Sexual Life
Sexual Life

रोज शारीरिक संबंध बनाने से क्या होता है?

यह तो आप जानते ही होंगे कि हेल्दी सेक्स से फिजिकल, मेंटल, इमोशनल, और सोशल लाइफ में भी सुधार होता है। लेकिन, रोज शारीरिक सम्बन्ध बनाने से आपको कुछ फायदे और नुकसान भी हो सकते हैं।

Daily Sex Benefits: अन्य चीजों की तरह सेक्स भी हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अक्सर लोग इस बारे में बात करने से हिचकते हैं। लेकिन, सच तो यह है कि इससे न केवल पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत में मदद मिलती है बल्कि यह हमारे सम्पूर्ण हेल्थ के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। संक्षेप में कहा जाए तो रिप्रोडक्शन बेनिफिट्स के साथ ही हेल्दी सेक्स से फिजिकल, मेंटल, इमोशनल, और सोशल लाइफ में भी सुधार होता है। सेक्शुअल एक्टिविटीज केवल अनप्लांड प्रेग्नेंसी और अन्य समस्याओं से ही जुडी हुई  नहीं है। अब सवाल यह है कि रोजाना शारीरिक संबन्ध बनाने से क्या होता है? इसके क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं। जानिए इस बारे में विस्तार से। सबसे पहले जानिए क्या रोजाना शारीरिक संबंध बनाना अच्छा है?

क्या रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाना अच्छा है?

सेक्स न केवल व्यक्ति की शारीरिक जरूरतों को पूरा करता है बल्कि इससे रिश्ते में दो पार्टनर्स के बीच में इमोशनल कनेक्शन बनाने में भी मदद मिलती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए इमोशनल कनेक्शन फैक्टर अधिक महत्वपूर्ण है। सेक्स के कई फायदे हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको इसे रोजाना करना है। किसी दिन या कुछ दिन सेक्स न करने से कोई नुकसान नहीं होता। यही नहीं, ऐसा भी जरूरी नहीं है कि आप या आपका पार्टनर रोजाना इसके लिए राजी हों। आपको अपने पार्टनर को इसके लिए फाॅर्स भी नहीं करना चाहिए। इन स्थितियों में सेक्स न करना पूरी तरह से सही है:

  • जब आपका पार्टनर सेक्स नहीं करना चाहता हो।
  • सेक्स आपके काम और जीवन में एक बड़ी बाधा बन रहा हो।
  • अधिक सेक्स के कारण आप अपनी जिम्मेदारियों को भूल रहे हों।
  • अधिक सेक्स के कारण आपको किसी भी तरह की कोई शारीरिक समस्या हो रही हो।

हालांकि, आपको अपनी सेक्स सम्बन्धी जरूरतों को लेकर अपने पार्टनर से अवश्य बात करनी चाहिए। अगर सेक्सुअल समस्याएं आपके रिश्ते में बाधा बन रही हों, तो सेक्स थेरेपिस्ट या सेक्सोलॉजिस्ट से बात करें।

daily sex benifite
daily sex benifite

रोजाना शारीरिक संबंध बनाने के फायदे

इसमें कोई संदेह नहीं है कि शारीरिक सम्बन्ध बनाना हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसा भी माना गया है कि रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने से निम्नलिखित फायदे हो सकते हैं।

अच्छी नींद-

ऐसा पाया गया है कि रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने से शरीर से हैप्पी हॉर्मोन्स निकलते हैं जिन्हें ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन्स कहा जाता है। इससे न केवल मन खुश रहता है बल्कि इंटिमेसी भी बढ़ती है। यह हार्मोन्स अच्छी नींद के लिए भी जिम्मेदार हैं। अच्छी नींद के भी कई लाभ हैं जैसे इम्यून सिस्टम का मजबूत होना, पूरा दिन ऊर्जावान रहना, लम्बी उम्र आदि।

