Perfect Romantic Look: अगर आज कोई खास डेट है, रोमांटिक डिनर प्लान है या बस वैलेंटाइन डे पर खुद को स्पेशल फील कराना चाहती हैं, तो मेकअप भी उसी मूड का होना चाहिए। परफेक्ट और वेलनटाइन लुक के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कीजिए।
स्टेप 1: स्किन प्रेप- खूबसूरत मेकअप की पहली शर्त

क्या करें: सबसे पहले अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं।
क्यों जरूरी है: अच्छी तरह से प्रेप की गई स्किन पर मेकअप ज्यादा स्मूद लगता है।
प्रो टिप: मेकअप शुरू करने से कमसे-कम दस मिनट पहले मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि वह स्किन में अच्छे से समा जाए।
स्टेप 2: प्राइमर- स्मूद और फ्लॉलेस बेस का राज

क्या करें: प्राइमर को हल्के हाथों से चेहरे के टी जोन यानी माथा, नाक और ठोड़ी पर लगाएं। अगर स्किन ड्राई है तो हाइड्रेटिंग प्राइमर चुनें और ऑयली स्किन के लिए मैट प्राइमर का इस्तेमाल करें।
क्यों जरूरी है: प्राइमर स्किन के पोर्स को ब्लर करता है, फाइन लाइन्स को कम दिखाता है।
प्रो टिप: प्राइमर की मात्रा हमेशा कम रखें। जरूरत से ज्यादा प्राइमर लगाने से मेकअप
फिसल सकता है।
स्टेप 3: फाउंडेशन और कंसीलर- नेचुरल और ब्राइट स्किन के लिए

क्या करें: अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन चुनें और ब्रश,स्पॉन्ज या उंगलियों की मदद से चेहरे पर अच्छी तरह ब्लेंड करें। जहां जरूरत हो, वहां कंसीलर से डार्क सर्कल, दाग या पिगमेंटेशन को कवर करें।
क्यों जरूरी है: फाउंडेशन स्किन टोन को ईवन करता है और चेहरे को हेल्दी लुक देता है। कंसीलर छोटे इम्परफेक्शन को छुपाकर स्किन को फ्रेश बनाता है।
प्रो टिप: भारतीय स्किन टोन पर वार्म अंडरटोन वाले फाउंडेशन ज्यादा नेचुरल और ग्लोइंग दिखते हैं।
स्टेप 4: आई मेकअप- रोमांटिक नजरों का जादू

क्या करें: आईलिड पर सबसे पहले न्यूड या सॉफ्ट पिंक शेड लगाएं। क्रीज एरिया में हल्का ब्राउन शेड देकर आंखों को डेप्थ दें। आईलिड के बीच में हल्का शिमर या ग्लिटर लगाकर आंखों को ब्राइट बनाएं।
क्यों जरूरी है: वैलेंटाइन लुक में आंखें सबसे ज्यादा ध्यान खींचती हैं। सॉफ्ट आई मेकअप चेहरे को रोमांटिक और बैलेंस्ड लुक देता है।
प्रो टिप: अगर आंखें छोटी हैं, तो ग्लिटर सिर्फ आईलिड के सेंटर में लगाएं। इससे आंखें बड़ी और खुली हुई नजर आती हैं।
स्टेप 5: आईलाइनर और मस्कारा-एक्सप्रेशन को उभारने के लिए

क्या करें: पतली विंग्ड आईलाइनर लगाएं, ताकि आंखें शार्प लेकिन सॉफ्ट दिखें। इसके बाद वॉटरप्रूफ मस्कारा से पलकों को वॉल्यूम और लेंथ दें।
क्यों जरूरी है: आईलाइनर आंखों को डेफाइन करता है और मस्कारा से आंखों में जान आती है।
प्रो टिप: जेट ब्लैक की जगह ब्राउन आईलाइनर इस्तेमाल करें। यह ज्यादा सॉफ्ट और रोमांटिक लुक देता है।
स्टेप 6: ब्लश और हाइलाइटर- नेचुरल ग्लो के लिए

क्या करें: गालों पर पीच या रोज टोन ब्लश लगाएं। चीकबोन्स, नाक की टिप और ब्राउ बोन पर हल्का-सा हाइलाइटर लगाकर फेस को ग्लोइंग बनाएं।
क्यों जरूरी है: ब्लश चेहरे को फ्रेश और यंग लुक देता है।
प्रो टिप: ब्लश हमेशा मुस्कुराते हुए गालों पर लगाएं, इससे लुक ज्यादा नेचुरल दिखता है।
स्टेप 7: लिप मेकअप- प्यार भरी मुस्कान का फिनिशिंग टच

क्या करें: लिप्स को पहले हल्के से स्क्रब करें और फिर लिप बाम लगाएं। वैलेंटाइन के लिए रोज पिंक, रेड या बेरी शेड चुनें, जो आपके लुक को कम्पलीट करे।
क्यों जरूरी है: लिप कलर पूरे मेकअप को फिनिशिंग टच देता है।
प्रो टिप: लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर से आउटलाइन बनाएं, इससे कलर ज्यादा देर तक टिकेगा।
स्टेप 8: सेटिंग- मेकअप को लंबे समय तक परफेक्ट रखें

क्या करें: पूरा मेकअप हो जाने के बाद हल्का लूज पाउडर या सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें।
क्यों जरूरी है: सेटिंग से मेकअप लंबे समय तक फ्रेश रहता है और स्मज होने की समस्या कम होती है।
प्रो टिप: सेटिंग स्प्रे को चेहरे से थोड़ी दूरी पर रखकर एक्स शेप में स्प्रे करें, इससे मेकअप समान रूप से सेट होगा।
