चावल के पानी को फेंकना करें बंद क्योंकि इससे आपको मिल सकते हैं यह बेनिफिट्स: Rice Water Benefits
Rice Water Benefits

चावल के पानी को फेंकना करें बंद क्योंकि इससे आपको मिल सकते हैं यह बेनिफिट्स

जब भी आप चावल बनाएं, तो इसके पानी को कभी भी फेंकने की गलती न करें। क्योंकि, स्किन और बालों के साथ ही अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए राइस वॉटर यह बहुत अधिक फायदेमंद है।

Rice water benefits: चावल एक ऐसी डिश है, जिसे न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में हर कोई पसंद करता है। चावलों को पकाने के बाद बचे हुए पानी को राइस वॉटर या कांजी कहा जाता है। हम अक्सर इस पानी को फेंक देते हैं। लेकिन, स्किन के लिए राइस वॉटर को एक नेचुरल होम रेमेडीज माना जाता है क्योंकि इनमें एमिनो एसिड्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं. इनसे स्किन प्रोटेक्ट और रिपेयर होती है। राइस वॉटर के और भी कई फायदे हैं। इसलिए, राइस बनाने के बाद इसके पानी को कभी भी न फेंके क्योंकि इससे आपको कई बेनिफिट्स मिल सकते हैं। पाएं जानकारी राइस वॉटर के फायदों के बारे में।

Also read: Rice Water for Hair: चावल का पानी करता है हेयर केराटिन ट्रीटमेंट का काम

डाइजेशन के लिए बेहतरीन

Rice Water Benefits
Digestion

ऐसा माना जाता है कि पेट की समस्याएं जैसे फूड पॉइजनिंग, डायरिया या अपच होने पर राइस वॉटर पीने से लाभ होता है। सदियों से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है खासतौर पर बच्चों को डायरिया होने पर इसे पीने के लिए दिया जाता है, ताकि वो जल्दी ठीक हो सकें। इसमें विटामिन, विटामिन और प्रीबायोटिक एसेंशियल भी होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए अच्छे हैं।

हाइड्रेट रखे

राइस वॉटर गर्मियों में हाइड्रेट रहने का सबसे प्रभावी तरीका है। यह एक अच्छा नेचुरल ओरल रिहाइड्रेशन सोल्यूशन है, इससे डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। जैसा कि बताया गया है कि यह एक अच्छा एनर्जी प्रदान करने वाला और रिहाइड्रेशन फ्लूइड है, इसलिए किसी भी तरह से इंफेक्शन जैसे उल्टी व फीवर की स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

हेयर ग्रोथ में फायदेमंद

राइस वॉटर का इस्तेमाल कई सालों से हेयर ट्रीटमेंट प्रोडक्ट के रूप में किया जाता रहा है। ट्रेडिशनल फर्मेन्टेड राइस वॉटर का प्रयोग आज भी कई ब्यूटी संबंधित चीजों में किया जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि इसका इस्तेमाल करने से हेयर ग्रोथ अच्छी होती है और बाल अधिक स्मूद व शाइनी बनते हैं। यही नहीं, इससे बाल मजबूत भी होते हैं।

एनर्जी बढ़ाए

चावलों में कार्बोहाइड्रेट होता है। इससे शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है और मूड भी सुधरता है। यानी, अपनी एनर्जी को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं, राइस वॉटर का सेवन करने से आंखों की समस्याएं जैसे मस्कुलर डिजनरेशन आदि में भी लाभ होता है। मस्कुलर डिजनरेशन की समस्या अधिकतर बुजुर्ग लोगों को अधिक परेशान करती है। हालांकि, इसके बारे में अभी और स्टडी की जानी जरूरी है।

हेल्दी स्किन

स्किन के लिए राइस वॉटर को वरदान माना जाता है। इसके इस्तेमाल से ड्राय स्किन, ओपन पोर्स और एक्ने आदि से राहत मिल सकती है। इसके इस्तेमाल से एंटी-एजिंग के लक्षण भी कम होते हैं, स्किन ब्राइट होती है, सनबर्न से राहत मिलती है और स्किन की ऑयलनेस से भी छुटकारा मिल सकता है। यानी, स्किन के लिए राइस वॉटर का प्रयोग करना बहुत फायदेमंद है।

Skin Care
Spring Skin Care Tips

राइस वॉटर आजकल बहुत प्रसिद्ध है। हालांकि, स्किन और बालों के लिए इसके लाभ का कोई सुबूत मौजूद नहीं है। लेकिन, इस बात के एविडेंस मौजूद है कि इसके इस्तेमाल से किसी खास तरह की स्किन प्रॉब्लम्स जैसे सनडैमेज और नेचुरल एजिंग में लाभ होता है। 

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...

Leave a comment