कम स्ट्रेस-

जैसा कि पहले ही बताया गया है कि रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने से एंडोर्फिन हॉर्मोन में वृद्धि होती है, जो सेक्स मूड्स को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार हैं। सेक्स एक्सरसाइज का ही एक प्रकार है जिससे स्ट्रेस कम होता है और हमें शांत रहने में मदद मिलती है। स्ट्रेस को कम करने के लिए यह एक अच्छा तरीका है।

दिखें यंग-

ऐसा माना गया है कि रोजाना अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने से स्किन में एक अलग ही ग्लो आता है। यह नेचुरल ग्लो का कारण शारीरिक संबंधों की वजह से कम होने वाला स्ट्रेस और पॉजिटिव थिंकिंग को माना जा सकता है। यही नहीं, रोजाना सेक्स से रिश्ता भी हेल्दी होता है।

ब्लड प्रेशर रहे सही-  

यह तो आप जानते ही होंगे कि अधिक चिंता और तनाव से ब्लड प्रेशर और अन्य कई समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसा भी माना जाता है कि अधिक सेक्स से स्ट्रेस कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर सही रहता है। मास्टरबेशन से भी असामान्य ब्लड प्रेशर का रिस्क घटता है क्योंकि इससे नर्वज रिलैक्स होती हैं और दिमाग को शांति मिलती है। दिल के लिए भी रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने को लाभदायक माना गया है।

Blood-pressure
Blood-pressure

सेक्सुअल इच्छाओं को बढ़ाए-

अधिक सेक्स करने से प्राकृतिक रूप से सेक्सुअल प्लेजर में बढ़ोतरी होती है। अधिक सेक्स से लम्बी, हेल्दी और स्ट्रेस फ्री लाइफ जीने में मदद मिलती है। अगर आपके पार्टनर में सेक्सुअल इच्छाओं की कमी है, तो आप सबसे पहले उनकी वाइड डिजायर को समझें। 

यह भी देखे-ऑर्गैज्म को लेकर महिलाओं की सोच-Female Orgasm

कैलोरीज को घटाए-

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए रोजाना सेक्स एक अच्छा तरीका है। रोजाना सेक्स करना कैलोरीज बर्न करने का नेचुरल तरीका है। ऐसा पाया गया है कि एक हाई सेक्सुअली ड्रिवन कपल सेक्स के तीस मिनट्स में 180 कैलोरीज तक कम कर सकते हैं। 

हॉर्मोनल बैलेंस-

नियमित शारीरिक सम्बन्ध बनाने से टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन दोनों का लेवल बढ़ता है। सामान्य तौर पर पुरुषों में अधिक टेस्टोस्टेरोन और कम एस्ट्रोजन होते हैं। जबकि, महिलाओं में इससे उल्टा होता है। नियमित सेक्स से पुरुषों और महिलाओं में इन दोनों हॉर्मोन्स का प्रोडक्शन बढ़ता है। इससे सेक्स ड्राइव बेहतर होती है। यही नहीं इससे हार्ट हेल्थ भी सुधरती है।

बेहतर याददाश्त और कंसंट्रेशन

कुछ स्टडीज यह बताती है कि नियमित सेक्स करने से महिलाओं की याददाश्त पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसा हिप्पोकैम्पस के स्टिमुलेशन के कारण होता है। हिप्पोकैम्पस दिमाग का वो भाग है ,जो मेमोरी और सीखने से जुड़ा होता है। ऐसा माना गया है कि सेक्स इस भाग को एक्टिवेट करता है।

Daily sex can help in better
Daily sex can help in better

इम्युनिटी बढे-

नियमित शारीरिक सम्बन्ध बनाने से इम्यून-बूस्टिंग एंटीबाडी इम्युनोग्लोबुलिन ए का लेवल बढ़ता है। इससे हमारा शरीर सामान्य सर्दी और बुखार जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनता है।

यह तो थे रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने के कुछ लाभ। अब जानिए इसके क्या नुकसान हो सकते हैं?

रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने के नुकसान 

रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने का कोई नुकसान नहीं है और इसको लेकर कोई भी साइंटिफिक सुबूत भी मौजूद नहीं है। लेकिन, कई बार इससे कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोग रोजाना सेक्स से इन समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं: 

चोट या नील पड़ना- रोजाना सेक्स करना का सबसे बढ़ना नुकसान है वजाइनल ड्राइनेस। इससे वजाइना को चोट पहुंच सकती है या अन्य कोई समस्या हो सकती है। 

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन– रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने से वजाइनल और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। शरीर के फ्लूइड वजाइना के pH लेवल में बदलाव ला सकते हैं, जिससे इंफेक्शन हो सकता है।

थकावट- स्टडीज यह बताती है कि अधिक सेक्स करने से हमारा शरीर कई हॉर्मोन्स को रिलीज करता है। इससे हार्ट रेट, ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इससे रोजाना सेक्स करने से अधिक थकावट महसूस हो सकती है।

पीठ के निचले हिस्से में दर्द- पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना बहुत अधिक सेक्स करने का एक दुष्प्रभाव हो सकता है। इस दौरान बहुत अधिक मूवमेंट से लोअर बैक पर बहुत अधिक दबाव पड़ सकता है और दर्द हो सकता है।

आदत– रोजाना सेक्स करने के एक नुकसान में इसका आदि हो जाना भी शामिल है। सेक्स में व्यस्त होने या असामान्य रूप से अधिक सेक्स ड्राइव के कारण आप अपने पार्टनर के साथ कनेक्शन को खो सकते हैं।

 daily sex benifite
Daily sex can help in better

रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए टिप्स

सेक्सुअल एक्टिविटी शारीरिक, इमोशनल और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और इससे पार्टनर के साथ कनेक्शन भी मजबूत होता है। नियमित सेक्स को आसान, स्वस्थ और अधिक मजेदार बनाने के लिए कुछ टिप्स इस प्रकार हैं:

  • प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें
  • जरूरत पड़ने पर लुब्रीकेंट का प्रयोग करें
  • अधिक उत्साहित होने से बचें
  • सेक्स के बाद बाथरूम का इस्तेमाल करें, ताकि इंफेक्शन से बचा जा सके
  • अपने पार्टनर से सेक्स के बारे में कम्यूनिकेट करना न भूलें

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या रोजाना सेक्स करना अच्छा है?

रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाना पूरी तरह से ठीक और सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

एक दिन में कितनी बार सेक्स करना सामान्य है?

सेक्स की कोई सामान्य मात्रा नहीं है। रोजाना सेक्स करना अच्छा माना गया है। रोजाना, दिन में कई बार शारीरिक समबन्ध बनाने को पूरी तरह से सामान्य माना गया है।

पुरुषों को रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहिए?

सेक्स पूरी तरह से हेल्दी और सामान्य एक्टिविटी है। इसे अपनी इच्छा के अनुसार कोई भी व्यक्ति रोजाना कर सकता है।

क्या पीरियड्स में सेक्स किया जा सकता है?

पीरियड्स होने का मतलब यह नहीं है कि आप सेक्सुअल एक्टिविटी को भूल जाएं। कुछ महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुएशन के दौरान सेक्स करना अन्य दिनों के मुकाबले अधिक मजेदार होता है।

क्या नियमित सेक्स से प्यार बढ़ता है?

रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने से पार्टनर्स के बीच में कनेक्शन मजबूत होता है, जिससे उनका प्यार बढ़ता है।

रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने से क्या फायदा होता है?

रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक लाभ होते हैं। इससे पार्टनर्स के बीच का रिश्ता मजबूत होता है। रोजाना सेक्स करने से दर्द से राहत मिलती है, तनाव दूर होता है, हार्ट हेल्थ सुधरती है, इम्युनिटी मजबूत होती है।

लम्बे समय तक शारीरिक सम्बन्ध न बनाने से क्या होता है?

लम्बे समय तक शारीरिक सम्बन्ध न बनाने से रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।

सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?

सेक्स ड्राइव यानी यौन इच्छाओं को बढ़ाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं बेहद जरूरी है। इसके लिए हेल्दी डाइट लें, वजन को सही रखें, व्यायाम करें और बुरी आदतों से बचें। अगर इसका कारण कोई शारीरिक समस्या है तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।