A man on hospital bed in pain
UK07 Rider, Anurag Dobhal Shares Health Update

Summary: फैंस की दुआओं और हौसले भरे मैसेज से मिला सहारा अनुराग डोभाल को

मशहूर व्लॉगर अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से जाना जाता है, हाल ही में एक गंभीर कार हादसे के बाद सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए उनके हेल्थ अपडेट वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी एक टांग सुन्न हो गई है और वह उसे हिला नहीं पा रहे हैं, जिससे फैंस काफी चिंतित हो गए हैं।

UK07 राइडर के नाम से फेमस अनुराग डोभाल हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए एक गंभीर कार हादसे के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है कि पता नहीं कि वह जिंदगी में फिर कभी चल पाएंगे भी या नहीं। इसे पढ़कर उनके फैंस उनकी हालत को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं।

अनुराग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उनके शरीर पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं, खासकर कमर के दाहिने हिस्से पर टांके लगे हुए दिखाई देते हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने खुद बताया कि उनकी एक टांग पूरी तरह सुन्न हो चुकी है और वह उसे हिला नहीं पा रहे हैं। उन्होंने भावुक अंदाज में यह भी कहा कि पता नहीं वह दोबारा चल भी पाएंगे या नहीं।

A man in stretcher in hospital; Instagram comment section
Fans reaction on Anurag Dobhal Video

अनुराग डोभाल के इस वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता नजर आया। किसी ने उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी, तो किसी ने भगवान पर भरोसा रखने की बात कही। कई यूजर्स ने तो बेहद भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि जिंदगी ने भले ही उन्हें गिराया है, लेकिन भगवान ने उन्हें बचाया भी है और यही संकेत है कि उनकी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

एक फैन ने लिखा, “हिम्मत रखो भैया, सब ठीक हो जाएगा”। एक अन्य ने लिखा, “भैया जी तुम चैंपियन हो और तुम फिर से राइड करोगे। इसलिए मुस्कुराते रहो, सब अच्छा होगा”। “सब ठीक होगा तुम एक मजबूत आदमी हो”, “भाई जल्दी ठीक होगा, महादेव से प्रार्थना है” और “मजबूत रहो… सबसे अच्छा अभी आना बाकी है। UK07 राइडर का पुनर्जन्म एपिक होने वाला है”, जैसे कमेंट्स से अनुराग का इंस्टाग्राम सेक्शन भर गया। 

अगर इस हादसे की बात करें, तो यह घटना 7 मार्च को हुई थी। बताया जा रहा है कि अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे। उसी दौरान वह काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे और इमोशनल रूप से भी परेशान नजर आ रहे थे। अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालांकि, समय रहते उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उनकी जान बच सकी।

अनुराग डोभाल बिग बॉस 17 में नजर आए थे, जिनके बाद उनके फैंस की संख्या बढ़ती चली गई। उन्होंने बाद में यह भी कहा था कि सलमान उनसे इसलिए नाराज थे क्योंकि उन्होंने शो में अपनी यूट्यूब कम्युनिटी की ताकत का बार-बार जिक्र किया था।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...