दोस्तों के संग करना है न्यू ईयर सेलिब्रेशन तो इस तरह करें प्लान: New Year Party with Friends
New Year Party with Friends

New Year Party with Friends: दोस्तों तुमने नए साल की उल्टी गिनती शुरू कर दी होगी। सभी अपने-अपने ढंग से नए साल का स्वागत जरूर करते होंगे। खासकर अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर ईव पर पार्टी में एंजाय करना जिसमें खूब सारी मौज-मस्ती, हुड़दंग, म्यूजिक-डांस, गेम्स और हल्ला-गुल्ला का आलम में केक काटकर सबको ‘हैप्पी न्यू ईयर‘ विश करना मजेदार होता है। इस बार आप कुछ टिप्स के साथ अपने हमउम्र दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन और न्यू ईयर ईव को ज्यादा यादगार बना सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ बीतने वाले इन हसीन पलों को कैमरे में कैद कर लो तो ये साल-दर-साल इस पार्टी की याद दिलाते रहेंगे। बस इसके लिए जरूरी है-थोड़ी-सी प्लानिंग और एक टीम वर्क की।

Also read : हेल्दी और फिट रहने के लिए नए साल पर लें ये रेजोल्यूशन: Healthy Resolutions

पार्टी का बजट करें तय

New Year Party with Friends
New Year Party with Friends-Budget Plan

सबसे पहले तो आपको यह देखना होगा कि अपने किन-किन दोस्तों के साथ पार्टी सेलिब्रेट करना चाहते हो। उनसे बात करके पार्टी की तैयारी करनी पड़ेगी। पार्टी की अरेंजमेंट्स और खाने-पीने पर होने वाले खर्च का एक रफ-एस्टीमेट तुम्हें पहले से ही लगाना होगा जिसे अपने दोस्तों में पर-हैड के हिसाब से डिस्ट्रीब्यूट करना पड़ेगा। दरअसल पार्टी में तभी मजा आएगा जब इसमें सबका बराबर कंट्रीब्यूशन हो।

पार्टी वेन्यू का चुनाव

अपने दोस्तों के हिसाब से ही पार्टी सेलिब्रेट करने की जगह चुननी होगी। किसी के घर को चुनने की बजाय अगर आप बेसमेंट, कार पार्किंग, सोसाइटी का कम्यूनिटी हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स या फिर घर की छत पर न्यू ईयर पार्टी कर सकते हैं। सर्दी को देखते हुए इस बात का ध्यान जरूर रखना कि पार्टी की जगह ऊपर से कवर हो। वरना कहीं पार्टी के चक्कर में तुम बीमार पड़ जाओ और पेरेंट्स से डांट खाओ सो अलग।

बैठने का इंतजाम

पार्टी की जगह तय हो जाने के बाद जरूरी है- बैठने के लिए टेबल-चेयर्स का इंतजाम और सजावट। गौर करो तो सबके घर में एक्सट्रा फोल्डिंग या प्लास्टिक की हल्की टेबल-चेयर्स होती ही हैं। बेहतर होगा कि इन्हें इस्तेमाल करें और पार्टी की नियत जगह पर व्यवस्था करें। साथ ही खाने के लिए डिस्पोज़ेबल बर्तन और कटलरी लें। उन्हें फेंकने के लिए डस्टबीन या बड़े पॉलिथीन भी जरूर लें ताकि गंदगी न फैले। इसके लिए संभव हो तो बड़ों की मदद भी ले सकते हैं।

पार्टी की सजावट

जहां तक सजावट का मामला है तो आजकल बाजार में क्रिस्टल बॉल, हिलीयम बैलून, रंग-बिरंगी फ्रिल जैसे सजावट की ढेरों सामान आसानी से मिल जाते हैं। अपने बजट के हिसाब से ये सामान खरीदें और सब दोस्त मिल कर पार्टी की सजावट कर लें। यू ईयर काउंट डाऊन (रात 12 बजे) पूरा होने पर फोड़े जाने वाला बड़ा बैलून भी तैयार करें जिसमें 3-4 तरह की टॉफियां भर लें। ध्यान रखें कि कोई दोस्त इसे पहले खराब न करें।

ड्रेस कोड

पार्टी में आने के लिए ड्रेस कोड और कलर चॉयस जरूर रखें जैसे-ब्लैक, पिंक, ब्ल्यू। इससे पार्टी आने वाले तुम्हारे दोस्तों का उत्साह दोगुना हो जाएगा। साथ ही पार्टी हैट्स, डेविल हार्न, आइज़ मास्क, फेस मास्क, रंग-बिरंगी नोज़ मास्क जैसे प्रोप्स भी पहन सकते हैं। न्यू ईयर पार्टी में प्रोप्स पहन कर धमाल मचाने का अलग ही मजा है।

म्यूजिक और डांस

न्यू ईयर पार्टी में म्यूजिक-डांस का अरेंजमेंट करना न भूलें। इसके लिए तुम्हें उनके पसंदीदा गानों की लिस्ट पहले से ही तैयार करें और उन गानों को स्टोर करें। म्यूजिक प्लेयर पर अपने दोस्तों के पसंदीदा और लेटस्ट पंजाबी गाने या इंगलिश पॉप म्यूजिक चलाओगे तो तुम्हारे दोस्त खुद को डांस करने से रोक ही नहीं पाएंगे और खूब एंजाय करेंगे। बस ध्यान रखें कि वाल्यूम धीमा रखें ताकि आसपास परेशानी न हो।

गेम्स बढ़ाएंगे फन

Games
Games

पार्टी में तुम मोनोएक्टिंग, स्किट, अंत्याक्षनी, डमश्रॉफ, म्यूज़िकल चेयर जैसे गेम्स भी खेल सकते हो। जिसमें शामिल होने में सबको जरूर मजा आएगा। और आपकी नई ईयर की पार्टी यादगार बन जाएगी।

मिलकर तैयार करें पार्टी का मैन्यू

दोस्तों के संग न्यू ईयर पार्टी कर रहे हों, तो केक-पेस्ट्री, चाइनीज़, पिज्जा, बर्गर जैसे इटेलियन स्नेक्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स न हों। यह कैसे संभव है। अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी का मैन्यू पहले ही तैयार कर लें। प्लम केक, ब्लैक फोरेस्ट,चॉकलेट ब्राउनीज जैसे केक ज्यादा पसंद किए जाते हैं। चॉकलेट, टॉफीज़, कैंडीज़ कपकेक जैसी चीजे पार्टी में जान डाल देती हैं। पार्टी के दौरान खाने-पीने की चीजें सर्व करते रहें। जब न्यू ईयर का काउंट डाऊन शुरू हो जाए तो सभी दोस्तों को केक वाली टेबल के पास बुला लें। सभी मिलकर केक काटें और बैलून फोड़ कर भरी टॉफियां लूटें। एक-दूसरे को केक खिलाएं और न्यू ईयर विश करें।

रिटर्न गिफ्ट देना न भूलें

सबसे अहम् बात है-पार्टी में आने वाले दोस्तों को रिटर्न गिफ्ट देना न भूलें। इन्हें तुम्हें पहले ही तैयार करना पड़ेगा जिसमें चॉकलेट, टॉफीज़ जैसे स्वीट्स पैक कर सकते हो। इसके साथ तुम अपने दोस्तों को न्यू ईयर 2024 का एक रेजोल्यूशन-कार्ड भी दो जिसे उन्हें भरने और भविष्य में उस पर अमल करने के लिए भी कहें।