Sex Facts
7 Sex Facts

Sex Facts: सेक्स एक ऐसा टॉपिक है, जिसके बारे में जानना तो हर कोई चाहता है, लेकिन बात कोई नहीं करना चाहता। हर किसी के मन में एक अजीब सी झिझक होती है और इसलिए उनके कई सवाल मन में ही रह जाते हैं। जब उन सवालों के जवाब नहीं मिलते तो ऐसे मे व्यक्ति कभी-कभी बहुत अधिक एक्सपेरिमेंटल हो जाता है और फिर कुछ ऐसा होता है, जिसके बारे में उसने भी कभी सोचा नहीं होता है।

हो सकता है कि आपके मन में भी सेक्स को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हों या फिर आप लोगों की कही-सुनी बातों पर ही भरोसा करते हों। लेकिन वास्तविकता क्या है, उसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं होती है। लेकिन अगर आप सेक्स के बारे में गहराई से जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो एक बार अवश्य पढ़ें यह लेख। क्योंकि इस लेख में हम आपको सेक्स से जुड़े कुछ अजीबो-गरीब तथ्यों के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपने भी पहले कभी नहीं सुना होगा-

पीरियड्स में बेहतर सेक्स

sex-during-periods
During periods a woman has the highest desire to have sex

अक्सर पुरूषों के मन में यह सवाल घूमता रहता है कि स्त्री को जोश कब आता है? या फिर वह सेक्स के लिए कब सबसे अधिक तैयार होती है। तो हम आपको बता दें कि पीरियड्स के दौरान एक स्त्री को सेक्स करने की सबसे अधिक इच्छा होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पीरियड्स के दौरान एक महिला के जननांगों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन में वृद्धि होती है। ऐसे में इस दौरान वह सबसे अधिक पावरफुल ओर्गास्म का अनुभव कर सकती है। अगर आपने कभी नोटिस किया हो तो आप पाएंगे कि एक स्त्री की पीरियड्स के दौरान या उसके खत्म होने के तुरंत बाद सेक्स करने की इच्छा बहुत तीव्र होती है।

मोटे लोग सेक्स में होते हैं बेहतर

love bite
Obese people stay in the bedroom on average three times longer

आज के समय में हर कोई अपनी फिजिक को लेकर काफी कान्शियस रहते हैं। खासतौर से, पुरूषों को तो यह लगता है कि अगर उनकी बॉडी टोन्ड होगी तो स्त्रियां उनकी तरफ अधिक आकर्षित होंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि जब बिस्तर पर बेहतर परफॉर्म करने की बारी आती है तो इसमें मोटे पुरूष बाजी मार ले जाते हैं। जी हां, मोटे लोग औसतन तीन गुना अधिक समय तक बेडरूम में टिके रहते हैं। 2010 के एक तुर्की अध्ययन में, एक वर्ष के दौरान पुरुषों के औसत प्रदर्शन समय को देखा। शोधकर्ताओं ने पाया कि मोटे पुरुष औसतन 7 मिनट 18 सेकंड तक अधिक बिस्तर पर टिके रह सकते हैं, जबकि दुबले-पतले लोग अपने साथी के साथ केवल 108 सेकंड तक ही संभोग करते हैं।

अदरक और सेक्स का संबंध

GINGER
Ginger stimulates feelings of excitement associated with sex

कई बार लोगों को यह शिकायत होती है कि उनका सेक्स करने का मन ही नहीं करता या फिर वह सेक्स के बारे में उस तरह से फील नहीं कर पाते हैं, जैसा कि उन्हें वास्तव में करना चाहिए। ऐसे में आपको अदरक का सेवन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अदरक सेक्स से जुड़ी एक्साइटमेंट की भावनाओं को उत्तेजित करता है। अदरक खाने से आपकी हृदय गति तेज होती है, आपका रक्त प्रवाहित होता है, जो आपको आने वाली रात के लिए उत्साहित करता है।

सेक्स से कैंसर का खतरा कम

love bite
Sex reduces the risk of cancer

यह भी सेक्स से जुड़ा एक अजीबो-गरीब फैक्ट है, जो शायद आपको हैरान कर दे। लेकिन एक अध्ययन में यह पाया गया है कि अगर एक आदमी एक हफ्ते में कम से कम चार बार ओर्गास्म को प्राप्त करता है तो ऐसा करके वह प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना को कम कर सकता है। तो अब यह कहा जा सकता है कि सेक्स आपकी सेहत के लिए भी काफी अच्छा है।

महिला की कितनी उम्र तक सम्बन्ध बनाने की इच्छा होती हैं?

Couple
About a third of all women over the age of 80 still have sex with their partner at that age

बहुत पुरानी कहावत है कि आदमी और घोड़ा कभी बूढ़े नहीं होते अर्थात् उम्र बढ़ने के बाद ही पुरुषों की सेक्स करने की इच्छा खत्म नहीं होती। लेकिन क्या आपको पता है कि इस मामले में स्त्रियां भी पीछे नहीं है। सुनकर आपको शायद अजीब लगे लेकिन 80 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं में से लगभग एक तिहाई महिलाएं उस उम्र में भी अपने साथी के साथ यौन संबंध रखती हैं।

स्मेल और आर्गेज्म का आपसी कनेक्शन

Couple
Relationship between smell and orgasm

कई तरह की स्मेल ना केवल आपके मन-मस्तिष्क पर असर डालती है, बल्कि इसका कनेक्शन कहीं ना कहीं आपके मूड और सेक्स व आर्गेज्म से भी जुड़ा है। आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर में प्रकाशित एक छोटे से अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों की नाक अधिक संवेदनशील होती है, उनके यौन अनुभव भी बेहतर होते हैं। जिन महिलाओं में विभिन्न तरह गंध के प्रति तीव्र संवेदनशीलता थी, उन्होंने उन महिलाओं की तुलना में अधिक आर्गेज्म को महसूस किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जरूरी नहीं है कि स्मेल की भावना यौन इच्छा या बेडरूम में प्रदर्शन से जुड़ी हो। लेकिन स्मेल और अधिक आनंददायक सेक्स के साथ-साथ अधिक बार-बार आर्गेज्म होने के बीच एक सकारात्मक संबंध था।

पेनिस की तुलना करते हैं पुरूष

Couple
Men compare penis

सेक्स से जुड़ा एक अजीब तथ्य यह भी है कि पुरूषों को अपने पेनिस की तुलना दूसरे पुरूषों से करने की आदत होती है और ऐसा स्ट्रेट पुरुष भी करते हैं। दरअसल, एक अध्ययन में यह देखा गया है। अधिकतर पुरूष पोर्न साइट देखते हुए अपने उत्तेजित लिंग को देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान अधिकतर पुरूष अपने पॉर्न स्टार के साथ अपने पेनिस के साइज की तुलना भी करते हैं। वैसे एक अन्य अध्ययन में यह भी पाया गया था कि महिलाओं से अधिक पुरूष अपने पेनिस के साइज को लेकर चिंतित रहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर उनके लिंग का साइज छोटा होगा, तो वह बिस्तर पर बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।

Leave a comment