गर्भधारण के लिए पीरियड्स आने के कितने दिन बाद संबंध बनाएं ?
पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंट होने की संभावना कम होती है या अधिक? कई महिलाओं के मन में इस तरह का सवाल होता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
Sex During Period: महिलाओं को हर माह पीरियड आना एक सामान्य प्रक्रिया है। पीरियड्स आने का अर्थ है कि महिला की प्रजनन क्षमता बेहतर है और अच्छे से काम कर रही है। मेंस्ट्रुअल साइकिल यानी माहवारी चक्र, पीरियड के शुरू होने से लेकर पीरियड्स आने तक रहती है। इस चक्र के दौरान महिलाएं ओवुलेट भी होती है, जो पीरियड्स शुरू होने के लगभग 10वें या 12वें दिन से शुरू होता है और 17वें या 18वें दिन तक रहता है। इस दौरान महिलाओं की प्रजनन यानी कंसीव करने की क्षमता काफी ज्यादा होती है।
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप कंसीव करना चाहती हैं, तो पीरियड्स के शुरू होने से करीब 10 से लेकर 18 दिन के बीच सेक्स यानी शारीरिक संबंध बना सकते हैं, इस दौरान प्रेगनेंसी की क्षमता सबसे अधिक होती है। लेकिन अगर आप गर्भधारण करने से बचना चाहती हैं, तो इन दिनों शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित नहीं माना जाता है। ऐसे में आप पीरियड्स के शुरू होने से लेकर अगले 6 दिन के अंदर या फिर पीरियड्स शुरू होने के 20 दिन के बाद ही संबंध बनाएं। इस दौरान प्रेग्नेंट होने की संभावना कम होती है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
पहले जानिए आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं या नहीं

आमतौर पर अधिकतर महिलाओं का पीरियड साइकल 28 से 30 दिन का होता है। हालांकि, कुछ महिलाओं का पीरियड सर्कल इससे कम भी हो सकता है। प्रेग्नेंसी की सबसे अधिक संभावना ओवुलेशन के दौरान होती है। दरअसल, ओवुलेशन के दौरान महिलाओं की ओवरी से एग रिलीज होता है। वहीं, पीरियड्स शुरू होने के लगभग 10 से 12 दिन के अंदर महिलाओं का ओवुलेशन शुरू होता है, जो करीब 1 सप्ताह तक होता है। ऐसे में आपको पीरियड्स के दौरान किस दिन संबंध बनाना चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं या नहीं।
अगर आप प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती हैं, तो ओवुलेशन के दौरान संबंध बिल्कुल भी न बनाएं। वहीं, अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं तो इस दौरान शारीरिक संबंध बनाएं। क्योंकि इस दौरान महिलाओं की कंसीव करने की क्षमता सबसे ज्यादा होती है। इसके साथ ही पीरियड साइकिल के लगभग 13 और 14 वें दिन ओवुलेशन होने की संभावना सबसे अधिक होती है। अगर इस दौरान महिलाओं के यूट्रस में वीर्य मौजूद होता है, जो महिला प्रेग्नेंट हो सकती है। क्योंकि इस दौरान उनके अंदर फर्टाइल होने की क्षमता काफी अच्छी होती है।
इसके साथ ही आपको इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है कि महिलाओं के यूट्रस में पुरुषों का स्पर्म करीब 5 से 7 दिनों तक जीवित रह सकता है। ऐसे में अगर आप पीरियड्स के कुछ दिनों बाद संबंध स्थापित करते हैं और ओवुलेट 5 से 7 दिन बाद होते हैं, तो प्रेग्नेंट होने की आशंका बनी रहती है।
साथ ही कुछ ऐसी महिलाएं होती हैं, जिनका अन्य महिलाओं की तुलना में जल्दी ही ओवुलेशन शुरू हो जाता है। ऐसी स्थिति में पीरियड्स खत्म होने के तुरंत बाद ही महिलाएं गर्भवती हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपके लिए सेफ शारीरिक संबंध स्थापित करना ही उचित होता है। क्योंकि हर महिला का ओवुलेशन अलग-अलग होता है। ये बात उनके पीरियड्स साइकिल पर निर्भर करता है।
गर्भधारण के लिए पीरियड्स आने के कितने दिन बाद संबंध बनाएं ?

