Summary: मुंबई में गौरव खन्ना का स्टाइलिश घर,लक्जरी किचन और यादों से भरी पर्सनल सजावट
अनुपमा सीरियल में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतकर उन्होंने फैंस का दिल भी जीता। असल जिंदगी में गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला मुंबई में एक खूबसूरत और स्टाइलिश घर में रहते हैं, जो मॉडर्न और ट्रेडिशनल डेकोर का बेहतरीन मिश्रण है।
Gaurav Khanna House: अनुपमा सीरियल में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। अब गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतकर फैंस का दिल जीत लिया है। शो में उनकी समझदारी और स्ट्रॉन्ग गेम की वजह से उन्हें “मास्टरमाइंड” का टाइटल भी मिला। टॉप-2 में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट थे, लेकिन आखिरकार जीत गौरव के नाम रही। शो में एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सवाल उठे, लेकिन क्या आपने उनका असली घर अंदर से देखा है। गौरव खन्ना असल जिंदगी में भी बहुत स्टाइलिश हैं। उन्हें अच्छा रहना-सहना पसंद है और वह एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
गौरव खन्ना का खूबसूरत और स्टाइलिश घर
गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ मुंबई में एक सुंदर घर में रहते हैं। उनके घर की तस्वीरें देखने में अच्छी लगती हैं और सजावट के लिए आइडिया भी देती हैं। उनका पहनावा, रहन-सहन और घर का स्टाइल उनकी अच्छी पसंद दिखाता है। गौरव खन्ना को सादी लेकिन सुंदर चीजें पसंद हैं, जो उन्हें और खास बनाती हैं।
मॉर्डन-ट्रेडिशनल स्टाइल का खूबसूरत लिविंग एरिया

गौरव खन्ना का लिविंग एरिया मॉर्डन और ट्रेडिशनल स्टाइल का अच्छा मेल है। घर में लकड़ी का चमकदार फर्श है, जो जगह को गर्म और आरामदायक बनाता है। सफेद रंग की दीवारों के साथ गहरे रंग का सोफा रखा गया है, जो अच्छा कॉन्ट्रास्ट बनाता है। लिविंग रूम में किताबों की अलमारी और टीवी के पास रखे मॉर्डन शोपीस घर को स्टाइलिश और पर्सनल टच देते हैं।
लग्जरी फील देने वाली सजावट
इस एरिया की सजावट शांत और हल्के रंगों में की गई है, जैसे ऑफ वाइन, टैन और डस्टी पिंक। इन रंगों की वजह से जगह बहुत क्लासी और लग्जरी लगती है। यहां आरामदायक सोफे और सुंदर कुशन रखे हैं। लाइटिंग भी खास है, जिसमें गोल्डन हैंगिंग लैंप और दीवार पर लगी लाइट्स हैं, जो घर को गरम और आकर्षक रोशनी देती हैं।
गौरव खन्ना का स्टाइलिश शू कलेक्शन

गौरव खन्ना की लग्जरी लाइफस्टाइल का पता उनके शूज कलेक्शन को देखकर भी चलता है। कलेक्शन उनकी पर्सनल स्टाइल और जुनून को दिखाता है। जबकि इस एरिया की बात करें तो कमरे का डेकोर न्यूट्रल और मिनिमल रखा गया है, जिसमें हल्के रंग का सोफा और लकड़ी का फर्श है। हालांकि डार्क वुड फिनिश और मॉडर्न लाइटिंग के अलावा दीवार पर लगे किएक्टिव फ्रेम और हैंगिंग लैंटर्न्स स्टाइलिश लुक देते हैं।
यादों और रिश्तों से भरी पर्सनल सजावट
गौरव खन्ना के घर की सजावट करीबी रिश्तों और यादों को भी दिखाती हैं। एक दीवार पूरी तरह से फोटोग्राफ्स, आर्टपीस और यादगार पलों के फ्रेम्स से भरी हुई है, जो घर को एक वार्म फील और पर्सनल टच देती है। यह एक कोलाज-स्टाइल डेकोर है, जो उनकी खुशियों भरी यादों को दिखाता है। वहीं कस्टम वुडन साइनबोर्ड में परिवार और पालतू कुत्ते के लिए प्यार भरे मैसेज लिखे हैं।
मॉर्डन टच वाला पूजा स्थल और किचन
गौरव के घर में पूजा स्थल के पीछे की दीवार पर ईंट की बनावट वाला वॉलपेपर या टाइल्स है, जो एक देहाती और ट्रेडिशनल टच देता है, जबकि किचन मॉर्डन डिजाइन में है। गहरे भूरे रंग के कैबिनेट्स और शाइनी लकड़ी के फर्श का उपयोग हुआ है। घर के डेकोर में कंफर्ट के साथ ट्रेडिशनल और पर्सनल टच देने की कोशिश की गई है।
स्टाइलिश और कलरफुल स्टडी एरिया
घर में एक खूबसूरत स्टडी एरिया भी है। यह जगह उनके घर की सामान्य थीम से बिल्कुल अलग है। क्रीम रंग की बजाय, गौरव खन्ना के घर के स्टडी एरिया की दीवारें गहरे बैंगनी रंग की हैं। उनके स्टडी रूम में गहरे हरे रंग की एक मेज और हल्के हरे रंग की कुर्सियाँ हैं।
हरा-भरा और रिलैक्सिंग बालकनी एरिया
घर में बालकनी एरिया में ढेर सारे हरे पौधे रखे हैं, जो जगह को ताजा और शांत बनाते हैं। लकड़ी का हाई बार टेबल और स्टूल इसे मॉडर्न और रिलैक्सिंग जगह बनाता है। खुली और बड़ी खिड़कियां घर में खूब रोशनी लाने का काम कर रही है।
