Hair Growth Tips: बाल हमारी सुंदरता का अहम अंग है। जिसको सजाने संवारने में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। इसकी खूबसूरती के लिए हम नियमित ऑयलिंग, मसाज, शैंपू करते हैं, ताकि बालों को लगातार पोषण मिलता रहे। यह सब करने के बाद भी कई बार बाल टूटने, झड़ने या टूटने लगते हैं जिसकी वजह से बाल पतले हो जाते हैं। अगर आप भी बालों की ऐसी किसी समस्या से गुजर रही हैं तो हम आपको इस लेख में कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिसको अपनाकर आप अपने बालों को घने और लंबे बना सकती हैं। चलिए जानते हैं-
अंडे का यूज

अगर आप मेहंदी में अंडा मिक्स कर के लगाएंगी तो इससे आपके बालों को प्राकृतिक पोषण मिलेगा ही साथ में बाल पहले से ज्यादा मुलायम और चमकदार होंगे। इसके लिए आप मेहंदी में एक अंडा, थोड़ी सी मेथी के दाने और कॉफी मिलाकर कम से कम 3से 4 घंटे के लिए रख दें। अब इसे बालों में लगाएं और 5-6 घंटे बाद पानी से धो लें। ध्यान रहे इस हेयर मास्क को धोने के बाद बालों को शैंपू न करें बल्कि बाल जब सूख जाएं तो ऑयलिंग से मसाज कर लें अच्छे ढंग से फिर दूसरे दिन शैंपू से अच्छे ढंग से धो लें।
सरसो के तेल के साथ मेहंदी

मेहंदी में सरसो के तेल को मिलाकर लगाने से बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही रुसी की समस्या से भी निजात मिलती है। इसके लिए आपकोे सरसों के तेल में मेहंदी व भीगे हुए मेथी के बीज मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। अब आप इसे अपने बालों में लगाकर कुछ देर छोड़ दे। सुखने के बाद आप इसे शैम्पू से धो लें।