अगर आप बेबी प्लानिंग करना चाह रहे हैं और इस बात से कंफ्यूज हैं कि पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए, तो परेशान न हों। इसके लिए आपको सबसे पहले अपना ओवुलेशन जानने की जरूरत है। साथ ही पीरियड्स सर्कल पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। कुछ महिलाओं का पीरियड्स आते ही ओव्युलेशन शुरू हो जाता है। ऐसे में आप ओव्युलेशन के करीब 4 दिन (फर्टाइल डेज) तक संबंध स्थापित करके प्रेग्नेंट हो सकती हैं। हालांकि, अधिकतर महिलाओं का ओव्युलेशन का समय पीरियड्स शुरू होने के लगभग 12वें दिन से 18वें दिन तक रहता है। ऐसे में अगर आप इन दिनों बेबी प्लानिंग करेंगे, तो आपके लिए कंसीव करना थोड़ा आसान हो जाएगा। लेकिन जरूरी नहीं है कि आप इस दौरान ही ओवुलेट हों, इसके लिए आपको अपने पीरियड्स सर्कल और ओवुलेशन के समय पर ध्यान देने की जरूरत है।
इसलिए अधिकतर मामलों में यह कह पाना संबंध नहीं होता है कि पीरियड्स में सेक्स करना सुरक्षित है या नहीं। क्योंकि हर महिलाओं का ओवुलेशन समय भी अलग-अलग होता है।
क्या पीरियड्स के चौथे दिन संबंध बना सकते हैं?

पीरियड्स शुरू होने के किसी भी दिन आप संबंध बना सकते हैं, लेकिन आपको ब्लड फ्लो पर ध्यान देने की जरूरत होती है। कुछ महिलाओं को पीरियड के दूसरे दिन काफी ब्लड फ्लो होता है। ऐसे में इस दौरान आपको असहज महसूस हो सकता है। वहीं, चौथे दिन ब्लड फ्लो कम रहता है, तो आपके लिए यह दिन सही हो सकता है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान दें कि इस दौरान संबंध बनाने से पहले अपने बेड पर प्लास्टिक की शीट बिछाएं। ऐसा करने से बेडशीट को गंदा होने से बचाया जा सकता है।
क्या पीरियड्स में संबंध बनाने से प्रेगनेंसी हो सकती है?

पीरियड्स में संबंध स्थापित करने से महिलाएं प्रेग्नेंट होंगी या नहीं, यह महिलाओं के माहवारी चक्र पर निर्भर करता है। आमतौर पर महिलाओं का माहवारी साइकिल 28 दिन का होता है। हालांकि, कुछ महिलाओं का पीरियड सर्कल 21 से 40 दिन का हो सकता है। वहीं, पीरियड्स के दिन में काफी अलग-अलग होते हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड में सिर्फ 3 दिन तक ब्लीडिंग होती है। वहीं, कुछ महिलाओं को 8 दिनों तक ब्लीडिंग होती है। ऐसे में आपके लिए पीरियड्स के दौरान अनप्रोटेक्टेड सेक्स करना सुरक्षित नहीं हो सकता है।
साथ ही इस दौरान संबंध बनाने से सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज़ और सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन होने की संभावना भी होती है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि पीरियड्स के दौरान या पीरियड के तुरंत बाद अगर संबंध बनाया जाए, तो गर्भधारण की संभावना काफी कम होती है। लेकिन जल्दी ओवुलेशन करने वाली महिलाओं के लिए यह रिस्की होता है।
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से प्रेगनेंसी नहीं होती है?
आपको बता दें कि पीरियड्स शुरू होते ही महिलाओं के ओवुलेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और ओवरी से अंडा निकलना शुरू हो जाता है। यह एग स्पर्म के संबंध में आकर फर्टिलाइज होना शुरू हो जाता है। इससे प्रेगनेंसी की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। लेकिन कई कारण हैं, जिसकी वजह से अंडे और स्पर्म का संयोजन नहीं पो पाता है, जिससे प्रेगनेंसी की संभावना कम होती है।

