हेल्दी और फिट रहने के लिए नए साल पर लें ये रेजोल्यूशन: Healthy Resolutions
Healthy Resolutions

Healthy Resolutions: आज के परिवेश मे महिलाएं घर-बाहर के मोर्चे बखूबी संभाले हुए हैं। छोटे-बड़े सबका ध्यान रखने वाली महिलाएं घर की धूरी भी कहलाती हैं। लेकिन महिलाएं कामकाजी हों या घरेलू-उनमें से कई अपने प्रति अक्सर लापरवाह होती हैं। लापरवाह भी इतनी कि खुद की हेल्थ पर तवज्जो ही नही देती। नतीजतन वे न चाहते हुए भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं या समय से पहले ही बढ़ती उम्र का असर की मार झेलती हैं। भला अपने स्वास्थ्य के प्रति कोताही बरतना कहां तक वाजिब है। जब तक महिलाएं खुद हेल्दी और फिट नहीं होंगी, अपने घर-बाहर सबको साथ कैसे लेकर चलेंगी। ऐसे में जरूरी है उन्हे कुछ कदम उठाने की और नए साल पर कुछ रेजोल्यूशन लेने की-

Read Also: 30, 40, 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण हेल्थ चेकअप: Women Health Checkup

रखेंगी ध्यान डाइट का

Healthy Resolutions- Deit
Healthy Resolutions- Deit

हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है। डाइट कंट्रोल में रखने के लिए छोटी प्लेट में खाने का नियम अपनाएंगी जिससे खुद-ब-खुद सीमित भोजन करेंगी और तृप्त रहेंगी। दिन में तीन बार ठूंस कर खाना खाने के बजाय सीमित मात्रा में 5-6 सर्विंग खाएंगी। डिनर रात को सोने से करीब तीन घंटे पहले कर लेंगी।

भले ही आप फीगर-कॉन्शियस हों, लेकिन संकल्प करें कि पतले होने के लिए कीटो डाइट, लो-कार्बोहाइड्रेट, मेडिटेरेनियन डाइट जैसी डाइट को बिना किसी की सलाह के आंखें मूंद कर फोलो नहीं करेंगी। इसके बजाय पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करेंगी। रोजाना आहार में मौसमी और ताजी रंग-बिरंगे फल-सब्जियों की 4-5 सर्विंग जरूर लेंगी। हरेक मील में सभी फूड ग्रुप शामिल करेंगी- यानी एनर्जी देने वाले (कार्बोहाइड्रेट), बॉडी बिल्डिंग यानी हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूती देने वाले (प्रोटीन, कैल्शियम) और प्रोटेक्टिव (विटामिन, मिनरल)। सर्वविदित है कि गरिष्ठ ऑयली भोजन का सेवन न करना मोटापे से बचने का बेहतरीन उपाय है। ऐसा भोजन शरीर की धमनियों को ब्लॉक करने वाले कोलेस्ट्रॉल का कारक है जिससे कालांतर में ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारियों का खतरा रहता है। लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए इनसे परहेज करेंगी।

जहां तक होगा, फास्ट फूड, फ्राइड फूड या गरिष्ठ अनहेल्दी भोजन के बजाय न्यूट्रिशियस हैल्दी डाइट लेंगी। कामकाजी महिला हैं, तो समय निकाल कर खाना और फल जैसे शाम का नाश्ता घर से ही बना कर ले जाएंगी। जरूरत पड़ने पर बाहर भी हेल्दी फूड ही लेंगी। मीठी चीजों से परहेज करेंगी। जरूरी होगा, तो सर्विंग कम लेंगी। रोजाना ब्रंच टाइम में यानी नाश्ते-लंच और शाम को डिनर से 1-2 घंटे पहले कम से कम 2 मौसमी फल जरूर लेंगी।

नियमित रूप से बॉडी-डिटॉक्स करें

Detox Body
Healthy Resolutions-Detox Body

रोजाना कम से कम 2.5-3 लिटर पानी जरूर पिएं। दिन में एकाध बार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी या हर्बल टी, या सुबह खाली पेट डिटॉक्स वॉटर भी ले सकती हैं। ये न केवल आपके शरीर से फ्री-रेडिकल्स या विषैले पदार्थो को बाहर निकाल कर आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। बल्कि शरीर के विभिन्न अंगों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। पानी की कमी या डिहाइड्रेशन होने पर चिड़चिड़ापन, कंसंट्रेशन में कमी आती है और न चाहते हुए भी हम तनावग्रस्त हो जाते हैं।हाइड्रेट रहने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक्स, डाइट ड्रिंक्स या एनर्जी ड्रिंक्स नहीं लें। भले ही पीने में कूल लगें, इनमें मौजूद प्रीजर्वेटिव और एसिडिक तत्व डायजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं। इनके बजाय जरूरत हो तो घर में नींबू पानी, नारियल पानी या बिना चीनी के फ्रूट जूस पीना कहीं बेहतर है।

