Overview:झड़ते बालों से लेकर डैंड्रफ तक
खुजली और रैश से राहत पाने के लिए टी-ट्री ऑयल जैसे नैचुरल इंग्रीडिएंट्स भी मददगार होते हैं।
Scalpe Care: जब बात बालों की होती है, तो हम शैम्पू, कंडीशनर और सीरम पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन जिस ज़मीन पर ये बाल उगते हैं — यानी स्कैल्प — उसकी देखभाल अक्सर भूल जाते हैं। स्कैल्प आपकी हेयर हेल्थ की असली जड़ है। अगर स्कैल्प हेल्दी नहीं होगा, तो चाहे आप कितने भी महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लें, बालों की ग्रोथ और चमक प्रभावित होती ही है
स्कैल्प हेल्थ – हेयर हेल्थ

एक हेल्दी स्कैल्प बालों के लिए वही है जो उपजाऊ मिट्टी पौधों के लिए होती है। अगर स्कैल्प में ऑक्सीजन, पोषण और सही ब्लड सर्कुलेशन मिल रहा है, तो बाल खुद-ब-खुद हेल्दी और मजबूत बनते हैं। जब स्कैल्प पर जमा गंदगी और डेड सेल्स को नियमित रूप से साफ किया जाता है, तो बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है और हेयर फॉल कम होता है। स्कैल्प को क्लीन, हाईड्रेटेड और ऑयल-बैलेंस में रखना बालों की ग्रोथ के लिए पहला और सबसे ज़रूरी स्टेप है।
डैंड्रफ और खुजली से मिलती है छुटकारा
डैंड्रफ और स्कैल्प इरिटेशन की सबसे बड़ी वजह होती है—स्कैल्प की सूखी या गंदी स्थिति। अगर आप नियमित रूप से स्कैल्प को क्लीन नहीं करते, तो डेड स्किन और फंगल इनफेक्शन बढ़ने लगता है। इससे सिर्फ खुजली ही नहीं, बल्कि बालों की जड़ों को भी नुकसान होता है। एक हल्के स्क्रब या एंटी-डैंड्रफ शैम्पू से स्कैल्प को साफ रखना, साथ ही हफ्ते में एक बार ऑयलिंग करना डैंड्रफ से छुटकारा दिला सकता है। खुजली और रैश से राहत पाने के लिए टी-ट्री ऑयल जैसे नैचुरल इंग्रीडिएंट्स भी मददगार होते हैं।
सही स्कैल्प केयर से बालों की ग्रोथ होती है तेज़
अगर बालों की ग्रोथ धीमी है या बाल बार-बार टूटते हैं, तो स्कैल्प की जांच ज़रूरी है। जब स्कैल्प साफ और पोषित होता है, तो हेयर फॉलिकल्स सक्रिय होते हैं और नए बाल उगने की प्रक्रिया तेज़ होती है। इसके लिए हफ्ते में एक बार स्कैल्प मसाज करें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़े। साथ ही हेयर मास्क या स्कैल्प सेरम का इस्तेमाल करें जो बालों की जड़ों को पोषण दे सके। एक हेल्दी स्कैल्प न सिर्फ ग्रोथ बढ़ाता है, बल्कि बालों को घना और चमकदार भी बनाता है।
स्ट्रेस और स्किन प्रॉब्लम्स से भी बचाव करता है स्कैल्प केयर
क्या आप जानते हैं कि स्ट्रेस और नींद की कमी का असर सीधा स्कैल्प हेल्थ पर पड़ता है? स्ट्रेस के कारण शरीर में कोर्टिसोल बढ़ता है, जो हेयर फॉल को ट्रिगर कर सकता है। अगर स्कैल्प की स्थिति पहले से ही खराब है, तो इससे एक्ज़िमा, फॉलिकुलाइटिस या इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्कैल्प केयर में हर्बल ऑयल, मेडिकेटेड शैम्पू और रिलैक्सिंग मसाज शामिल करने से न सिर्फ स्किन प्रॉब्लम्स दूर रहती हैं, बल्कि मन को भी शांति मिलती है।