अगर सीधे शब्दों में समझा जाए, तो पीरियड्स के कितने दिनों बाद आप प्रेग्नेंट नहीं होंगे इसके बारे में कहना मुश्किल है। हालांकि, अधिकतर महिलाओं में पीरियड्स के पहले दिन से लेकर अगले 6 दिन तक प्रेग्नेंट होने की संभावना कम होती है, लेकिन हर महिला का ओवुलेशन अलग-अलग तरह से होता है, तो इस बारे में कुछ ही सटीक रूप से कहना संबंध नहीं है।
क्या पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से प्रेगनेंसी नहीं होती है?
कुछ लोगों के मन में अक्सर यह सवाल जरूर आता है कि पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से कंसीव होता है या नहीं? वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें लगता है कि पीरियड्स में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट जल्दी हो सकते हैं। लेकिन आपको इन सभी बातों पर ध्यान देने के बजाय इस बात पर ध्यान देने की जरूरत होती है कि आपके ओवुलेशन का समय क्या है और आप कब ओवुलेट होती हैं। क्योंकि प्रेग्नेंट होने की संभावना आपके पीरियड्स पर नहीं, बल्कि आपके ओवुलेशन के समय पर निर्भर होता है।

पीरियड कितने दिनों तक होता है?
आपको बता दें कि हर महिला का पीरियड सर्कल अलग-अलग होता है। वहीं, पीरियड होने का दिन भी अलग-अलग होता है। अधिकतर मामले में महिलाओं को 2 से 6 दिनों तक पीरियड होता है। सामान्य रूप से पीरियड 4 दिनों तक होता है, जिसमें ब्लड फ्लो तेज रहता है। धीरे-धीरे ब्लड फ्लो कम होने लगता है।
बच्चेदानी का मुंह कब खुलता है?
बच्चेदानी का मुंह पीरियड खत्म होने के बाद ही खुल जाता है। यानी जिस दिन आपके पीरियड का आखरी दिन होता है, उस दिन बच्चेदानी का मुंह खुल जाता है, लेकिन ओवुलेशन न होने की वजह से प्रेगनेंसी की संभावना कम होती है। हालांकि, कुछ महिलाओं का ओवुलेशन जल्दी शुरू हो जाता है, ऐसे में बच्चेदानी का मुंह खुलने के बाद से ही महिलाओं के प्रेग्नेंट होने की संभावना रहती है। इसलिए इस दौरान सेफ सेक्स संबंध स्थापित करें।

प्रेग्नेंसी टेस्ट कितने दिनों बाद करनी चाहिए?
अधिकतर डॉक्टर या फिर एक्सपर्ट का कहना है कि आप प्रेग्नेंसी टेस्ट पीरियड मिस होने के तुरंत बाद या फिर पीरियड्स आने से पहले कर सकते हैं। आप कई तरह से प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकती हैं, यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस टेस्ट में सहज महसूस कर रही हैं।
कई लोग डॉक्टर के पास जाकर प्रेग्नेंसी टेस्ट कराते हैं। वहीं, कुछ महिलाएं घर में प्रेगनेंसी किट के जरिए टेस्ट करती हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के लिए अल्ट्रासाउंड का समय पीरियड्स मिस होने के लगभग 20 से 21 दिन के बाद शुरू होता है, क्योंकि इसके बाद ही सोनोग्राफी सही से दिखती है।

ध्यान रखें कि पीरियड्स के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए, यह आपके और आपके पार्टनर के ऊपर निर्भर करता है। अगर आप कंसीव करना चाहती हैं, तो आप कभी भी संबंध बना सकती हैं। वहीं, अगर कंसीव नहीं होना चाहती हैं, तो आप ओवुलेशन के समय का ध्यान रखें। साथ ही हमेशा सुरक्षित संबंध ही स्थापित करें, यह आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
FAQ | क्या आप जानते हैं
पीरियड में कितने दिनों तक ब्लीडिंग होनी चाहिए?
पीरियड्स में कितनी ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?
क्या पीरियड्स में संबंध बनाना सुरक्षित है?
पीरियड के तीसरे दिन संबंध बना सकते हैं?
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाए जा सकते हैं?
पीरियड के पांचवें दिन संबंध बनाने से क्या होता है?
क्या पीरियड्स के दौरान प्रेगनेंसी संभव है?
