Bed Romance: सेक्स एक ऐसी अनुभूति है, जो रिश्तों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। पहली बार कपल सेक्स करने से पहले एक-दूसरे से बातें करें। साथ ही कुछ ऐसा करें, जिससे सेक्स लाइफ में आ जाए फन।
सेक्स को लेकर सभी के मन में कई सवाल होते हैं। खासकर उन कपल्स के लिए जो पहली बार सेक्स करने जा रहे हैं। शादी के बाद जब आप पहली बार अपने पार्टनर से इंटीमेट होते हैं तो आपके दिमाग में कई सवाल और डाउट्स होते हैं। ऐसे में आप सेक्स को एंजॉय नहीं कर पाते। कुछ टिप्स, जो आपकी सेक्स में लाएंगे $फन-
Also read: ऑनलाइन पार्टनर: चुनें या नहीं
एक-दूसरे की पसंद नापसंद के बारे में पूछें
पहली बार सेक्स करने से पहले जरूरी है हल्की फुल्की बातें, जिसमें आप उनकी पसंद ना पसंद के बारे में बातें करें। क्या खाना पसंद है, कहां घूमना पसंद है, क्या चीजें एक-दूसरे की अच्छी हैं, क्या बुरी हैं।
एक-दूसरे से करें फैंटसी वाली बातें
यकीन मानिए ये बहुत जरूरी है आपके सेक्स की शुरुआत से पहले। बेड पर थोड़ी रुमानियत भरी बातें करें। अपनी इच्छाओं के बारे में बताएं। उनकी इच्छाओं के बारे में पूछें। बेड पर जितना हो सके आप अंतरंग बातें करें। ये आपको एक-दूसरे के करीब लाएंगी। अपने पार्टनर से जानने की कोशिश करें कि इस मुद्दे पर वे कैसी सोच रखते हैं। आपका कंफर्ट लेवल क्या है।
सेक्स के रुटीन पर हो चर्चा
शादी के बाद अगर आप अपनी लाइफ को मजे में बिताना चाहते हैं तो जरूरी है सेक्स को रुटीन में रखना। इसका डिस्कशन बहुत जरूरी है। हर दिन या हफ्ते में या फिर महीने में आपको कब इंटीमेट होना है, ये जानना भी जरूरी है।
फैमिली प्लानिंग पर भी करें बात
वैसे तो शादी से पहले इस बात के बारे में जान लेना जरूरी होता है कि आपको कब फैमिली प्लानिंग करनी है, लेकिन अगर आपने पहले इस बारे में बातचीत नहीं की और आप पहली बार अपने साथी के साथ इंटीमेट होने जा रहे हैं, उसी दौरान फैमिली प्लानिंग पर भी बात करें, ताकि ये पता हो कि अभी आप एंजॉय के मूड में हैं या फिर किसी जिम्मेदारी के लिए भी तैयार हैं।
कैसी हो पोजिशन
सेक्स शुरू करने के दौरान एक बार अपने साथी से जरूर पूछें कि उन्हें इस पोजिशन में कैसा महसूस हो रहा है। साथ ही उनसे पूछें कि उन्हें कुछ नया चाहिए क्या, क्योंकि सेक्स के दौरान पोजिशन समझना ज्यादा जरूरी होता है। सेक्स पोजीशन के बारे में आपस में डिस्कस जरूर करें।
किसिंग में दें ज्यादा टाइम
अगर आप अपने सेक्स को और भी मजेदार बनाना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि आपको किस करने में लंबा वक्त देना होगा। ज्यादा देर तक किस करना आपके मूड को पूरी तरह से तैयार करेगा सेक्स के लिए।
दर्द के बारे में भी पूछें
पहली बार सेक्स करना किसी-किसी के लिए तकलीफ देह होता है, तो इस बार जब भी आप सेक्स करें, एक बार अपने साथी से जरूर डिस्कस करें कि उन्हें ज्यादा तकलीफ तो नहीं हो रही।पसंद नापसंद
फोरप्ले महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं, जिसमें कुछ लोगों को ओरल सेक्स में ज्यादा मजा आता है, इसलिए आप अपने साथी से इस बारे में जरूर पूछें कि फोरप्ले में उन्हें सबसे ज्यादा क्या पसंद है।
नए एक्शंस के बारे में करें डिस्कस
सेक्स से पहले आप अपने पार्टनर के साथ हर सेक्सुअल एक्टिविटी पर बात करें। आप एक-दूसरे के साथ कैसे एंजॉय करेंगे, ये सोचें। मूवीज़ देखें और उस मूवी के दौरान इंटीमेंट बातें करें। आप देखेंगे कि जल्द ही आप दोनों के बीच प्यार हो जाएगा।
ड्रेस हो हॉट
जब भी आप सेक्स का मूड बना रहे हों, उस दौरान आपकी ड्रेस बहुत हॉट होनी चाहिए। लॉन्जरीज़ का खास ख्याल रखें। अट्रैक्टिव लॉन्जरीज़ पहनें, ताकि आप उन्हें सिड्यूस कर सकें।
सिर्फ बेडरूम ही नहीं
जी हां, अपने साथी से पूछें कि क्या उन्हें सिर्फ बेडरूम ही पसंद है या फिर उनके लिए लिविंग रूम, बाथरूम या बाथटब भी बहुत फैंटसी देगा। ये छोटी-छोटी चीज़ें आपकी सेक्स लाइफ में लाएगी $फन।
इन विषयों पर करें बात
अगर सेक्स के दौरान प्रेगनेंसी की चिंता रही तो आप इसका मजा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में अपने पार्टनर से सेफ्टी मेजर्स पर चर्चा करें। फिर चाहे बर्थ कंट्रोल पिल्स हों या फिर आपके पार्टनर की तरफ से कॉन्डोम्स का इस्तेमाल।
तनाव हटाएं
जब आप सेक्स की तैयारी कर रहे हों तो अपने ऊपर तनाव हावी ना होने दें। दोनों एक-दूसरे में पूरी तरह से इन्वॉल्व हो जाएं। एक-दूसरे को ध्यान से देखें, फिर धीरे-धीरे शुरुआत करें।
सेक्स के प्रति रखें सकारात्मक रवैया
सेक्स को लेकर मन में गलत धारणाएं ना रखें। सेक्स के प्रति सकारात्मक सोच रखें। इसके बारे में खुल कर बातें करें। ये हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे खुलकर एन्जॉय करें। सेक्स एक ऐसी क्रिया है, जो तन के माध्यम से पति-पत्नी के मन को जोड़ती है, इसलिए आप इसे जितना रोमांचक बना सकती हैं, आपका दांपत्य जीवन उतना ही ज्यादा सुखद होगा।
