प्रेग्‍नेंट
Pregnant During Period

Pregnant During Period- प्रेग्‍नेंसी से जुड़े कई सवाल और शंकाएं अक्‍सर महिलाओं के मन में होती हैं। जैसे आसानी से कंसीव कैसे किया जा सकता है या प्रेग्‍नेंसी के दौरान स्‍पॉटिंग कितनी सुरक्षित है। ऐसा ही एक और सवाल है जिसे लेकर महिलाएं अधिक परेशान होती हैं। वह सवाल है कि क्‍या पीरियड के दौरान प्रेग्‍नेंसी हो सकती है। हालांकि पीरियड के दौरान प्रेग्‍नेंट होने की संभावना काफी कम होती है लेकिन कुछ प्रतिशत महिलाएं इस दौरान कंसीव कर भी सकती हैं। असुरक्षित सेक्‍स करने से इसके चांसेस बढ़ जाते हैं। जब कोई महिला अपने सबसे फर्टाइल दिनों में सेक्‍स करती है, तो उसके प्रेग्‍नेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। तो चलिए जानते हैं पीरियड के दौरान और बाद में प्रेग्‍नेंट होने की क्‍या संभावनाएं हैं।

पीरियड के दौरान प्रेग्‍नेंसी

pregnancy during period
pregnancy during period

आपको बता दें कि पीरियड्स के दौरान आपके प्रेग्‍नेंट होने की संभावना बहुत कम होती है लेकिन असंभव नहीं। पीरियड के दौरान प्रेग्‍नेंट होने की संभावना आमतौर पर शॉर्ट मंथली साइकिल वाली महिलाओं के लिए अधिक होती है। उनके शुक्राणु पांच दिनों तक जीवित रह सकते हैं, इसलिए यदि आप जल्‍दी ओव्‍यूलेट करते हैं तो इस दौरान आप प्रेग्‍नेंट हो सकती हैं। अगर आप प्रेग्‍नेंसी से बचने का प्रयास कर रही हैं तो पीरियड के दौरान कॉन्‍ट्रासेप्टिव पिल्‍स का उपयोग कर सकती हैं।

पीरियड के तुरंत बाद

इस टाइम पीरियड में प्रेग्‍नेंट होने की संभावना लो से मीडियम होती है। इस स्थिति में आपके एग्‍स पूरी तरह से रिलीज्‍ड नहीं होते हैं यानी आप अपेक्षा से पहले ओव्‍यूलेट करते हैं तो शुक्राणु गर्भाधान में मददगार हो सकते हैं। अधिकतर महिलाएं पीरियड के तुरंत बाद कंसीव करने का प्रयास करती हैं क्‍योंकि ये बेस्‍ट टाइम होता है प्रेग्‍नेंसी के लिए। जिन महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी से संबंधित समस्‍याएं हैं उन्‍हें इसमें समय लग सकता है, जिसके लिए प्रॉपर ट्रीटमेंट लिया जा सकता है।  

ओव्‍यूलेशन के दौरान

During ovulation
During ovulation

ओव्‍यूलेशन के दौरान आपके प्रेग्‍नेंट होने की संभावना सबसे अधिक होती है, खासकर जब आप 36 घंटों के भीतर सेक्‍स करती हैं। एलएच सर्ज संकेत देता है कि ओव्‍यूलेशन शुरू होने वाला है। ओव्‍यूलेशन का स्‍तर जानने के लिए आप घर पर ही ओव्‍यूलेशन प्रेडिक्‍टर किट का उपयोग कर सकती हैं। एक बार एग रिलीज होने के बाद 12 से 24 घंटे तक वे जीवित रहते हैं। इस दौरान सेक्‍स करने से प्रेग्‍नेंट हो सकते हैं। ओव्‍यूलेशन के 5 दिन पहले से लेकर 1 दिन बाद भी प्रेग्‍नेंट होने की संभावना सबसे अधिक होती है।

यह भी देखें-लोहे की कड़ाही में भूल से भी ना बनाएं ये चीजें, हो सकता है भारी नुकसान: Iron Kadai Effects

क्‍या हैं संभावनाएं

सेक्‍स करने की टाइमिंग प्रेग्‍नेंसी की संभावनाओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। जो लोग नियमित रूप से प्रयास करते हैं उन्‍हें एक साल में सफलता हासिल हो जाती है। कुछ मामलों में प्रेग्‍नेंट होने में समय लग सकता है जैसे कि उम्र, मेडिकल कंडीशन या साथी के साथ फर्टिलिटी संबंधी समस्‍याएं। 20 से 30 वर्ष की महिलाओं की पी‍रियड्स के दौरान प्रेग्‍नेंट होने की संभावना 20-30 प्रतिशत होती है। वहीं 40 से अधिक उम्र की महिलाओं में ये कम होकर 10 प्रतिशत ही रह जाती है।