A man in blue dress lying on the hospital bed
Anurag Dobhal Out Of ICU, Writes an emotional post

Summary: अनुराग डोभाल आए ICU से बाहर

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में खुलासा किया कि वह अब सुरक्षित हैं और आईसीयू से बाहर आ चुके हैं। सड़क हादसे के बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया।

Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूबर और बिग बॉस से पहचान बना चुके अनुराग डोभाल अब आईसीयू से बाहर आ चुके हैं। UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग ने मंगलवार रात अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि अब वह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह उस सड़क हादसे से बच पाएंगे। साथ ही, उन्होंने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह कैमरे की ओर देखते नजर आए।

Instagram post in which man in blue dress lying on the hospital bed
Anurag Dobhal instagram post

अनुराग डोभाल ने अस्पताल से अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है, “कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा। मैं जिस रास्ते पर गया था, वहां से आना नामुमकिन था। मेरे लिए ये सब किसी चमत्कार से कम नहीं है। मैं एक अनाथ हूं आज। मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा, मैं आगे क्या करूंगा। लेकिन मुझे एक नया जन्म मिला है तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने। बहुत सारे लोग परेशान हैं मेरे लिए। मैं फिलहाल आईसीयू से बाहर हूं और सुरक्षित हूं। जो लोग मेरे साथ हैं और जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की है, उन्हें शुक्रिया। शायद ये आप लोगों की प्रार्थना का असर है, जिसकी वजह से मुझे ये जन्म मिला है। बाकी सब मैंने भगवान भरोसे छोड़ दिया है।”

Instagram comment section
Anurag Dobhal fans wishing him speedy recovery

अनुराग द्वारा अस्पताल से अपनी तस्वीर के पोस्ट करते ही उनके फैंस और दोस्तों ने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की। एक ने प्यार से लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ जानू।” एक अन्य ने लिखा, “पागल हो क्या? हम सब तुम्हारे साथ हैं, तुम कोई अनाथ-वनाथ नहीं हो। देखो कितने लोग तुम्हारी परवाह करते हैं, तुम्हारी रिकवरी के लिए दुआएं मांग रहे हैं और तुम्हें अपना प्यार भेज रहे हैं। इसे एक मौके की तरह लो, पूरी तरह ठीक हो जाओ और एकदम मस्त होकर वापस आओ।” “हम सब तुम्हारे साथ हैं”, “जल्दी ठीक हो जाओ भाई”, “फिर से सेहतमंद और फिट बनो” और “जल्दी ठीक हो जाओ! ज़िंदगी बहुत कीमती है, अपना ख्याल रखना” जैसे कमेंट्स लोगों ने अनुराग के लिए लिखे। 

इस बीच, कई लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह घटना कैसे हुई। दरअसल, हाल ही में अनुराग डोभाल ने एक चौंकाने वाली घटना के बाद अपने फैंस को हैरान कर दिया, जब इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। 7 मार्च को वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी एसयूवी चलाते हुए लाइव आए थे। इस दौरान वह भावनात्मक रूप से टूटे हुए दिखे और इस सफर को अपनी “आखिरी ड्राइव” बताते हुए अकेलेपन और दर्द की बात करते नजर आए। कहा जा रहा है कि उनकी कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जो अचानक डिवाइडर से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके कई फ्रैक्चर और अन्य चोटों का इलाज किया।

घटना से कुछ दिन पहले ही अनुराग डोभाल ने खुलकर अपने मानसिक तनाव के बारे में बात की थी। उलगातार बढ़ते दबाव और कथित परेशानियों के कारण वह खुद को असहाय महसूस करने लगे थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि इसी तनाव के चलते वह पहले भी दो बार खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुके हैं। यह खुलासा उनके फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला था, क्योंकि सोशल मीडिया पर अक्सर वह एक मजबूत और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व के रूप में नजर आते थे।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...