couple find the reason of different sexual desire
couple find the reason of different sexual desire

Overview: पीरियड्स में सेक्स से जुड़े मिथक और सच्चाई

पीरियड्स में सेक्स से जुड़े ऐसे कई मिथक हैं, जिनकी सच्चाई से लोग आज भी अनजान हैं।

Period Sex Myth and Facts: सेक्स एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में आज भी लोग बात करने से कतराते हैं, जिसकी वजह से लोगों के मन में कई तरह की कन्फ्यूजन रहती है। खासतौर से, पीरियड्स के दौरान सेक्स को लेकर कई तरह की अलग-अलग धारणाएं हैं। जहां कुछ लोग पीरियड्स में सेक्स करना सुरक्षित समझते हैं, वहीं कुछ लोगों की यह मान्यता होती है कि पीरियड्स में सेक्स नहीं करना चाहिए। पीरियड्स एक नॉर्मल शारीरिक प्रक्रिया है, लेकिन सालों से इसे लेकर एक-दूसरे से सुनी-सुनाई बातें और अधूरी जानकारी ही लोगों को पता है।

हो सकता है कि आप भी पीरियड्स में सेक्स को लेकर कई तरह की आधी-अधूरी बातों को सच मानते हों। वास्तव में, पीरियड्स के दौरान सेक्स एक पर्सनल चॉइस है, और आप इसके बारे में जितना बेहतर तरीके से जानेंगे, ऐसे में आप उतने ही कॉन्फिडेंस से आप तय कर पाएंगे कि आपके लिए क्या सही है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पीरियड्स में सेक्स से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं-

सच्चाई- बहुत से कपल्स सोचते हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स गंदा होता है, लेकिन पीरियड्स गंदे नहीं होते। पीरियड्स का खून बस खून होता है और इसमें कुछ भी ज़हरीला या हानिकारक नहीं होता है। अगर आप हाइजीन का ख्याल रखती हैं तो सेक्स आसानी से किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले कम्फर्ट लेवल के बारे में जरूर बात करें।

Period Myth
You cannot get pregnant during your periods.

सच्चाई- पीरियड्स में सेक्स को लेकर यह आम धारणा है। कपल्स मानते हैं कि अगर वे पीरियड्स में सेक्स करते हैं तो फिर प्रेग्नेंसी की संभावना काफी कम हो जाती है। यह सच है कि पीरियड सेक्स से प्रेग्नेंसी के चांस कम होते हैं, लेकिन जीरो नहीं होता। दरअसल, स्पर्म 5 दिनों तक जिंदा रह सकते हैं और कुछ महिलाओं में ओव्यूलेशन जल्दी होता है। अगर छोटे साइकल है तो ऐसे में प्रेग्नेंसी मुमकिन है।

सच्चाई- अगर आप यह सोचती हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से बीमारियां फैलती हैं, तो आप गलत है। सेक्स करने से खुद कोई इन्फेक्शन नहीं होता, लेकिन पीरियड्स के खून में एचआईवी या हेपेटाइटिस जैसे एसटीआई हो सकते हैं। इसलिए, ध्यान रखें कि आप पीरियड्स में सेक्स करते हुए कंडोम का इस्तेमाल जरूर करें। 

woman feeling pain during periods
Having sex during your period can increase the pain.

सच्चाई- बहुत से कपल्स पीरियड्स में सेक्स करने से इसलिए भी कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे क्रैम्प्स बढ़ सकते हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स दर्द कम कर सकता है। अगर महिला ऑर्गेज्म महसूस करती है तो इससे ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जिसकी वजह से ऐंठन और मूड स्विंग्स कम महसूस होते हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...