लोहे की कड़ाही में भूल से भी ना बनाएं ये चीजें, हो सकता है भारी नुकसान: Iron Kadai Effects
Iron Kadai Effects

Iron Kadai Effects: कई घरों में खाना बनाने के लिए लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि लोहे की कड़ाही में खाना बनाना काफी अच्छा भी माना जाता है। आज भी कई घरों में लोहे की कढ़ाई पर तरह-तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों को लोहे की कढ़ाई में बनाने से अवॉइड करने की जरूरत होती है।

यह भी देखें-प्रेग्नेंसी में कैमोमाइल टी पीने से म‍िलते हैं ये 6 फायदे, डाइट में करें शामिल: Chamomile Tea Benefits

कुछ चीजों को लोहे की कड़ाही में बनाने की भूल आपको बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप लोहे की कढ़ाई में इन सब्जियों को बनाते हैं, तो इससे फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए आज आपको बताते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में जिन्हें हमें लोहे की कड़ाही में बनाना अवॉइड करना चाहिए।

पालक की डिशेज ना बनाएं

Iron Kadai Effects
spinach

बहुत से लोग लोहे के बर्तन में पालक का साग बनाते हैं या कई लोग इसकी अलग-अलग डिशेज बनाने के लिए इस तरह की कड़ाही का इस्तेमाल करते हैं। आपको ये गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। दरअसल, पालक में ऑक्सालिक एसिड होता है, लोहे के कड़ाही में इसे पकाने से यह आयरन के साथ रिएक्ट करता है। इसका सबसे बड़ा एग्जाम्पल है कि आपके पालक का रंग लोहे की कड़ाही में खराब हो जाएगा। ये हेल्थ के लिए बहुत ही खतरनाक है।

कढ़ी और रसम न बनाएं

कढ़ी
Pakoda Kadhi Recipe

आपको लोहे की कड़ाही या लोहे के किसी भी बर्तन में कढ़ी और रसम जैसी डिशेज नहीं बनानी चाहिए। दरअसल यह दोनों ही डिशेज काफी खट्टे होते हैं। इसमें मौजूद एसिडिक गुणों की वजह से खाने का टेस्ट खराब हो सकता है। साथ ही ये हेल्थ के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है।

टमाटर ना पकाएं लोहे में

टमाटर के अंदर एसिडिक गुण पाए जाते हैं, जो जो लोहे की कढ़ाई के साथ मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं। इसमें मेटैलिक टेस्ट उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में आपको लोहे की कड़ाही में टमाटर की डिशेज बनाने से बचना चाहिए।

चुकंदर की चीजें ना बनाएं

beetroot benefits for lips
beetroot benefits for lips

लोहे की कड़ाही और बर्तनों में चुकंदर की डिशेज बनाने से बचना चाहिए। दरअसल, चुंकदर में आयरन होता है, तो लोहे के साथ रिएक्शन दिखा सकता है। इससे आपकी डिश का कलर खराब हो सकता है। इसके साथ ही ये आपकी बॉडी में जाकर भी रिएक्ट कर सकता है, जो सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।

नींबू की चीजें बनाने से करें परहेज

अगर आप लोहे के बर्तन में नींबू से बनने वाली कोई चीज बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। इसमें नींबू का अचार बनाने से भी बचें। ऐसा करने से आपका पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, नींबू काफी अधिक एसिडिक गुण वाला होता है। ये लोहे के साथ रिएक्ट करके आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

मछली और अंडा ना बनाएं

fish and eggs
fish and eggs

लोहे की कड़ाही में मछली या अंडे की कोई डिश नहीं बनानी चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि इनको कभी भी लोहे की कड़ाही में नहीं बनाना चाहिए। ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।