एक्टिव रहेंगी, तो रहेंगी फिट

माना जाता है कि एक मोटापा हजारों बीमारियों की जड़ है। हेल्दी और फिट रहने के लिए सबसे जरूरी है कि बॉडी मास इंडेक्स के हिसाब से अपना वजन कंट्रोल मे ंरखेंगी। अपनी दिनचर्या का ध्यान रखेंगी। कम से कम 6-7 घंटे की नींद जरूर लेंगी, नींद पूरी होगी तभी आप दिन भर एनर्जेटिक रह पाएंगी।

  • नियमित रूप से दिन में किसी भी समय 30 मिनट की वॉक या ऐरोबिक्स स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, व्यायाम, योगा जरूर करेंगी। लंबे समय तक एक ही जगह बैठ कर काम न करें, ब्रेक लेते रहें। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज या कमरे में वॉक तो कर ही सकते हैं।
  • साइकलिंग, बेडमिंटन, टेनिस, स्वीमिंग, डांस जैसी अपने इंटरस्ट की फिजीकल एक्टिविटी जितना समय मिलेगा जरूर करेंगी।
  • डस्टिंग, जाले साफ करना, गार्डनिंग, डस्टटिंग, कपड़े धोना-सुखाना, अल्मारियां साफ करना, फ्रिज साफ करना जैसे रोजाना या वीकएंड पर करने वाले घर के काम करेंगी जिनमें अच्छी-खासी एनर्जी खर्च होती है।
  • लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों से जाना प्रेफर करेंगी। ऑफिस के लिए बस स्टॉप या मेट्रो स्टेशन जा रही हैंए बच्चों केा स्कूल छोड़ने-लेने जा रही है या फिर बाजार जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि पैदल जाएं।

रखेंगी सरकेडियन रिदम का ध्यान

एक कहावत है कि जल्दी सोना और जल्दी उठना इंसान को स्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान बनाता है। यह सही भी है क्योंकि इस नियम को फोलो करने पर अपने अंदर सकारात्मक परिवर्तन महसूस कर सकती हैं। सुबह जल्दी उठने पर आपके पास काम करने, एक्सरसाइज करने के लिए ज्यादा टाइम होगा। आप अपने दिन को अच्छी तरह प्लान कर सकती हैं। इसलिए आने वाले साल में हेल्दी रहने के लिए रात को उल्लू की तरह जागने के बजाय जल्दी सोएंगी और सुबह जल्दी उठेंगी।

न करें सेहत की अनदेखी

सेहत के प्रति सजग रहें। किशोरावस्था से ही ब्रेस्ट केंसर से बचने के लिए हर महीने पीरियड्स के 4-5 दिन बाद सेल्फ-डायगनोज करती रहें। बीमार होने पर डॉक्टर के पास जाने के बजाय नियमित रूप् से मेडिकल चैकअप कराएं। अपने बर्थडे वाले दिन या साल में एक बार होल बॉडी चेकअप या कॉम्प्रीहेंसिव मेडिकल एग्जामीनेशन जरूर करवाएंगी ताकि बीमारियों का पता चलने पर समुचित उपचार हो सके। अपनी आंखों, दांतों जैसे अंगों को भी लंबे समय तक सेहतमंद बनाए रखने के लिए साल में एक बार चेकअप कराएंगी। जरूरत हो तो डॉक्टर के परामर्श से कैल्शियम, विटामिन जैसे मेडिसिन सप्लीमेंट जरूर लेंगी क्योंकि पौष्टिक भोजन के बावजूद शरीर में कमी हो जाती है। समस्या ज्यादा न बढ़े, समय रहते सप्लीमेंट्स लेना उपयुक्त रहता है।

पेट दर्द, सिरदर्द जैसी कॉमन प्रॉब्लम को नजरअंदाज नही करेंगी। क्योंकि ये गॉलस्टोन, किडनी स्टोन, एपिगेस्ट्रिक, पेनक्रिएटाइटिस, एपेंडिसाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। बहुत तेज होने वाला पेट दर्द गाइनी प्रॉब्लम की वजह से भी हो सकता है जो पेन किलर की ओवर-द-काउंटर मेडिसिन लेने भर से ठीक नहीं हो सकता और आगे चलकर इंफर्टिलिटी का कारण भी बन जाता है जैसे-पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज ,एंडोमिट्रोओसिस, डिस्मोनेरिया और पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना, फ्रायब्रॉयड, यूटीआई इंफेक्शन होना। ऐसी स्थिति होने पर जितनी जल्दी संभव होगा गाइनोकालॉजिस्ट डॉक्टर को कंसल्ट करेंगी और समुचित उपचार करेंगी।