Mahima Chaudhary:बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रहीं हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अनुपम खेर के इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दिया है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर महिमा चौधरी के साथ हुई बातचीत को वीडियो के रूप में साझा किया है जिसमें अनुपम खेर उनसे सवाल पूछ रहे है और महिमा अपनी ब्रेस्ट केंसर के बारे में बता रहीं हैं। महिमा इस वीडियो में बिल्कुल छोटे बालों में नजर आ रही हैं । उन्होंने हिम्मत दिखाई है और अपनी इस बीमारी के बारे में लोगों को बताया है। वीडियो में महिमा भावुक भी दिख रहीं हैं। हालांकि उनकी इस बीमारी के बारे में अभी किसी को खबर नहीं। महिमा चौधरी अनुपम खेर के साथ एक प्रोजेक्ट में काम करने जा रही हैं ऐसे में जब अनुपम खेर ने अपनी फिल्म में जब महिमा को रोल आफर किया तो उन्हें ये बात अनुपम खेर से साझा करना पड़ा। क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर के ट्रिटमेंट के दौरान महिमा के सिर के बाल झड़ गए। ऐसे में फिल्मों में काम करना उनके लिए मुश्किल था।
चेकअप के दौरान ब्रेस्ट कैंसर का पता चला:
महिमा ने अपने वीडियो में बताया कि रेगूलर चेकअप के दौरान उनकी डॉक्टर ने ब्रेस्ट कैंसर की आशंका जताई और कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी। महिमा बताती हैं कि इस बात से वो काफी घबराई हुई थी। पर उनके दोस्त और उनकी बहन इस वक्त में उनके साथ खड़े थे। चेकअप के बाद एक छोटा सा सेल ब्रेस्ट कैंसर का पाया गया। जिससे वो काफी हताश हुई। हालाकि ब्रेस्ट कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है। उन्होंने बताया कि वो अपनी बीमारी के बारे में सुन कर काफी भावुक हो उठी । लेकिन उनकी बहन ने उन्हें समझाया और हिम्मत दी।
नए लुक के साथ नई पारी:
महिमा ब्रेस्ट कैंसर की वजह से अपने बालों को कुछ समय के लिए खो चुकी हैं। लेकिन वो अपने कटे हुए बालों के साथ भी बेहद खूबसूरत और स्टालिश दिख रही है। अपने इंस्टा वीडियो में महिमा ने बताया कि जब अनुपम खेर ने उन्हें यूएसए से कॉल करके अपनी फिल्म का ऑफर दिया तो वो उसे मना नहीं कर पाईं। ऐसे में उन्होंने विग के साथ सेट पर आने की या फिर कुछ दिनों के लिए इंतजार करने को कहा। जब अनुपम खेर ने उनकी बीमारी के बारे में सुना तो उन्हें हौसला दिया और अपने कटे बालों के साथ ही स्क्रीन पर आने के लिए प्रेरित किया। अब महिमा अपने नए लुक के साथ आत्मविश्वास के साथ शूट कर रही हैं। ऐसे में महिमा चौधरी का ब्रेस्ट कैंसर के साथ काम पर वापसी करना उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो प्रॉब्लम से हार मान कर घर बैठ जाती हैं। उनके इस ज्जबे को जैसे अनुपम खेर ने हौसला दिया है ।
कीमो थेरेपी के दौरान मिली दूसरों से हिम्मत:
महिमा ने अपने वीडियो में बताया कि वो अपने घर में सबसे कम साहसी हैं वो जल्दी ही किसी चीज़ पर घबरा उठती है,वो जल्द ही रोने भी लगती हैं।ऐसे में उन्होंने अपनी कीमो थेरेपी के बारे में बताया कि उन्हें अपनी कीमो थेरेपी के दौरान दूसरी महिलाओं से हिम्मत मिली।जब उन्होंने हॉस्पिटल में दूसरी महिलाओं को कीमो थेरेपी के बाद काम पर जाते देखा,जब उन महिलाओं ने उनके साथ अपनी फीलिंग साझा किया । हॉस्पिटल में उन्हें एक बच्चे से भी हिम्मत और प्रेरणा मिली। महिमा ने बताया कि जब उनकी माँ को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला तो उनका बीपी शूटअप हो गया था।बात दें कि महिमा काफी सालों से अपनी माँ के साथ रहती हैं।
फिल्म परदेस से मिली थी पहचान:
महिमा चौधरी बॉलीवुड का जाना माना चेहरा है। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत एड फिल्म से की थी। जिसमें वो ऐश्वर्या राय बच्चन एयर आमिर खान के साथ नजर आयी थीं।
1997 में सुभाष घई की फिल्म परदेस से उन्हें पहचान मिली थी। रातों रात वो आसमान का चमकता बन गयी थी। शाहरुख खान के साथ उनकी केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा वो दाग दी फायर,लज्जा,सैंडविच,प्यार कोई खेल नहीं,दिल है तुम्हारा,बागवान, दीवाने,धड़कन,ओम जय जगदीश,दीवाने,ये तेरा घर ये मेरा घर,डार्क चॉकलेट जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।
जिंदगी में उतार चढ़ाव हमेशा,लेकिन हिम्मत पूरी
महिमा के जीवन मे कई बार उतार चढ़ाव आ चुके हैं। अक्सर बॉलीवुड़ की चमक दमक को देख कर लोग ऐसा सोचते हैं कि इस सीतरों कि जिंदगी में कितनी चमक है। लेकिन इन सीतरों की जिंदगी में भी चमक के पीछे कई दर्द छुपे होते हैं । जिसका महिमा चौधरी ने समय- समय पर सामना किया है। 2013 में उनका पति बॉबी मुखर्जी से तलाक हो गया। इसके अवाला एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया था जिसमे गाड़ी का कांच महिमा के चेहरे में लग गए थे। उस दौरान भी महिमा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्हें फेस की कई जगह सर्जरी करानी पड़ी थी। महिमा चौधरी ने जीवन के उस दौर को भी पार कर लिया था। ब्रेस्ट कैंसर से फाइट कर रही महिमा जल्द ही इस दौर को भी पार कर लेंगी। महिमा की एक प्यारी से बेटी भी है जिसका नाम अरियाना है।
