Anupam Kher's Heartbreaking Conversation With Satish Shah's Wife Madhu
Anupam Kher's Heartbreaking Conversation With Satish Shah's Wife Madhu

Summary: अनुपम खेर और सतीश शाह की पत्नी मधु की मुलाकात का वीडियो हुआ वायरल

सतीश शाह के निधन के बाद अनुपम खेर का उनके घर पहुंचना एक भावनात्मक पल था। उनकी पत्नी मधु शाह ने एक पल उन्हें याद किया और अगले ही पल भूल भी गईं।

Anupam Kher and Madhu Shah: हाल ही में अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश शाह के निधन के बाद उनकी पत्नी मधु शाह से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं थी, बल्कि उन अनकही बातों की थी जो दोस्ती और यादों से बंधी थी। सतीश शाह का जाना हिन्दी सिनेमा और उनसे जुड़े लोगों के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसे भर पाना आसान नहीं है। अपनी पत्नी की याददाश्त जाने से परेशान सतीश शाह ने हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था।  74 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से उनका जाना हिंदी सिनेमा और उनसे जुड़े लोगों को धक्का दे गया। 

सतीश शाह को दर्शक आज भी “साराभाई वर्सेस साराभाई” के इंद्रवदन साराभाई के रूप में याद करते हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से हंसी और इमोशन्स को परदे पर साकार कर दिया था। हाल ही में उनकी मृत्यु के बाद उनके बेहद करीबी दोस्त अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह उनकी पत्नी मधु से मिलने उनके घर पहुंचे। दरअसल अनुपम सतीश शाह की मृत्यु के समय स्विट्जरलैंड में थे। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे वह मधु शाह से मिलने गए और यह अनुभव उनके लिए कितना भावनात्मक रहा।

इस वीडियो के साथ कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा, “स्विट्जरलैंड से आने के बाद मैं सतीश शाह की पत्नी से मिलने गया! मन में उदासी भी थी और एक अजीब सी घबराहट भी! मधु अल्ज़ाइमर के शुरुआती चरण से गुजर रही है! नहीं जानता था कि उसे कब क्या याद आयेगा? सतीश की बात करूं या कुछ और कहूं! अपने आंसू रोकने की पूरी कोशिश कर रहा था! समझ में नहीं आ रहा था कि आंखों में ज्यादा आंसू केवल सतीश के जाने के है या मधु की याददाश्त जाने के भी ! वह एक घंटा जो मैंने सतीश के घर गुजारा, वह बहुत ही उदासी से भरा था! पर मैंने मधु से एक वादा किया कि मैं उसे लगातार मिलने आता रहूंगा! और मैं शायद कुछ कर भी तो नहीं सकता!!”

Satish Shah with wife Madhu Shah
Satish Shah with wife Madhu Shah

अनुपम खेर ने बताया कि जब वे उनसे मिलने पहुंचे, तो मधु ने पहले उन्हें पहचाना और कहा, “अरे, थैंक यू फॉर कमिंग।” लेकिन कुछ ही समय में वह फिर सब भूल गईं। उन्होंने अनुपम से पूछा, “कैसी हो किरण?” और फिर थोड़ी देर बाद हल्के से कहा, “चला गया…”।  यह वह पल था, जब अनुपम खेर भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनकी आंखों के सामने एक साथ दो सच्चाई थी, एक अपने दोस्त का जाना, और दूसरा उसकी पत्नी की यादों का मिट जाना। एक घंटे की यह मुलाकात अनुपम खेर के शब्दों में, “बहुत दुख से भरी” रही। लेकिन उन्होंने मधु से एक वादा किया, “मैं बार-बार आऊंगा, आपसे मिलने जरूर आता रहूंगा”

इन पंक्तियों ने सबका दिल छू लिया। कभी एक फ़ेमस डिजाइनर रह चुकी मधु शाह अब अल्ज़ाइमर की बीमारी से जूझ रही हैं। यह एक ऐसी स्थिति जिसमें यादें धीरे-धीरे धुंधली हो जाती हैं, चेहरे और पल सब अनजान लगने लगते हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...