Overview: अनुपम खेर का 'साइबर अलर्ट'
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर उनके नाम से चल रहे फर्जी खातों (जैसे AnupamKher30) के प्रति प्रशंसकों को आगाह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका केवल एक ही आधिकारिक अकाउंट है और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अन्य फर्जी रिक्वेस्ट या मैसेज को नजरअंदाज करें।
Anupam Kher Cyber Alert: 10 फरवरी 2026 को अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोग उनकी फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बना रहे हैं और लोगों को ‘फॉलो रिक्वेस्ट’ भेज रहे हैं।
‘AnupamKher30’ और ‘AnupamPKher30’ का खुलासा
अनुपम खेर ने विशेष रूप से दो फर्जी हैंडल्स का नाम लिया जो काफी सक्रिय हैंl अभिनेता ने बताया कि ‘AnupamKher30’ और ‘AnupamPKher30’ जैसे नामों से अकाउंट्स बनाए गए हैं। ये फर्जी अकाउंट्स अनुपम की पुरानी फोटो और वीडियो पोस्ट करते हैं ताकि वे असली लगें, और फिर प्रशंसकों व उनके करीबियों को मैसेज और रिक्वेस्ट भेजते हैं।
करीबी दोस्तों को भी किया गया गुमराह
हैरानी की बात यह है कि इन फर्जी खातों ने केवल प्रशंसकों को ही नहीं, बल्कि अनुपम खेर के निजी दोस्तों को भी भ्रमित कर दियाl अनुपम ने वीडियो में कहा, “मेरे कुछ करीबी दोस्तों ने मुझे मैसेज कर पूछा कि क्या मैंने कोई नया अकाउंट खोला है? उन्होंने मुझे उन हैंडल्स के स्क्रीनशॉट भेजे, जिसके बाद मुझे लगा कि यह स्पष्ट करना जरूरी है।”
प्रशंसकों के लिए अभिनेता की अपील
अनुपम खेर ने अपने 2.7 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स को स्पष्ट निर्देश दिएl उन्होंने साफ किया कि इंस्टाग्राम पर उनका केवल एक ही आधिकारिक और सत्यापित (Verified) अकाउंट है। उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि वे किसी भी अन्य अकाउंट से आने वाली रिक्वेस्ट को तुरंत ब्लॉक और इग्नोर करें। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “IGNORE: I only have this instagram account. Please ignore any request to follow any other account with my name. Jai Ho!”
करियर अपडेट
सोशल मीडिया पर इस अलर्ट के साथ-साथ अनुपम खेर इन दिनों अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर भी व्यस्त हैंl वे अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। बतौर निर्देशक उनकी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ (2025) काफी चर्चा में रही है, जिसमें उन्होंने एक ऑटिस्टिक महिला की कहानी दिखाई है।
