जीवन बल्कि मृत्यु के बाद भी काम आता है। दान का पुण्यफल मृत्यु के बाद स्वर्ग में स्थान दिलाता है। यही कारण है कि शास्त्रों और पुराणों में दान का महत्व बताया गया है।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जाने-अनजाने में हम गलत चीजों का दान गलत दिनों में कर देते हैं, जिससे कि दान का पुण्यफल नहीं मिलता। बल्कि इसके विपरीत ग्रहों की अशुभता झेलनी पड़ती है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में विस्तारपूर्वक बतलाया गया है कि, किन दिनों में किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों का नहीं, जिससे की शुभ फल की प्राप्ति हो और परेशानियों से बचा जा सके। आइये जानते हैं सप्ताह के सात अलग-अलग दिनों में क्या दान करना उचित होता है।

रविवार को करें इन चीजों का दान

Ravivar daan Importance
Ravivar daan Importance

रविवार का दिन सूर्य ग्रह से जुड़ा होता है और यह दिन सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित भी है। ज्योतिष के अनुसार रविवार के दिन दिन गेंहू, लाल फूल, गुड़, तांबा और माणिक्य रत्न आदि का दान करना शुभ होता है। रविवार को इन चीजों का दान करने से सूर्य ग्रह से शुभ फल मिलते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

सोमवार को करें सफेद चीजों का दान

Somwar Ke Daan
Somwar Ke Daan

सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ग्रहों की बात करें तो इस दिन पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए सोमवार को सफेद रंग की चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्र से शुभ फल मिलते हैं। सोमवार को आप चावल, सफेद कपड़े, सफेद फूल, मिश्री, शक्कर, नारियल या दूध से बनी चीजों का दान कर सकते हैं।

मंगलवार को लाल रंग की चीजों का दान करना शुभ

मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा और व्रत के लिए शुभ माना जाता है। इसी के साथ यह दिन मंगल ग्रह से जुड़ा होता है। मंगल ग्रह का रंग लाल है। इसलिए इस दिन व्यक्ति को लाल फूल, लाल चंदन, लाल वस्‍त्र, बादाम, मसूर की दाल आदि का दान करना चाहिए।

हरे रंग की चीजों का दान बुधवार को करे

बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। क्योंकि बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से होता है। ऐसे में आप बुधवार के दिन गरीब और जरूरतमंदों में हरे मूंग की दाल, हरे रंग के वस्‍त्र, हरी सब्जियां आदि दान कर सकते हैं। सुहागिन महिलाओं को बुधवार के दिन हरी चूड़ियों का दान करता भी शुभ होता है।

गुरुवार को करें पीले रंग की वस्तुओं का दान

गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा है। कुंडली में गुरु ग्रह की मजबूती के लिए इस दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप इस दिन पीली दाल, पीले वस्त्र, पीले फल, बेसन के लड्डू, केला या स्वर्ण आदि का दान अपने सामर्थ्य अनुसार कर सकते हैं।

शुक्रवार को इन चीजों के दान से मां लक्ष्मी की होगी कृपा

Friday Daan Niyam
Friday Daan Niyam

शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है जोकि प्रेम, कला, विलासिता और सुख आदि के कारक माने जाते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा के लिए भी यह दिन उत्तम माना जाता है। शुक्रवार को नमक, खीर, वस्त्र और केसर आदि का दान करना शुभ होता है।

शनिवार को काली वस्तुओं का दान

shaniwar ke daan
shaniwar ke daan

शनिवार का दिन शनि ग्रह से संबंधित है, इन्हें काला रंग अतिप्रिय है। ज्योतिष के मुताबिक, शनिवार को काले वस्त्र, लोहा, सरसों तेल, ऊड़द की दाल, काले तिल जैसी चीजों का दान करें। इसके साथ ही शनिवार को छाता या चप्पल का दान भी अच्छा माना जाता है।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...