Woman with long brown hair in white blazer portrait.
Woman with long brown hair in white blazer portrait.

Summary: शनाया कपूर का खुलासा: एक्स ने एक साथ 5 लड़कियों को किया डेट

शनाया कपूर ने एक रिलेशनशिप शो में अपने एक्स बॉयफ्रेंड की बेवफाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह एक साथ पांच लड़कियों से बात कर रहा था, जिसे वह इमोशनल चीटिंग मानती हैं।

Shanaya Kapoor Ex Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू या मैं” को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में उन्हें आदर्श गौरव के अपोजिट देखा जा सकता है। इन दोनों सितारों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इनके अलावा फिल्म में पारुल गुलाटी और अंश विकास चोपड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका है। अब इस रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस को अपने एक बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए देखा गया।

शनाया कपूर हाल ही में रिलेशनशिप एडवाइस शो में नजर आई थी। यहां पर उन्हें अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बातें करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें धोखा दिया गया था क्योंकि वह लड़का एक वक्त में 5 लड़कियों के साथ बात करता था। शनाया ने कहा कि वह छुट्टियां मनाने के लिए विदेश गई थी और वहां पर उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देते हुए पकड़ा था। रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा डराने वाली बात क्या थी यह पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं देश के बाहर थी और मैं उस आदमी के साथ थी। मैं यह सोच रही थी कि क्या यही है वह, क्या रिलेशनशिप है यह सच हुआ तो अच्छा होगा।

एक्ट्रेस के मुताबिक उन्हें कैब बुक करनी थी जिस पर उनके बॉयफ्रेंड ने कहा कि मेरा फोन लेकर बुक कर लो। “मैंने उसका फोन अनलॉक किया और मुझे एक नोटिफिकेशन नजर आया। मैं उसकी एक का नाम जानती थी इसलिए मुझे बिल्कुल भी सही नहीं लगा।”

एक्ट्रेस ने बताया कि “हम दोनों डिनर पर जाने वाले थे और उसके पहले वह नहाने चला गया और मुझसे कहा कि मैं कैब बुक कर लूं। जब मैंने कहा कि मेरा फोन डिस्चार्ज है क्या मैं तुम्हारे फोन से बुक कर सकती हूं तो उसने कहा हां हां मेरा फोन लेकर बुक कर लो। जब मुझे नोटिफिकेशन दिखाई दिया तो मुझे विश्वास नहीं हुआ।”

शनाया ने बताया कि “नोटिफिकेशन देखकर मैंने चैट खोली और सब कुछ पढ़ा और वह बहुत बेकार था। पहले मुझे लगा कि चलो एक लड़की है ठीक है लेकिन इसके बाद दूसरी लड़की, तीसरी लड़की, चौथी और पांचवी लड़की का मैसेज आने लगा। वह पांचो को मैसेज करता था और यह देखकर मैं ऐसी थी कि यह हो ही नहीं सकता। इसके बाद मैंने अपना फोन ऑन कर स्नैपचैट खोला और अपने दोस्तों को स्क्रीनशॉट शेयर किया।”

जब एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त को स्क्रीनशॉट भेजो और पूछा कि मेरे साथ ऐसा हो रहा है मुझे क्या करना चाहिए तब अनन्या ने कहा कि ट्रेन पकड़ो और यहां आ जाओ हम दोनों आसपास ही थे। लेकिन मैंने कहा कि ट्रेन नहीं पड़ सकती। मैं क्या करूं फिर पूरे डिनर के दौरान मैंने ऐसे बिहेव किया जैसे सब कुछ ठीक है।

शनाया तीन दिन तक ऐसा बिहेव करती रही जैसे सब कुछ ठीक है। वह वेकेशन पर फंसा हुआ महसूस कर रही थी। लेकिन आखिरकार उनके एक्स को ही पता चल गया कि एक्ट्रेस सब कुछ जानती है। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की और महंगे झुमके गिफ्ट किए। एक्ट्रेस ने बताया कि उसने मुझे इयररिंग्स गिफ्ट में दी मैंने अपना बैग उठाया और उससे कहा भाड़ में जाओ। मैं बिल्कुल पगला गई थी लेकिन मेरे पास वह इयररिंग्स अभी भी रखे हैं और मैं उन्हें कभी-कभी पहनती हूं। वह मेरी इयररिंग्स है, मैंने उन्हें कमाया है। एक्ट्रेस ने उस बात का भी जिक्र किया जब उनके एक्स ने उन्हें यह कहा था कि किसी से बात कर ली तो कौन सी बड़ी बात हो गई मैं तो सिर्फ मैसेज कर रहा था फिजिकल थोड़ी न हुआ था। एक्ट्रेस के मुताबिक ये उनके लिए बहुत बड़ी इमोशनल चीटिंग थी।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...