A young couple against the red car background
Anurag Dobhal, UK07 Rider, out of ICU after crash; wife Ritika says ‘not everything on social media is true’

Summary: अनुराग डोभाल के ICU से बाहर आने पर पत्नी रितिका चौहान का इमोशनल पोस्ट

फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल हाल ही में हुए सड़क हादसे के बाद ICU से बाहर आ गए हैं। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने फैंस को यह जानकारी दी। इस बीच उनकी पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Anurag Dobhal Health Update: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 से पहचान पाने वाले अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, हाल ही में एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनके मैनेजर ने जानकारी दी है कि अनुराग की हालत पहले से बेहतर है और उन्हें ICU से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। अनुराग की पत्नी रितिका ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा है कि सोशल मीडिया की दुनिया पूरी तरह से सच नहीं है और सब कुछ मोह माया है। 

A man on the hospital bed; Another man clicking a selfie
Manager confirms Anurag Dobhal is out of ICU

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद अनुराग डोभाल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा। इस घटना के बाद उनके फैंस और परिवार के लोग काफी चिंतित हो गए थे। अब उनके मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को राहत भरी खबर दी है। उन्होंने बताया कि अनुराग की तबीयत में सुधार हुआ है और वह अब ICU से बाहर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि हम 24 घंटे उनके साथ हैं और सभी से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील की।

Instagram stories against the black background
Anurag’s wife Ritika shares long note on Instagram

इस बीच अनुराग की पत्नी रितिका ने भी सोशल मीडिया पर एक लंबा और इमोशनल मैसेज शेयर किया है।  उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिखाई देता है, वह पूरी तरह से सच नहीं होता है। कई बार लोग किसी मुद्दे पर कुछ समय तक चर्चा करते हैं और फिर जल्दी ही उसे भूलकर आगे बढ़ जाते हैं। उनके अनुसार, असली बात यह है कि हम अपनी जिंदगी में किस तरह के मूल्य अपनाते हैं और दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।

उन्होंने अपने मैसेज में यह भी लिखा कि उनके लिए पैसा, शोहरत और सुरक्षा जैसी चीजें जीवन में उतनी अहम नहीं हैं, जितना कि धर्म और कर्म। उनका मानना है कि इंसान को अच्छे काम करते रहना चाहिए और अंत में कर्म ही अपना असर दिखाता है।

इस पूरे मामले में विवाद भी सामने आया है। अनुराग के भाई और म्यूजिक आर्टिस्ट कलम इंक, जिनका असली नाम अतुल डोभाल है, ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर करके अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि अनुराग के कुछ सपोर्टर्स की तरफ  उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उनके अनुसार, हादसे के बाद कई लोग उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए और परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगे।

कलम इंक ने यह भी कहा कि अगर उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो वह सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। उनका कहना था कि अगर उन्होंने अनुराग की संपत्ति से कुछ भी गलत तरीके से लिया है, तो इसकी जांच कराई जा सकती है।

इन सभी विवादों के बीच अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने लोगों से धैर्य धरने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे जरूरी बात अनुराग की सेहत और उनकी रिकवरी है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल टीम किसी भी आरोप या वीडियो पर रिएक्शन नहीं देना  चाहती है। उनका कहना है कि जब अनुराग पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे, तब इस मामले पर विस्तार से बात की जाएगी।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...