Guava Leaves Benefits
Guava Leaves Benefits

Overview: अमरूद की पत्तियां रोज चबाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं

अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं। इन्हें चबाकर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, दस्त और पेट दर्द में राहत मिलती है। यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक मानी जाती हैं और दांत-मसूड़ों की समस्याओं में भी फायदेमंद होती हैं। नियमित और सही मात्रा में सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर अंदर से हेल्दी बना रहता है।

Guava Leaves Benefits: अमरूद स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद है स्वाद में उतना ही स्वादिष्ट फल भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद के पत्ते भी किसी से कम नहीं होते। जी हां, अमरूद के पत्तों के अंदर कई पौष्टिक तत्व विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, प्रोटीन आदि मौजूद होते हैं। वहीं अगर इसका सेवन खाली पेट किया जाए तो यह सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि खाली पेट अमरूद के पत्ते खाने से सेहत को क्या-क्या लाभ होते हैं-

पाचन में सुधार

Improves Digestion
Improves Digestion

पाचन में सुधार करने में अमरूद के पत्ते आपके बेहद काम आ सकते हैं। बता दें कि अमरूद के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल्स मौजूद होते हैं जो ना केवल पाचन को बेहतर बनाने में उपयोगी है बल्कि गैस्ट्रिक अल्सर से बचाव में भी मददगार है। ऐसे में आप खाली पेट अमरूद के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

वजन को कम करने में अमरूद के पत्ते आपके बेहद काम आ सकते हैं। अमरूद के पत्तों में कई ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होते हैं जो शरीर में न केवल शुगर और कार्बोहाइड्रेट को रोकने में मददगार हैं बल्कि यह कैलोरी की मात्रा को कम करने में भी उपयोगी है। ऐसे में अगर खाली पेट अमरूद के पत्तों का सेवन किया जाए तो वजन को कम करने में यह सहायक साबित हो सकता है।

डायरिया से राहत

डायरिया से परेशान लोग अमरूद के पत्तों से अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं। अमरूद के पत्तों के सेवन से ना केवल शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है बल्कि व्यक्ति पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत भी पा सकता है। ऐसे में जो लोग डायरिया से परेशानी हैं वे अपनी डाइट में अमरूद के पत्तों को जोड़ सकते हैं। खाली पेट अमरूद के पत्तों का अर्क डायरिया की समस्या से राहत दिलाने में उपयोगी है।

सांस से संबंधित समस्या

सांस से संबंधित समस्या को दूर करने में अमरूद के पत्ते आपके बेहद काम आ सकते हैं। अमरूद के पत्तों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो न केवल अस्थमा की समस्या को दूर करने में उपयोगी हैं बल्कि खांसी, सांस में जलन, सांस से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी उपयोगी हैं। ऐसे में जो लोग ब्रोंकाइटिस की समस्या से परेशान हैं वह खाली पेट अमरूद के पत्तों का सेवन करके अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करें

अमरूद की पत्तियों का सेवन कर आप डायबिटीज को कंट्रोल में कर सकते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अमरूद की पत्तियों को रोजाना चबाना चाहिए। अमरूद की पत्तियों को चबाने से इसमें मौजूद फेनोलिक डायबिटीज को काबू में रखता है।

एलर्जी में फायदेमंद

एलर्जी को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि अमरूद के पत्तों में एंटी एलर्जिक गुण मौजूद होते हैं जो न केवल एलर्जी को दूर करने में मदद करते हैं बल्कि एलर्जी के कारण दिखाई देने वाले लक्षण जैसे खांसी, छींक, खुजली आदि को दूर करने में भी मदद करते हैं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...