भारत के ये पुल, खूबसूरती और एडवेंचर से हैं भरपूर: India's Famous Bridges
Adventure Trip : भारत के कुछ ऐसे पुल हैं, जहां पर विजिट करना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे खूबसूरत प्लेस की लिस्ट-
Famous Bridges of India: क्या आपको एडवेंचर ट्रिप पसंद है? क्या आप स्काई ड्राइविंग, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग जैसे एडवेंचर से बोर हो गए हैं? क्या आप कुछ अलग सा एडवेंचर ट्रिप चाहते हैं? अगर हां, तो आपको भारत के पुल एडवेंचर को ट्राई करना चाहिए। ये ट्रिप आपके लिए काफी ज्यादा रोमांचक हो सकता है। अगर आप घुमक्कड़ प्रवृति के हैं, तो इस एडवेंचर ट्रिप को प्लान जरूर करें। आज हम आपको कुछ ऐसे लिस्ट देने जा रहे हैं, जो भारत के काफी शानदार प्लेस हो सकते हैं। आइए जानते हैं भारत के खूबसूरत और एडवेंचर से भरपूर पुल ट्रिप?
Also read : भारत की इन जगहों पर होता है न्यू ईयर का शानदार सेलिब्रेशन
तमिलनाडु का पंबन ब्रिज है बेस्ट

भारत का यह पहला ब्रिज है, जो काफी खूबसूरत और अद्भुत तरीके से तैयार किया गया है। इस पुल का निर्माण 1914 में हुआ है। यह समुद्र के बीचों-बीच बना हुआ है। इस पुल से होकर गुजरना आपके लिए काफी शानदार एडवेंचर ट्रिप हो सकता है।
यह ब्रिज रामेश्वरम से पंबन आइलैंड को जोड़ता है। यह करीब 145 स्तंभ पर टिका हुआ है, जो आर्टिकेट इंजीनियरिंग का काफी खूबसूरत नमूना है। इस ब्रिज को देखने के लिए आप रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
मेघालय का लिविंग रूट ब्रिज

इस ब्रिज की खास बात यह है कि इसे प्रकृति के खुद ही निर्मित किया है। यह पेड़ों की जड़ों से तैयार ब्रिज है। पेड़ों की जड़ों से निर्मित इस ब्रिज को लिविंग रूट ब्रिज इसलिए ही नाम दिया गया है। यह काफी एडवेंचर से भरा ट्रिप हो सकता है,क्योंकि इस ब्रिज तक पहुंचने का रास्ता आपके लिए आसान नहीं हो सकता है।
इस ब्रिज तक पहुंचने के लिए आपको काफी ज्यादा ट्रेकिंग करने की जरूरत है। लेकिन जब आप इस ब्रिज की खूबसूरती देखेंगे, तो आपकी थकान एक ही पल में मिट जाएगी। इसके अलावा मेघालय में कई खूबसूरत ब्रिज हैं, जहां पर आप विजिट कर सकते हैं।
सिक्किम में घुमें ग्लास स्काईवॉक

यदि आप अपने ट्रिप को थोड़ा ज्यादा एडवेंचर करना चाहते हैं, तो सिक्किम के ग्लास स्काईवॉक ब्रिज पर जरूर ट्रिप प्लान करें। यह ब्रिज ग्लास से बना हुआ है। ऐसे में यहां पर वॉक करने से आपकी हार्टबीट थोड़ी बढ़ सकती है। यह काफी डरावना वॉक हो सकता है। यह ब्रिज लगभग 137 फीट ऊंची है।
बिहार का ग्लास पुल

बिहार के राजगीर में स्थिक ग्लास ब्रिज भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज है। इस ब्रिज का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। यह नालंदा बिहार में स्थित काफी खूबसूरत प्लेस है। आप अपने ट्रिप को एडवेंचर बनाने के लिए इस पुल पर जरूर विजिट करें।
ट्रिप को एडवेंचर बनाने के लिए भारत के कुछ खास पुल पर जरूर जाएं। यह काफी डरावना और खूबसूरत ट्रिप हो सकता है।
