महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए खानी चाहिए ये 5 चीजें: Healthy Diet for Women
Healthy Diet for Women

जानिए कैसी डाइट हो महिलाओं की

महिलाओं को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि उनकी शारीरिक और मानसिक कमजोरी को दूर किया जा सके। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए हेल्दी आहार के बारे में-

Healthy Diet for Women : आधुनिक समय में महिलाओं का घर और बाहर के कार्यों में काफी ज्यादा योगदान बढ़ा है। घर और बाहर के कार्यों की वजह से महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर बेहतर तरीके से ध्यान नहीं दे पाती हैं। खासतौर पर कामकाजी महिलाओं की शेड्यूल काफी ज्यादा बिगड़ जाती हैं, क्योंकि घर और बाहर के कार्यों में काफी ज्यादा भागा-दौड़ी हो जाती है। वहीं, होम-मेकर महिलाएं भी अपने घर के कार्यों में इतनी ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं कि उन्हें अपने खानपान का जरा सा भी सुध नहीं होता है। इसकी वजह से शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे में कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

ब्रोकली का करें सेवन

Healthy Diet for Women
Broccoli

महिलाओं के लिए ब्रोकली काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो महिलाओं के शारीरिक और मानसिक परेशानी को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, ब्रोकली या फिर ब्रोकली की अन्य प्रजातियों जैसे- फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स इत्यादि का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर के खतरों को कम किया जा सकता है।

चुकंदर है फायदेमंद

Beetroot
Beetroot

महिलाओं के लिए चुकंदर का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। दरअसल, भारत में अधिकतर महिलाएं आयरन की कमी से जूझ रही हैं। ऐसे में बीटरूट का सेवन हेल्दी हो सकता है क्योंकि इसमें आयरन भरपूर रूप से होता है, जो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकता है। इसके अलावा यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी प्रभावी है। साथ ही ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।

महिलाओं के लिए हल्दी है बेस्ट

Turmeric

भारतीय किचन में अधिकतर लोग हल्दी का प्रयोग करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियों से सुरक्षित रख सकता है। हल्दी महिलाओं के लिए काफी अच्छा आहार हो सकता है, क्योंकि इसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो संक्रमण का इलाज करने और घाव को जल्द से जल्द भरने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा हल्दी का सेवन करने से शरीर में होने वाली सूजन, अपच, गठिया और अल्जाइमर जैसी स्थितियों के जोखिमों को कम किया जा सकता है।

सार्डिन मछली है फायदेमंद

Fish

महिलाओं के लिए समुद्री मछली काफी हेल्दी होता है। सार्डिन मछली के तेल में विटामिन डी और कैल्शियम भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। रोजाना सार्डिन मछली का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के बेहतर कर सकता है। इसके अलावा यह सेल्स को डैमेज होने से रोक सकता है।

केला और गोभी है फायदेमंद

महिलाओं के लिए केल की पत्तियां और गोभी काफी फायदेमंद होती हैं। यह कैंसर और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में प्रभावी हो सकती हैं। कुछ रिसर्च के मुताबिक, अगर आप नियमित रूप से केल के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में काफी हद तक बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाया जा सकता है। साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में प्रभावी है, जो हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकती है।

महिलाओं के लिए यह सभी आहार फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको लंबे समय तक शारीरिक कमजोरी महसूस हो रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Leave a comment