दिल्ली-एनसीआर के करीब बनाएं इन 5 हसीन वादियों में घूमने का प्लान, गर्मी से बच जाएंगे प्राण: Vacation Spots Near Delhi NCR
Vacation Spots Near Delhi NCR

Overview: मानसून में दिल्ली के पास कहां घूम सकते हैं?

Which is the nearest tourist spot from Delhi: दिल्ली के मौसम ने करवट लेनी शुरु कर दी है। धीरे-धीरे मानसून की शुरुआत होने लगी है। इस सुहाने मौसम में अगर आप भी घूमने का मन बना रहे हैं, तो ये ट्रेवल करने का सबसे अच्छा वक्त है। इस हसीन मौसम में आप दिल्ली और एनसीआर के आसपास की खास जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Vacation Spots Near Delhi NCR: दिल्ली के मौसम ने करवट लेनी शुरु कर दी है। धीरे-धीरे मानसून की शुरुआत होने लगी है। इस सुहाने मौसम में अगर आप भी घूमने का मन बना रहे हैं, तो ये ट्रेवल करने का सबसे अच्छा वक्त है। इस हसीन मौसम में आप दिल्ली और एनसीआर के आसपास की खास जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए ये जगहें परफेक्ट हैं। दिल्ली के करीब 6 जगहों पर आप इस हसीन मौसम को एंजॉय कर सकते हैं। इन जगहों पर एडवेंचर ट्रिप का मजा लिया जा सकता है। आइए जानें दिल्ली-एनसीआर के करीब किन जगहों पर आप इस मौसम में घूमने जा सकते हैं।

Also read:हिल स्टेशन्स की भीड़ से दूर घूमने के लिए बेस्ट है ज्योलीकोट की वादियां, शिमला और मनाली भी पड़ जाएंगे फीके: Jeolikote Destination

ऋषिकेश, उत्तराखंड

Vacation Spots Near Delhi NCR
Rishikesh, Uttarakhand

उत्तराखंड के सबसे फेसम प्लेस की बात करें, तो आपको ऋषिकेश जरूर जाना चाहिए। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यहां कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी भी करवाई जाती है। यहां आने के बाद आप रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। ऋषिकेश दिल्ली से महज 259 किमी की दूरी पर है। यहां की जी जंपिंग, कैंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स और हॉट एयर बैलून एक्टिविटी पूरे इंडिया में फेमस है।

कसौली, हिमाचल प्रदेश

दिल्ली से 287 किमी दूर स्थित कसौली एनसीआर वालों के लिए बेस्ट जगह है। यहां की खूबसूरती आपको दीवाना बना सकती है। यहां आप पहाड़ों पर ट्रेकिंग कर सकते हैं। यहां हाइकिंग भी की जा सकती है। यहां आकर आपको सनसेट पॉइंट और मंकी पॉइंट का भी नजारा जरूर देखना चाहिए।

नैनीताल, उत्तराखंड

Nainital, Uttarakhand
Nainital, Uttarakhand

नैनीताल की खूबसूरती और यहां की झील देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। यहां की पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेंगी। यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए भी आपको कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे। बर्ड वाचिंग, केबल कार राइड, हाइकिंग और ट्रेकिंग आपको जरूर करनी चाहिए। फैमिली और फैंड्स के साथ घूमने के लिए ये बेस्ट जगह है। यहां आप बाय रोड आ सकते हैं। यहां का रास्ता भी बहुत ही खूबसूरत है।

मसूरी, उत्तराखंड

मसूरी दिल्ली से 285 किमी की दूरी पर है। दिल्ली वाले यहां बहुत जल्दी पहुंच सकते हैं। यहां आकर आप बारिश का असली मजा ले सकते हैं। यहां आप रोपवे राइड्स भी ले सकते हैं। इसके अलावा इस शानदार जगह पर आप रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग भी कर सकते हैं। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है।

जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड

Jim Corbett, Uttarakhand
Jim Corbett National Park

अगर आप एक नेचर लवर हैं और आपको जिम कॉर्बेट जरूर जाना चाहिए। ये उत्तराखंड का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। इसकी दूरी दिल्ली से महज दिल्ली से 245 किमी है। यहां आपको जंगल सफारी करने का भी मजा मिलेगा। इसके अलावा आप यहां जीप सफारी, कैंटर सफारी और एलीफेंट सफारी भी ट्राई कर सकते हैं।

तो अब किस बात का इंतजार है। जल्दी से बैग पैक करिए और चल दीजिए अपने इस सुहाने सफर पर।

Leave a comment