Offering Mustard Oil to Shani Dev
Why mustard oil donated on Saturday

आखिर शनिवार के दिन ही क्यों किया जाता है सरसों तेल का दान

शनिवार के दिन सरसों तेल का दान करने से व शनि देव को तेल चढ़ाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और कुंडली के सभी दोषों से भी छुटकारा मिलता है।

Offering Mustard Oil to Shani Dev: शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। वे व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे सुख-दुख देते हैं। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित किया गया है। शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त कई अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं। इनमें से ही एक उपाय शनिवार के दिन शनि मंदिर में शनि देवता को सरसों का तेल चढ़ाना भी है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन सरसों तेल का दान करने से व शनि देव को तेल चढ़ाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और कुंडली के सभी दोषों से भी छुटकारा मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करने से क्या लाभ होते हैं।

Offering Mustard Oil to Shani Dev
How to donate mustard oil on Saturday?
  • शनिवार के दिन सरसों तेल का दान हमेशा ही सूर्यास्त के बाद करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को किसी भी प्रकार का कोई दोष नहीं लगता है। 
  • शनिवार के दिन सरसों तेल दान करने के लिए आप एक लोहे की वस्तु जैसे लोहे की कटोरी व कढ़ाई में तेल भरकर किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें।
  • शनिवार के दिन शनि मंदिर में तेल चढ़ाना और वहां तेल का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है।
  • अगर आपके लिए संभव हो तो सरसों तेल दान करने के साथ-साथ ही आप शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नम:” का जप भी अवश्य करें।
  • अगर किसी की कुंडली में शनि की साढे़साती या ढैय्या चल रही है, तो आप शनिवार के दिन सरसों तेल में अपना चेहरा देखें और फिर उस तेल का दान करें। इस दान को छाया दान कहा जाता है। इससे व्यक्ति को नजरदोष से भी छुटकारा मिलता है। 
Shani Dev
many benefits of donating mustard oil

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनि देव कर्मफल के दाता माने जाते हैं और व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में शनि की दशा खराब चल रही होती है तो उसे जीवन में कठिनाइयों और कष्ट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शनिवार के दिन सरसों तेल का दान करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और इससे शनि के अशुभ प्रभाव भी कम होने लगते हैं। साथ ही इस दिन सरसों तेल का दान करने से घर में सुख-शांति आती है और धन का आगमन भी होता है। इस दान से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।

 mustard oil
How to donate mustard oil

शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना अच्छा माना जाता है। इस दिन सरसों तेल का दान करने के लिए आप सूर्यास्त के बाद किसी लोहे के बर्तन या कटोरी में तेल भरकर किसी गरीब या फिर जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...