Viral Fever

वायरल फीवर से बचाव के टिप्स:

बच्चों को वायरल फीवर के खतरे से बचाव के लिए आपको अधिक सतर्कता अपनाने की जरूरत होती है।

Viral Fever In Children: बदलते मौसम में बच्चों को कई तरह की परेशानियां होने की संभावना रहती है। मुख्य रूप से मौसम में बदलाव के कारण बच्चों को संक्रमण से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। इसका कारण उनकी कमजोर इम्यूनिटी हो सकती है। बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी की वजह से उन्हें वायरल फीवर का खतरा अधिक रहता है। वायरल फीवर होने से बच्चा काफी कमजोर हो जाता है। साथ ही उन्हें कई तरह की परेशानियां होने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति में माता-पिता को वायरल फीवर से बचाव के टिप्स अपनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं बच्चों को वायरल फीवर से कैसे रखें सुरक्षित?

पर्याप्त मात्रा में पिलाएं पानी

बच्चों में वायरल फीवर के खतरों को कम करने के लिए आप उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। पानी बच्चों के शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में प्रभावी होता है। साथ ही संक्रमण के खतरों को कम कर सकता है। अगर आपका बच्चा पानी पीने से अनाकानी करता है, तो आप उन्हें नारियल पानी, नींबू पानी, ताजे फलों का जूस इत्यादि दे सकते हैं। इससे उनके शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

संक्रमित लोगों से रखें दूर

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा वायरल फीवर से सुरक्षित रहे, तो इसके लिए आपको सबसे पहले उन्हें संक्रमित व्यक्ति से दूर रखने की जरूरत है। दरअसल, बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से उनमें संक्रमण का अटैक अधिक रहता है।

बच्चों को दें संतुलित और पौष्टिक आहार

बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए उन्हें नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार दें। मुख्य रूप से विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार दें। इससे उनकी इम्यून पावर बूस्ट होती है। साथ वे इन्फेक्शन से भी बच सकते हैं।

खाने से पहले धुलाएं हाथ

कुछ बच्चे खाने-पीने की चीजों को भी गंदे हाथों से छू लेते हैं। इस स्थिति में उन्हें संक्रमण या वायरल फीवर का खतरा अधिक रहता है। इसलिए जब भी आपका बच्चा कुछ खाने के लिए हाथ बढ़ाए, तो उन्हें हाथ धोने के लिए कहें। हाथ धोकर खाने से वे संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याओं से बच सकते हैं।

बाहर के खाने से रखें दूर

आज के समय में अधिकर बच्चे जंकफूड्स, पैकफूड्स जैसी चीजों को प्रति काफी आकर्षित होते हैं। इस तरह की चीजों को खाने के लिए वे अपने माता-पिता से काफी जिद भी करते हैं। उनके जिद से परेशान होकर माता-पिता उन्हें बाहर की चीजें दे देते हैं। ऐसी स्थिति में उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ रहे, तो बाहर की चीजों यानी जंकफूड्स, फास्टफूड्स इत्यादि से दूर रखें। ताकि उन्हें वायरल फीवर के खतरे से बचाया जा सके।

बच्चों को वायरल फीवर के खतरों से बचाने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आपका बच्चा वायरल फीवर से संक्रमित हो जाए, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। ताकि वायरल फीवर की गंभीरता को कम किया जा सके। साथ ही आपका बच्चा जल्द से जल्द ठीक हो सके।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...

Leave a comment