Tips to Avoid Viral Fever : मई-जून की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद आने वाले बारिश के ठंडे और सुहावने मौसम का इंतज़ार हर व्यक्ति को बेसब्री से रहता है, लेकिन यह मौसम ना केवल गर्मी से राहत लेकर आता है। साथ ही यह वायरल, फंगल और बैक्टेरियल इन्फेक्शंस और बीमारियां भी लेकर आता है। जिसके चलते इन दिनों मरीजों की तादाद अधिक हो जाती है और शायद ही कोई घर इन सब इन्फेक्शंस से अछूता रहता है और इसका सबसे बड़ा कारण इन बीमारियों का हवा, पानी और फिजिकल टच द्वारा तेजी से फैलना होता है।
इन सब बीमारियों में वायरल फीवर सबसे मुख्य होता है और अधिकतर लोग इसी बीमारी से ग्रसित होते है। इसका कारण है जागरूकता की कमी और इसका एक आम बुखार की तरह दिखना जिसकी वजह से लोग इसे आम बुखार समझने की गलती करते हैं और डॉक्टर्स के पास जाने की जगह खुद ही इसका घरेलू इलाज करने लगते हैं। जिससे यह और बढ़ जाता है और अपने अंतिम चरण तक पहुंच जाता है। तो आइए जानते हैं, वायरल संक्रमण के लक्षण, कारण और बचाव।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
वायरल फीवर के लक्षण (Symptoms of Viral Fever)

वैसे तो वायरल बुखार के अनेकों लक्षण होते हैं लेकिन इनमें से ज़्यादातर लक्षणों का आम बुखार के लक्षणों की तरह दिखना इसे थोड़ा कन्फ्यूजिंग बनाता है। वायरल बुखार में शरीर में भारीपन, सर में दर्द, जोडों में दर्द और उलटी होने जैसी दिक्कतें शामिल हैं। इसके मरीज को बहुत अधिक कमजोरी महसूस होती है और चिड़चिड़ाहट भी होने लगती है। दिन के किसी एक निर्धारित समय ही बुखार आता है जो 101° फारेनहाइट से ज्यादा ही होता है और दवाई लेने के बाद भी कम नहीं होता। इसमें व्यक्ति की भूख मर जाती है और उसका कुछ भी खाने या पीने का मन नहीं करता जिससे शरीर में कमजोरी और अधिक बढ़ सकती है।
वायरल फीवर का कारण (Viral Fever Common Causes)
हमारे शरीर के अंदर अनेक प्रकार के गुड बैक्टीरिया और गुड वायरस मौजूद होते हैं जो हमारी बॉडी को बाहरी नुक्सानदायक वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं, परन्तु कई बार हमारे शरीर की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण हमारे शरीर में मौजूद गुड वायरस/बैक्टीरिया कामजोर पड़ जाते हैं जिसके कारण बाहरी वायरस या बैक्टीरिया आसानी से हमारे शरीर में घुसकर नुक्सान पहुँचा सकते हैं। जिस समय हमारी बॉडी के गुड वायरस, बाहरी नुक्सानदायक वायरस से लड़ रहे होते हैं तब इसके परिणामवश हमारी बॉडी का तापमान बढ़ जाता है जिसे हम बुखार या फीवर कहते हैं।
यह भी देखें-हैवी पीरियड्स हैं परेशान, तो इन टिप्स की मदद से करें हैंडल: Heavy Periods
ऐसे करें अपनों का बचाव (Tips To Avoid Viral Fever)
- वायरल फीवर या संक्रमण से बचाव का मुख्य तरीका अपने इम्युनिटी सिस्टम को स्ट्रांग बनाए रखना है।
- आप अच्छी डाइट फॉलो करके ऐसा आसानी से कर सकते हैं, इसके अलावा थोड़ी एक्सरसाइज भी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आवश्यक है।
- बारिश के मौसम में हमें संक्रमण से बचने के लिए प्रकृति का सहारा लेना चाहिए, इसमें गिलोय, नीम, एलोवेरा आदि जड़ी-बुटियों का नियमित सेवन जरूरी है।
- इसके अलावा आप अपनी इम्युनिटी स्ट्रांग करने के लिए आरसेनिक एल्बम (मदर टिंक्चर) का सेवन भी कर सकते हैं जो एक बेहद ही कारगर होम्योपैथिक मेडिसिन है।
- इस सबके अलावा संक्रमित व्यक्ति के डायरेक्ट कांटेक्ट में ना आकर भी आप अपना बचाव कर सकते हैं जिसमें फेस मास्क और गलव्स आदि आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।
