स्कैल्प की देखभाल है बहुत जरूरी, इन 6 टिप्स से खोपड़ी की स्किन रहेगी हमेशा हेल्दी: Tips for Healthy Scalp
How to take good care of your scalp

Overview: स्कैल्प की देखभाल कैसे करें?

How do I make a scalp care routine: अक्सर लोग बालों की खूबसूरती का तो खास ख्याल रखते हैं, लेकिन हम अपने स्कैल्प की देखभाल करना बिल्कुल ही भूल जाते हैं। अगर आपका स्कैल्प हेल्दी नहीं होगा, तो इससे कई तरह के स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। समर और मानसून सीजन में तो स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं। इस दौरान स्कैल्प पर घाव, चिपचिपापन और खुजली काफी आम है।

How do I make a scalp care routine(Tips for Healthy Scalp): अक्सर लोग बालों की खूबसूरती का तो खास ख्याल रखते हैं, लेकिन हम अपने स्कैल्प की देखभाल करना बिल्कुल ही भूल जाते हैं। अगर आपका स्कैल्प हेल्दी नहीं होगा, तो इससे कई तरह के स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। समर और मानसून सीजन में तो स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं। इस दौरान स्कैल्प पर घाव, चिपचिपापन और खुजली काफी आम है।

इसकी वजह से बालों को भी बहुत नुकसान होता है। ऐसे में स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए आपको खास टिप्स को फॉलो करना चाहिए। आइए जानें 6 खास स्टेप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने स्कैल्प को हेल्दी रख सकते हैं।

Also read:दिल्ली-एनसीआर के करीब बनाएं इन 5 हसीन वादियों में घूमने का प्लान, गर्मी से बच जाएंगे प्राण: Vacation Spots Near Delhi NCR

स्कैल्प की केयर कैसे करें?- Tips For Scalp Care In Hindi

Tips for Healthy Scalp
How to take care of scalp?

स्कैल्प की मसाज है जरूरी

खूबसूरत और मजबूत बाल पाने के लिए आपके स्कैल्प का हेल्दी रहना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि आप रोजाना कुछ देर अपने स्कैल्प की मसाज करें। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने पर बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और खून की सप्लाई सही से हो पाती है। इससे बालों को सही पोषण मिलता है।

स्कैल्प को स्क्रबर से साफ करें

Clean the scalp with a scrubber
Clean the scalp with a scrubber

बारिश और गर्मी के इस मौसम में डैंड्रफ, बालों का चिपचिपा जैसी समस्याएं होने आम है। ऐसे में स्कैल्प को जितना हो सके, उतना क्लीन रखें। इसके लिए केमिकल बेस्ड शैंपू का इस्तेमाल करने से बचें। आपको स्कैल्प स्क्रबर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्किन एक्सफोलिएट होगी और डैंड्रफ भी रिमूव होगा। इस स्क्रबर की मदद से आपकी खोपड़ी पर मौजूद एक्ट्रा ऑयल भी बैलेंस होगा।

बालों को ओवर वॉश ना करें

अगर आप भी रोज-रोज बाल धोना पसंद करते हैं, तो इस गलती को आज ही सुधार लें। ये आपके स्कैल्प की हेल्थ को खराब कर सकता है। रोजाना बाल धोने से उन्हें नुकसान होता है। इससे हेयरफॉल भी होता है। ऐसे में बालों को केवल हफ्ते में 2 से 3 बार ही धोना सही है।

बालों को ज्यादा स्टाइल करने से बचें

Avoid styling your hair too much
Avoid styling your hair too much

बालों को स्टाइल करते समय ब्लो ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का कम से कम उपयोग करें। अगर आपको इनका इस्तेमाल करना भी है, तो बालों को हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे से सुरक्षित रखें। वरना आपका स्कैल्प और बाल दोनों खराब हो जाएंगे।

हेयर ट्रीटमेंट ना लें

हेयर ट्रीटमेंट, जैसे कि कलरिंग, ब्लीचिंग और स्ट्रेटनिंग, बालों को और भी ड्राई कर सकते हैं। इससे आपका स्कैल्प भी ड्राई होगा। ऐसे में जितना हो सके, इस तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेना अवॉइड करें।

सही हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें

Use the right hair products
Use the right hair products

बाल और स्कैल्प हेल्दी बने रहें इसके लिए जरूरी है, उन पर सही हेयर प्रोडक्ट का यूज किया जाए। कोशिश करें, जितना हो सके कम कैमिकल वाले ही हेयर प्रोडक्ट का यूज करें। ऐसे में अगर आप स्कैल्प से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही कोई प्रोडक्ट यूज करें।

स्कैल्प को हेल्दी रखना क्यों जरूरी है?

  • बालों के विकास के लिए
  • डैंड्रफ और खुजली से बचने के लिए
  • स्कैल्प इंफेक्शन से बचने के लिए

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...

Leave a comment