Rice Water for Hair: अपने यहां इन दिनों चावल के पानी का इस्तेमाल बालों के लिए करने की सलाह दी जाने लगी हैं। कहा जा रहा है कि चावल का पानी हेयर केराटिन ट्रीटमेंट का काम करता है। जबकि यह कोई नई चीज नहीं है। सालों पहले हमारी दादी-नानी के कई नुस्खों में से एक यह भी थी। सिर्फ हमारे यहां ही नहीं, चीन, जापान और दक्षिण पूर्व एशिया में भी महिलाओं ने सदियों से चावल के पानी का इस्तेमाल बालों की सेहत को दुरुस्त करने के लिए करती आई हैं। ऐसे में यह सवाल उठना वाजिब है कि क्या सच में चावल के पानी का वैज्ञानिक रूप से सिद्ध ब्यूटी लाभ है? आइए आज इस आर्टिकल में इस सवाल के जवाब को जानने की कोशिश करते हैं कि चावल का पानी किस तरह से बालों के लिए फायदेमंद है और हेयर केराटिन ट्रीटमेंट का काम करता है।
चावल का कौन सा पानी है बालों के लिए फायदेमंद

चावल के पकने के बाद बचा हुआ स्टार्चयुक्त पानी ही बालों के लिए फायदेमंद होता है। या इसे भिगोने के लिए छोड़ दिया जाने वाला पानी भी बालों के लिए सही है। ऐसा माना जाता है कि यह बालों को सॉफ्ट और चमकदार बनाने के साथ-साथ तेजी से बढ़ने में भी मदद करता है।
बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल
चावल के दानों में 75 से 80 प्रतिशत स्टार्च होता है। चावल का पानी वह स्टार्च वाला पानी होता है, जो चावल को भिगोने या पकाने के बाद बचता है। माना जाता है कि चावल के पानी में, चावल में मौजूद कई विटामिन और खनिज आ जाते हैं। इसमें शामिल हैं –
अमीनो एसिड
हर तरह के विटामिन बी
विटामिन ई
मिनरल
एंटीऑक्सीडेंट
चावल के पानी का बालों के लिए इस्तेमाल करने का इतिहास

शोधकर्ताओं के अनुसार, जापान में हीयन काल (794 से 1185 सीई) में महिलाओं के जमीन को छूते हुए लंबाई जितने बाल हुआ करते थे। उन बालों की इतने खूबसूरत, घने और लंबे होने का राज चावल का पानी था, जिससे वे अपने बालों को धोया करती थीं। इस तरह की एक अन्य कहानी आधुनिक समय के चीन में भी पाई जाती है। चीन के हुआंग्लुओ नामक गांव में रहने वाली याओ महिलाएं औसतन 6 फीट लंबे बाल रखने के लिए जानी जाती हैं। इतने लंबे बालों के अलावा, याओ महिलाओं के बाल सफेद नहीं होते हैं, अपने वास्तविक रंग के ही रहते हैं। इनके बाल तब तक सफेद नहीं होते हैं, जब तक इनकी उम्र 80 की नहीं हो जाती है। याओ महिलाएं अपने लंबे बालों और रंग का श्रेय चावल के पानी को देती हैं, जिससे वे अपने बाल धोती हैं।
हाल के सालों में, ब्यूटी वेबसाइट और प्रोडक्ट डेवलपर्स ने चावल के पानी के फायदे को समझ लिया है। अब चावल के पानी से बाल धोने का चलन फिर से फैल रहा है।
बालों के लिए चावल के पानी के फायदे

बालों के लिए चावल के पानी के इस्तेमाल के कई फायदे हैं –
बालों को सुलझाता है
बालों को स्मूद करता है
बालों की चमक बढ़ाता है
बालों को मजबूत बनाता है
बालों को लंबा करने में मदद करता है
क्या कहता है शोध
बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करने की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि इसके फायदे के बारे में शोध भी होते जा रहे हैं। लेकिन सवाल यह आता है कि क्या ये दावे वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हैं?
2010 में हुए एक शोध से पता चलता है कि बालों के लिए चावल के पानी के फायदे हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने ध्यान दिया कि चावल का पानी सरफेस फ्रिक्शन को कम कर सकता है और हेयर इलास्टिसिटी को बढ़ा सकता है।
कहीं और, जापान में हुए एक शोध के दौरान ऐसी इमेजिंग तकनीक विकसित की गई, जो बालों पर इनोसिटोल के मजबूत इफेक्ट की कल्पना करती है। और चावल के पानी में इनॉसिटॉल प्रचुर मात्रा में पाया है।
चावल का पानी कैसे तैयार करें

चावल का पानी बनाने के कई अलग-अलग तरीके हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं –
चावल को भिगोकर
चावल का पानी बनाने का सबसे बढ़िया तरीका चावल को भिगोना है।इसे निम्न तरह से किया जा सकता है –
आधा कप कच्चा चावल लें
अच्छी तरह धो लें
चावल को भिगोने के लिए 2 से 3 कप पानी लें
इस पानी में 30 मिनट के लिए चावल को भीगने के लिए रहने दें
चावल के पानी को दूसरे बर्तन में निकाल लीजिए
फर्मेन्टेड वर्सेज सादा चावल का पानी
चावल के पानी के फायदे पर बात करने वालों में से कुछ का दावा है कि फर्मेन्टेड चावल के पानी में सादे चावल के पानी की तुलना में अधिक फायदे होते हैं।
2012 में हुए एक शोध के अनुसार, फर्मेन्टेड चीजों में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। एंटी ऑक्सीडेंट बालों और स्किन सेल डैमेज का मुकाबला कर सकते हैं, यही वजह है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स में चावल के पानी का इस्तेमाल किया जाने लगा है।
चावल के पानी को फर्मेन्ट करने के लिए भिगोने की विधि के शुरुआती चारों चरण का पालन कीजिए। पानी अलग करने से पहले, चावल के पानी को कमरे के तापमान पर 2 दिनों तक यूं ही रहने दें, जिससे यह फर्मेन्ट कर सके। चावल के पानी को इस्तेमाल करने से पहले एक साफ बाउल में छान लें।
चावल को उबालकर
बालों के लिए चावल का पानी बनाने का दूसरा तरीका चावल को उबालना है।
यदि आधा कप चावल ले रही हैं, टो 1 कप पानी लेना है। चावल को उबलते पानी में पकाएं और बचे हुए चावल के पानी को एक साफ कटोरे में छान लें। इसी पानी का इस्तेमाल बालों को धोने के लिए करना है।
बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें

चावल का पानी एक कमर्शियल कंडीशनर की जगह ले सकता है। इसका इस्तेमाल इस तरह से किया जा सकता है –
शैम्पू से बाल धोएं
नल के पानी से बालों को अच्छी तरह धोकर शैंपू निकाल लें
बालों पर चावल का पानी डालें
चावल के पानी से बालों और स्कैल्प में मसाज करें
20 मिनट तक के लिए छोड़ दें
नल के गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें।
