Romance Tips: अमूमन यह देखा जाता है कि शादीशुदा जोड़े अपने वैवाहिक जीवन से उतने संतुष्ट नहीं होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पति और पत्नी दोनों को बिस्तर पर उतना मजा नहीं आता है। अमूमन पत्नियां इसे एक जिम्मेदारी की तरह निभाती हैं, जिसकी वजह से अक्सर पुरूष असंतुष्ट होते हैं। वहीं कहीं ना कहीं उनके मन में यह सवाल भी आता है कि आखिर वे बिस्तर पर ऐसा क्या करें कि उनकी पत्नियां बहुत खुश हो जाएं और इंटीमेट होते हुए पूरा सपोर्ट करें।
यकीनन अधिकतर पुरूषों को यह जानने की इच्छा होती ही है कि वे अपनी पत्नी को बिस्तर पर किस तरह क्रेजी कर सकते हैं। दरअसल, समय के साथ शारीरिक संबंधों में उतना ही क्रेज बनाए रखने के लिए कुछ ना कुछ नया करने की जरूरत होती है। महिलाएं कभी भी सीधे फिजिकल होने की इच्छा नहीं करती है, बल्कि इससे पहले वे कुछ ऐसी चीजों को एक्सपीरियंस करना चाहती हैं, जिससे वे रोमांचित महसूस करें और उन्हें बेहद ही आनंद की अनुभूति हो। तो आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर एक पुरूष बेड पर अपनी पत्नी को आसानी से खुश कर सकता है-
Aslo read: ऑफिस की चिकचिक को बेडरूम में न घुसने दें: Love and Romance
ना करें जल्दबाजी

अक्सर यह देखने में आता है कि पुरूष जब इंटीमेट होते हैं तो उसमें बहुत अधिक जल्दबाजी करते हैं। वे सीधे संभोग करने की इच्छा रखते हैं। जबकि महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होता है। उन्हें इस तरह फिजिकल होना पसंद नहीं होता है। अमूमन महिलाओं को उत्तेजित होने में पुरूषों की तुलना में थोड़ा अधिक समय लगता है। इसलिए, उनकी यह इच्छा होती है कि उन्हें चूमा जाए, बेहद प्यार किया जाए। अगर आप भी अपनी पत्नी को खुश करना चाहते हैं तो ऐसे में आप जब उनके करीब हो तो उनके शरीर के हर अंग को छूने और उसे चूमने की कोशिश करें। इससे आपको यह भी समझ में आएगा कि पत्नी को किस अंग पर टच करने से वह सबसे अधिक उत्तेजित महसूस करती है।
करें मसाज
सुनने में आपको शायद थोड़ा अजीब लगे, लेकिन बेड पर महिला की मसाज करना भी उसे एक्साइटेड कर सकता है। अधिकतर पुरूषों का यह कहना होता है कि वे फोरप्ले में अच्छे नहीं हैं या उन्हें फोरप्ले करना आता ही नहीं है। ऐसे में आपके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप एरॉटिक मसाज का विकल्प चुनें। जब आप महिला के पूरे शरीर पर मसाज करते हैं तो इससे वह बहुत अधिक एक्साइटेड फील करती है। इसके बाद, जब आप उनके साथ फिजिकल होते हैं तो उस दौरान आपको पत्नी का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। हालांकि, जब आप मसाज कर रहे हैं तो इसे दिल से करें न कि किसी मजबूरी से। ऐसा करके आप उन्हें अपना दीवाना बना देंगे। याद रखें कि एक महिला को आपके टच का फर्क पता होगा।
हों थोड़े हार्ड

अधिकतर पुरूष महिलाओं को बेडरूम में बहुत सॉफ्टली हैंडल करते हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या ना हो। लेकिन अमूमन महिलाएं चाहती हैं कि उनके पुरुष बेडरूम में थोड़े ज़्यादा सख्त हों। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी पूरी ताकत से आगे बढ़ें या अनावश्यक रूप से आक्रामक हो जाएं। वास्तव में, आपको महिला से पूछना चाहिए कि क्या वह ज़्यादा फर्म टच चाहती है। इससे आपको यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि पत्नी को संतुष्ट महसूस करने के लिए कितने प्रयास या सख्ती की ज़रूरत है। यह एक ऐसी सलाह है जिसे आपकी पत्नी बहुत पसंद कर सकती है, और यह आपकी पत्नी को बिस्तर पर आपका दीवाना बनाने में भी मदद करेगी।
करें कम्युनिकेट
यह एक ऐसा टिप है, जिसे अमूमन पुरूष नजरअंदाज करते हैं। वे सेक्स के दौरान वही करते हैं जो उनकी इच्छा होती है। ऐसे में उन्हें कभी भी यह पता ही नहीं चल पाता है कि उनकी पत्नी वास्तव में बिस्तर पर क्या चाहती है। जिस तरह हर पुरूष की कामेच्छा अलग होती है, ठीक उसी तरह महिलाओं की भी अपनी कुछ यौन इच्छाएं होती हैं। ऐसे में जब आप अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंधों को लेकर ओपन कम्युनिकेशन करते हैं तो इससे आप सेक्स को बेहतर एन्जॉय कर पाते हैं और उन्हें भी बिस्तर पर खुश रखते हैं। ओपन कम्युनिकेशन से आपको यह पता चल पाता है कि सेक्स के किस चरण में आपकी पत्नी को सॉफ्ट टच चाहती है और कब वह अधिक हार्डर फील करना चाहती हैं। जब आप इसे समझ जाते हैं तो आप बिस्तर पर अपनी पत्नी को दीवाना बना लेते हैं।
करें बहुत सारी किस

अक्सर जब पुरूष बिस्तर पर होते हैं तो इंटीमेट होने से पहले किस करना पसंद करते हैं, लेकिन उसके बाद नहीं। जबकि वास्तव में महिलाओं को बार-बार किस करना अच्छा लगता है। भले ही आप अपने फोरप्ले की शुरुआत एक किस के साथ कर रहे हैं, लेकिन उसे केवल वहीं तक सीमित ना रखें, बल्कि आप पत्नी के शरीर के अलग-अलग अंगों को किस करें। महिलाएं शरीर के कुछ अंगों पर किस काफी पसंद करती हैं, जैसे होंठ, गर्दन आदि। आप उन्हें वहां पर जरूर किस करें। साथ ही, सिफ एक ही तरह से किस ना करें। मसलन, अगर आप उन्हें लिप किस कर रहे हैं तो हल्का चूमने से लेकर डीप किस करें। आप उनके होंठों को हल्का सा काट भी सकते हैं, पर बहुत जोर से नहीं। यह सब आपकी पत्नी को उत्तेजित करेगा।
