Summary: आकांक्षा चमोला का डांस वीडियो, गौरव फैंस ने किया सपोर्ट, फरहाना फैंस नाराज
बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में एक मीडिया इवेंट में आकांक्षा का डांस वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बादशाह के गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी। गौरव खन्ना ने उनका पूरे समय समर्थन किया।
Akanksha Chamola Dance Video: बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला को साथ में देखना फैंस के लिए हमेशा खास होता है। दोनों के बीच का प्यार और मजबूत बॉन्ड शो के दौरान और उसके बाहर साफ़ नजर आता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर आकांक्षा चमोला का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने एक मीडिया इवेंट में धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। उन्होंने इवेंट के गेट पर ही डांस शुरू कर दिया और उनके पति गौरव खन्ना पूरे समय तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते रहे। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फरहाना के फैंस ने जमकर उन्हें ट्रोल किया।
इवेंट में आकांक्षा के डांस ने खींचा ध्यान
Itna Cringe wali harkatein karo ki Khud Ke Pati bhi Sharma jaaye
— 𝑺Ꮒꪋ𝘳𝗺🌿𝘴𝔱Ꮵ𝗮 (@Books_Story_002) December 19, 2025
…….Thoda Sharam to kar leti bahen🤣
#FarrhanaBhatt𓃵#GauravKhanna https://t.co/eoh0rYkq2R pic.twitter.com/bFHAty5NDq
दरअसल, मुंबई में बीते दिन एक इवेटं था, जहां पर ‘बिग बॉस’ के कुछ विनर्स अपनी ट्रॉफी के साथ पहुंचे थे। वहां गौरव खन्ना भी पत्नी आकांक्षा के साथ स्पॉट हुए थे। जहां एक्ट्रेस के चुलबुलेपन ने सबका ध्यान खींच लिया। वह इवेंट के एंट्री गेट पर ही कुछ महिलाओं के साथ बादशाह के गाने का हुक स्टेप करने लगीं। वहीं, गौरव खन्नी पीछे खड़े मुस्कुरा रहे थे। अब इस पर फैंस ने तो अच्छे कमेंट्स किए लेकिन फरहाना के चाहनेवालों ने भला-बुरा कहा।
फरहाना भट्ट के फैंस ने आकांशा को किया
I don’t really want to bring this up and wanted to ignore it, but that day Gaurav’s fans were calling Farrhana a bar dancer, an attention seeker, and many other things. What do they have to say about this? 😭
— A𐙚⋆ (@bbcoree_) December 19, 2025
Isn’t this embarrassing?#FarrhanaBhatt #FarrhanaRebellions pic.twitter.com/eHUvRvrXfl
आकांशा के इस डांस वीडियो को देखकर फरहाना के फैंस ने भी जमकर उन्हें ट्रोल किया। फैंस उन्हें ‘बार गर्ल’ कह रहे हैं। एक फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी और इसे नजरअंदाज करना चाहती थी, लेकिन उस दिन गौरव के फैंस फरहाना को बार डांसर, अटेंशन सीकर और न जाने क्या-क्या कह रहे थे। इस बारे में उनका क्या कहना है? क्या यह शर्मनाक नहीं है?”वहीं, गौरव के फैंस ने इस वीडियो को क्यूट बताया। एक ने लिखा, ‘बिग बॉस 19 के फैमिली वीक के दौरान मुझे गौरव खन्ना और उनकी पत्नी थोड़े अजीब लगे लेकिन दोनों प्यारे और क्यूट भी हैं। आकांक्षा तो आते ही डांस करने लगीं और खूब मस्ती की। ये देखकर अच्छा लगा कि गौरव ने उन्हें रोका नहीं।’ एक ने लिखा, ‘कितना ओवरएक्टिंग।’ एख ने लिखा, ‘क्यूट बनने की नाकाम कोशिश।’
फरहाना-आकांक्षा के डांस वीडियो ने बढ़ाई बहस
बता दें, इससे पहले ‘बिग बॉस 19’ के खत्म होने के बाद सक्सेस पार्टी हुई थी। पार्टी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है जिसमें फरहाना भट्ट को सोफे पर चढ़कर डांस करते हुए देखा गया। वे ‘हंगामा हो गया’ गाने पर जोश से डांस कर रही थीं। तब गौरव खन्ना के फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की थी। साथ ही एक्ट्रेस को ‘बार डांसर’ तक कह दिया था। अब जब उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला का एक डांस वीडियो सामने आया तो एक्ट्रेस के फैंस ने भी जमकर बदला लिया। फैंस उन्हें ‘बार गर्ल’ कह रहे हैं।
गौरव की स्मार्ट गेमिंग ने दिलाए ट्रॉफी
गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ का खिताब जीता है। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को मात देकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। शो में उनके साफ-सुथरे गेम ने उन्हें जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जबकि फरहाना रनर-अप रहीं। बस तभी से दोनों सेलेब्रिटीज के फैंस के बीच भी आपस में कहासुनी सुनने को मिलती रहती है।
