Summary: गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को क्यों किया जा रहा है ट्रोल? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
बिग बॉस 19 जीतने के बाद से टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला लगातार लाइमलाइट में हैं। हाल ही मेंआकांक्षा का नया वेब शो ‘दिल, धोखा और डिजायर’ प्रमोट किया गया, जो 12 फरवरी से शेमारू पर टेलीकास्ट होगा।
Akansha Chamola Viral Video: बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद से गौरव खन्ना ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिग बॉस के बाद आकांक्षा को भी खूब लाइमलाइट मिल रही है। आकांक्षा चमोला का ‘दिल धोखा और डिजायर’ का एक प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। इस शो में आकांक्षा ने कुछ इंटीमेंट सीन किए हैं, जिसे लेकर भी लोग बात कर रहे हैं।
आकांक्षा चमोला का कोजी डांस वायरल
दरअसल, हाल ही में आकांक्षा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘दिल, धोखा और डिजायर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। जो 12 फरवरी से शेमारू पर टेलीकास्ट होने वाला है। इस दौरान स्टेज पर उन्होंने अपने को-एक्टर्स कुंवर अमर और अली हसन के साथ कोजी डांस किया। इवेंट से वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि पवो अपने को-स्टार कुंवर अमर और अली हसन के साथ डांस करती दिख रही थीं। इस दौरान तीनों के बीच काफी नजदीकियां देखी जा सकती हैं। हालांकि, पूरे वीडियो में आकांक्षा दोनों के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आती हैं, लेकिन अब इस डांस वीडियो को देखकर यूजर्स ने आकांक्षा को निशाना बनाया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।
लोगों ने कही ये बात
आकांक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी शुरू हो गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हम तो ना सहते गौरव भाई।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “बेशर्मी की भी एक हद होती है।” कुछ लोगों ने इस वीडियो की तुलना सिंगर एपी ढिल्लों और एक्ट्रेस तारा सुतारिया के वायरल मोमेंट से भी कर दी, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, सभी यूजर्स का रिएक्शन निगेटिव नहीं था। कमेंट सेक्शन में कई लोग आकांक्षा के सपोर्ट में भी नजर आए और उनके लिए प्यार भरे मैसेज लिखे वहीं एक यूजर ने मज़ाकिया अंदाज़ में गौरव खन्ना को टैग करते हुए फिर से लिखा, “भाई, हम तो ना सहते।”
ट्रोलिंग पर क्या बोलीं आकांक्षा ?
इसी बीच एक आकांक्षा का एक इंटरव्यू भी सामने आया है। इसमें जब उनसे इंटिमेसी पर बात की गई तो एक्ट्रेस ने कहा- ‘सिनेमा में इंटिमेसी को हमेशा सावधानी, कलाकार की सहमति और जिम्मेदारी के साथ शूट किया जाता है। मैं अपने को-एक्टर्स और निर्देशक का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने सेट पर हमेशा सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाए रखा।’बता दें, आकांक्षा जल्द ही वेब शो ‘दिल, धोखा और डिजायर’ में नजर आएंगी।
डांस-स्टाइल से सुर्खियों में रहती आकांक्षा
आकांक्षा चमोला एक टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह मशहूर टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी हैं। आकांक्षा ने टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम किया है और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी आकांक्षा का एक डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था, जहां उन्होंने एक मीडिया इवेंट में धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। उन्होंने इवेंट के गेट पर ही डांस शुरू कर दिया।
