Romance Tips
Romance Tips

Facts About Sex: सेक्स आमतौर पर लोगों की लाइफ का एक अहम हिस्सा है। हालांकि, अधिकतर कपल्स के बीच देखने में आता है कि जिनकी सेक्स लाइफ अच्छी होती है, उनका आपसी रिश्ता भी काफी अच्छा होता है। वहीं कुछ लोग एक बेहतर सेक्स लाइफ चाहते हैं। मसलन, वह लड़कियों के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं या फिर उनके मन में अक्सर यह सवाल आता है कि लड़कियों को जोश कब आता है? इस तरह के सवालों के जवाब के बारे में वह अक्सर सर्च करते रहते हैं।

हो सकता है कि आप भी ऐसा करते हों। लेकिन लड़कियों के बारे में जानकारी हासिल करने से पहले या फिर पुरूषों के मन के मनोविज्ञान को जानने से पहले आपको सेक्स से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स के बारे में जान लेना चाहिए। जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

सेक्स से जुड़े आते हैं सपने

This moment when we are together
This moment when we are together

आमतौर पर यह माना जाता है कि केवल पुरूष ही सेक्स को लेकर अत्यधिक फैंटेसी बनाते हैं। लेकिन सेक्स के बारे में एक रोचक जानकारी यह भी है कि लोगों को आने वाले सभी सपनों में से लगभग 10 प्रतिशत में सेक्स किसी ना किसी रूप में शामिल होता है। वास्तव में, अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, दस में से लगभग एक सपने में कुछ आर-रेटेड यौन सामग्री होती है – और यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए सच है। आपने भी कभी ना कभी ऐसा सपना अवश्य देखा होगा। है ना!

स्त्रियों को जोश कब आता है?

Couple
This moment when we are together

कई बार जब आप सेक्स करते होंगे या फिर करना चाहते होंगे तो आपके मन में यह सवाल आता होगा कि महिलाओं को जोश कब आता है? हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि महिलाओं को भी इरेक्शन होता। महिलाओं को वास्तव में उनके जननांगों में इरेक्शन होता है, हालांकि, पुरूषों के अपेक्षा छोटा होता है। दरअसल, उनका क्लिटरिस उसी स्पंजी इरेक्टाइल टिश्यू से बना होता है, जो पुरूषों के प्राइवेट पार्ट में होता है। पुरूषों में यह उत्तेजित होने पर फैलता है और रक्त से भर जाता है। इसी तरह जब स्त्रियां जोश से भर जाती हैं तो आप इसे आसानी से देख सकते हैं। आप इसे स्पर्श करें और यह बड़ा हो जाएगा।

महिलाएं कितनी देर तक कर सकती हैं सेक्स?

This moment when we are together
when we are together

यह भी एक सवाल है, जो अक्सर पुरूषों के मन में घूमता है। दरअसल, जब पुरूष सेक्स करते हैं तो वीर्य स्खलन के बाद उनका जोश ठंडा हो जाता है। लेकिन महिलाओं के संबंध में पुरूष यह सही तरह से नहीं जान पाते। हालांकि, महिलाएं कितनी देर तक सेक्स कर सकती हैं, इसके बारे में तो ठीक-ठीक कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, ग्रोनिंगन विश्वविद्यालय द्वारा किए गए शोध में कहा गया है कि यदि आप सेक्स करने की संभावना बढ़ाना चाहते हैं, तो सेक्स के दौरान अपने मोज़े अवश्य पहनें। यह तरकीब महिलाओं पर विशेष रूप से काम करती हैं।

हालांकि, यह निश्चित नहीं है कि यह वास्तव में क्यों काम करता है, लेकिन एक सिद्धांत यह है कि सेक्स के लिए, आपको पूरी तरह से आराम और चिंता मुक्त होने की आवश्यकता है, और ठंडे पैर वास्तव में सेक्स करने की क्षमता में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। तो अब आप ठंड के मौसम में कपड़े भले ही उतार दें, लेकिन मोजे पहने रखिएगा।

कम सेक्स, ज्यादा काम

Feet of couple facing away from each other.
Feet of couple facing away from each other.

इस सेक्स से जुड़ी खुद के बारे में रोचक जानकारी को जानने के बाद भी आप काफी हैरान रह जाएंगे। जर्मनी में गोटिंगेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग बेडरूम में कम वक्त या अच्छा वक्त नहीं बिताते हैं, वह बेडरूम में होने वाली तृप्ति की कमी की भरपाई के लिए अधिक काम करते हैं। बता दें कि अध्ययन में 32,000 लोगों से उनके सेक्स और काम करने की आदतों के बारे में बताने को कहा गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि सप्ताह में केवल एक बार सेक्स करने वाले 36 प्रतिशत पुरुष और 35 प्रतिशत महिलाएं अपने काम में लग जाती हैं। इस लिहाज, आपके पास जितना अधिक काम होगा, आपको उतना ही अधिक तनाव होगा – और जितना अधिक तनाव होगा, आपके पास उतना ही कम सेक्स होगा।

सेक्स तनाव को कम करता है

Lovely couple
Relationship. Lovely couple in bed

सेक्स आपके तनाव के स्तर को भी कम कर सकता है। जर्नल बायोलॉजिकल पर्सपेक्टिव में प्रकाशित एक अध्ययन ने प्रतिभागियों को एक स्ट्रेसफुल एक्टिविटी में भाग लेने के लिए कहा, जैसे भाषण देना आदि। जिन प्रतिभागियों ने स्ट्रेसफुल कार्य से पहले योनि संभोग किया था, उनमें तनाव का स्तर कम था और रक्तचाप कम था। बता दें कि प्रोफेशनल रेसलर और एक मार्शल आर्ट मास्टर Ronda Rousey भी अक्सर अपने मैच से पहले ज्यादा से ज्यादा सेक्स करने की कोशिश करती थीं, क्योंकि यह उनके टेस्टेस्टेरोन लेवल को बढ़ाता था और तनाव को कम करता था।

सेक्स से बढ़ती है स्पर्म क्वालिटी

Lovely couple
Couple on white bed in hotel room focus at feet

पुरूषों की तरह ही महिलाएं भी पुरुषों के मन के मनोविज्ञान को जानना चाहती हैं। वह पुरुषों के बारे में रोचक तथ्यों की जानकारी हासिल करना चाहती हैं। मसलन, पुरुष की कितनी उम्र तक सम्बन्ध बनाने की इच्छा होती हैं? तो हम आपको बता दें कि इसमें आप उनकी मदद कर सकती हैं। जी हां, आपको शायद पता ना हो, लेकिन बार-बार सेक्स करने से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी में सुधार हो सकता है और प्रजनन क्षमता में वृद्धि हो सकती है।

यूरोपियन सोसाइटी ऑफ ह्यूमन रिप्रोडक्शन एंड एम्ब्रियोलॉजी के अनुसार, जो पुरुष रोजाना सेक्स करते हैं, उनमें सेक्स न करने वाले पुरुषों की तुलना में सात दिनों के बाद अधिक बेहतर क्वालिटी वाला वीर्य होता है। अध्ययन से पता चलता है कि यह माइल्ड फर्टिलिटी प्रॉब्लम्स को कंसीव करने में मदद कर सकता है।

Leave a comment