copy of drawing
copy of drawing

Funny Stories for Kids: मम्मी ने निक्का को ड्राइंग की नई वाली, खूब बढ़िया काॅपी लाकर दी और संदुर-संदुर कै मल के रंग । निक्का ने देखा तो उसकी आँखों में चमक आ गई । खुश होकर बोला, “वाह-वाह मम्मी ! मैं इस पर ढेरों चित्र बनाऊँगा । ढेर-ढेर जोकर, मोर, हाथी और शेर । बड़े वाले रंग-बिरंगे तोते भी,
जो चिड़ियाघर में देखे थे । और हाँ, खबू उजली, संदुर-संदुर बतखें भी ।”
मम्मी हँसकर बोलीं, “हाँ-हाँ, बनाना निक्का । खूब सारे चित्र बनाना । अब तो तू ड्राइंग में पूरा उस्ताद हो गया है न !”

निक्का बोला, “मम्मी , कभी-कभी मेरा दिल करता है कि मैं इतने चित्र बनाऊँ, इतने चित्र कि पूरी धरती, पूरा आकाश भर जाए !”
“अच्छा , मेरा लाडला बेटा !” कहकर मम्मी खूब जोर से हँस पड़ीं । उनकी आँखों में निक्का के लिए ढेर सारा प्यार था । निक्का धुन का पक्का है । यह बात उन्हें अच्छी लगती है । और सचमुच ड्राइंग की काॅपी हाथ में आते ही निक्का के सपनों को पंख लग गए । अब वह जैसे धरती पर नहीं, आसमान में उड़ रहा था । नई-नई कल्पनाएँ । नए-नए रंगों और ताजगी से भरे चित्र । हर चित्र में कोई अलग सी
बात । जो कुछ उसके मन में आता, उसे वह फौरन चित्रों में ढाल देता । अब वह कभी सपने में देखे हि रन का चित्र बनाता । कभी सर्कस में देखे भालू का । एक से एक बढ़ि या जोकरों के चित्र उसने बनाए । ऐसे कि देखने वाला हँसते-हँसते लोटपोट हो जाए । उसने अपने दोस्तों के भी चित्र बनाए ।
अपनी फुलवारी में खि ले फूलों के भी । गेंदे, गुलाब के फूलों के भी । यहाँ तक कि अपने प्यारे दोस्त शेरू का भी उसने बड़ा जोरदार चित्र बनाया, तो पँछू हिलाता हुआ अकसर उसके पास ही बैठा रहता था । उसका हर चित्र लाजवाब होता ।

मम्मी देखतीं तो हैरान होतीं । सोचतीं, ‘छोटा सा निक्का , लेकिन इसके मन की उड़ान कि तनी ऊँची है । यही मन की उड़ान तो इसके चि त्रों में है । इसीलिए वे इतने नए-निराले लगते हैं । एकदम ताजगी भरे ।’
पर निक्का में एक बुरी आदत थी । चित्र पूरा होते ही वह पन्ना काॅपी से फाड़ता और झट दोस्तों को दिखाने के लिए भाग खड़ा होता । फिर वह पन्ना पता नहीं, कहाँ छूट जाता ।

उसने ऐसे ही ढेरों चित्र बनाए और बना-बनाकर गुम कर दिए । उसकी ड्राइंग की काॅपी में बस एक आखिरी पन्ना बचा था । उस पर चित्र बनाते हुए निक्का को अपने पुराने चि त्रों की बड़ी याद आती, पर उसे तो पता ही नहीं था कि वे चित्र उसने कहाँ रख दिए !
‘चलो, आखिरी पन्ने पर अब इसका भी चित्र बनाता हूँ ।’ निक्का ने सोचा, ‘इस बार मैं अपना ही चित्र बनाऊँगा । रोते हुए निक्का का चित्र । मैं बहुत दुखी हूँ न ! देखता हूँ, मेरा चित्र देखकर लोग दुखी होते हैं कि नहीं ?’
और सचमुच निक्का अपना ही चित्र बनाने लगा । बहुत ही उदास और दुखी निक्का का चित्र , जिसकी आँखों से टप-टप आँसू बह रहे थे ।
निक्का का चित्र पूरा होने ही वाला था कि इतने में बड़े जोर की हवा आई । निक्का ने कसकर अपना चित्र पकड़ लिया, कहीं वह हवा में उड़ न जाए । पर आश्चर्य ! हवा ने उसके चित्र को नहीं छेड़ा । उलटे हवा के साथ उसके खोए हुए सारे चित्र उड़-उड़कर वापस आते गए । शरारती परिंदों की तरह ।
देखकर निक्का खुशी से नाच उठा । उसने उन चित्रों को बड़े प्यार से सँभाला । फिर एक फाइल में करीने से लगाकर धीरे से पुचकारा । आखिर ये चित्र ही तो उसकी सबसे बड़ी पूँजी थे । सबसे बड़ा खजाना ।

निक्का हैरान था, जो बात उसने सोची भी नहीं थी, वह कैसे हो गई ! इस समय उसका मन इतना हलका था, जैसे हवा में उड़ रहा हो ।
फिर उसे अपने उस चित्र की याद आई, जो वह अभी-अभी बना रहा था । उस चित्र में निक्का के गालों पर अब भी ताजे-ताजे आँसू थे । निक्का ने सोचा, ‘अब इसे खुश भी करना चाहिए ।’ लि हाजा निक्का ने ब्रश उठाया, झट उसके होंठों पर हँसी बिखेर दी ।

अब तो बड़ा अजीब चित्र बन गया । गालों पर आँसू, होंठों पर हँसी । निक्का ने देखा, तो खुद ही हैरान रह गया ।
उसने वह चित्र ले जाकर मम्मी को दिखाया, पापा को दिखाया । नंदू भैया और मीनू दीदी को दिखाया । दोस्तों को भी दिखाया । सब कहते, “अरे निक्का , यह तो बड़ा अनोखा चित्र है । ऐसा चित्र हमने कभी देखा ही नहीं कि गाल पर आँसू, होंठों पर हँसी !”
निक्का कहता, “इसमें एक राज की बात है । वह कहानी फिर कभी सुनाऊँगा !”
“कौन सी कहानी…?” सबने हैरान होकर पूछा ।
“सुनाऊँगा…कभी फिर सुनाऊँगा । हालाँकि कहानी बड़ी मजेदार है !” कहकर निक्का हँस पड़ा ।
और उसने उस चित्र को सँभालकर रख लि या । वही जानता था कि यह चित्र उसके लिए सचमुच कि तना बेशकीमती है ।

ये कहानी ‘बच्चों की 51 नटखट कहानियाँ’ किताब से ली गई है, इसकी और कहानी पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएंBachchon Ki 51 Natkhat Kahaniyan बच्चों की 51 नटखट कहानियाँ