Sex Before Marriage: किसी भी रिश्ते में फिजिकल रिलेशन बहुत अधिक मायने रखता है। हम सभी ने यह सुना है कि शारीरिक संबंध न बनाने के नुकसान होते हैं। हालांकि, आज के समय में जब लव मैरिज का चलन काफी बढ़ गया है, तो ऐसे में इस बात को लेकर भी बहुत अधिक बहस होती है कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना सही है या नहीं। इतना ही नहीं, लिव इन रिलेशन में रहना अब जायज माना जाने लगा है तो लोग यह भी सोचते हैं कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए क्या शादी करना जरूरी है। हो सकता है कि आपके मन में भी ऐसे ही कुछ सवाल घूम रहे हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के क्या फायदे और नुकसान हैं-
शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के फायदे
शारीरिक संबंध न बनाने के नुकसान के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन जब बात शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने की हो तो इसके अपने कई फायदे हो सकते हैं-
- जब कपल एक-दूसरे के साथ फिजिकली कनेक्टेड होते हैं तो इससे उनका इमोशनल बॉन्ड भी काफी मजबूत होता है। शारीरिक संबंध बनाने से दोनों पार्टनर एक-दूसरे के बहुत अधिक नजदीक आ जाते हैं। यह कहीं ना कहीं उनके रिश्ते के लिए लाभदायक हो सकता है।
- अक्सर शादी के बाद कपल अलग हो जाते हैं और इसके पीछे की एक वजह उनकी फिजिकल कम्पैटिबिलिटी होती है। जब कपल शादी के बाद एक-दूसरे से फिजिकली संतुष्ट नहीं होते हैं तो उनके रिश्ते में खटास आ जाती है। यहां तक कि उनका रिश्ता टूटने की कगार तक आ जाता है। ऐसे में अगर शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाया जाता है तो इससे दोनों पार्टनर को फिजिकल कम्पैटिबिलिटी जानने में मदद मिलती है।
- हर व्यक्ति का सेक्स एन्जॉय करने का तरीका भी अलग होता है। हो सकता है कि एक पार्टनर फिजिकल रिलेशन में बहुत अधिक वाइल्ड हो, वहीं दूसरा पार्टनर इसमें खुद को सहज महसूस ना करे। ऐसे में रिश्ते में दोनों पार्टनर कभी खुश नहीं रह पाते हैं। वहीं शादी के पहले शारीरिक संबंध बनाने से यह पता चल जाता है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ फिजिकली तौर पर खुश रह पाते हैं या नहीं।
- शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना व्यक्ति के लिए एक शैक्षिक अवसर के रूप में काम कर सकता है। इससे व्यक्ति को ना केवल अपने शरीर, अपनी फिजिकल इच्छाओं के बारे में पता चलता है, बल्कि सेक्सुअल हेल्थ से लेकर सेफ सेक्स और गर्भनिरोधक तरीकों की जानकारी भी होती है। ऐसे में वे स्वयं को और अपने रिलेशन को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाते हैं।
- शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से कपल इंटिमेसी के बारे में जानने में भी मदद मिलती है। दोनों को एक-दूसरे के प्लेजर प्वॉइंट से लेकर एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को भी जानने का मौका मिलता है। इससे आपको यह भी पता चल पाता है कि आप दोनों एक-दूसरे के साथ जिन्दगी भर साथ रह पाएंगे या नहीं।
- शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से कपल्स को ओपन कम्युनिकेशन करने में भी मदद मिलती है। अमूमन यह देखा जाता है कि शादी के बाद अधिकतर कपल्स अपनी फिजिकल प्राथमिकताओं के बारे में हिचकिचाहट के कारण अपने पार्टनर को बता ही नहीं पाते हैं। लेकिन जब वे शादी से पहले ही एक-दूसरे से फिजिकली कनेक्टेड होते हैं तो इस मुद्दे पर अधिक खुलकर बात कर पाते हैं। जिससे उनके रिलेशन को बहुत फायदा मिलता है।
शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के नुकसान

शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना कई मायनों में नुकसानदायक भी साबित हो सकता है-
- भारत देश में आज भी फिजिकल रिलेशन को लेकर लोगों व समाज की सोच काफी अलग है। ऐसे में अगर लड़का या लड़की शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाते हैं और उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाता है तो इससे बाद में कई तरह की परेशानियां आती है। जब किसी लड़के को यह पता चलता है कि लड़की शादी से पहले किसी और की थी तो ऐसे में वह रिश्ता करने से इंकार कर देते हैं।
- शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से रिश्ते की सारी एक्साइटमेंट कहीं ना कहीं खत्म हो जाती है। जब आप शादी करते हैं तो पहली रात से लेकर पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताने के सपने आपकी आंखों में होते हैं। लेकिन जब शादी से पहले ही शारीरिक संबंध बना लिया जाता है तो इससे वह सारी एक्साइटमेंट धूमिल हो जाती है। ऐसे में शादी करने से आपको किसी भी तरह के नएपन का अहसास नहीं होता है।
- शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से शादी से पहले प्रेग्नेंट होने का खतरा भी कई गुना बढ़ा जाता है। यूं तो आज के समय में कपल्स रिलेशन बनाने से पहले पूरी एहतियात बरतते हैं। लेकिन फिर भी कभी-कभी चीजें उस तरह से नहीं होती हैं, जैसा कि आपने सोचा होता है। ऐसे में अगर लड़की प्रेग्नेंट हो जाती है तो इससे दोनों ही पार्टनर की जिन्दगी में परेशानियां खड़ी हो जाती हैं।
- कभी-कभी लोग एक साथ रहते हैं, लेकिन बाद में उनके रिलेशन में परेशानियां आने लगती हैं। जिसके कारण वे दोनों पार्टनर अलग हो जाते हैं। लेकिन अगर वे दोनों एक-दूसरे से फिजिकली कनेक्टेड होते हैं तो ऐसे में उनके लिए अपने रिश्ते से बाहर निकलना और आगे बढ़ पाना काफी मुश्किल हो जाता है।
- कई बार शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से व्यक्ति के मन में एक गिल्ट भी पैदा हो जाता है। अगर दोनों पार्टनर किसी वजह से अलग हो जाते हैं तो व्यक्ति को यह लगता है कि उसने अपने एक्स के साथ गलत किया है। वहीं, बाद में नए रिश्ते में जुड़ने के बाद भी वह पूरी तरह से जुड़ नहीं पाता है और इससे उसके मन में हमेशा एक गिल्ट रहता है।
- शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना इसलिए भी नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इससे आपको कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आप जिस व्यक्ति के साथ रिलेशन बना रहे हैं, उसके पास्ट के बारे में आप सब कुछ नहीं जानते हैं और ऐसे में उससे शारीरिक रिश्ता जोड़ना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- कुछ लोग शादी से पहले पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं, लेकिन अलग होने पर वे अपने पार्टनर के साथ बिताए गए निजी पलों का गलत फायदा उठाते हैं। हो सकता है कि वे ब्लैकमेल करना शुरू कर दें या फिर तस्वीरों व वीडियोज का गलत तरीके से इस्तेमाल करें।
शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना सही है या नहीं
अब सवाल यह उठता है कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना सही है या नहीं। यह पूरी तरह से व्यक्ति की पर्सनल च्वॉइस पर निर्भर करता है। लेकिन फिर भी पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। मसलन, आप पार्टनर के शारीरिक रूप से करीब तभी आएं, जब आप दोनों को साथ में कुछ वक्त बीत गया हो। आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने लगे हों और एक-दूसरे पर पूरी तरह से विश्वास करते हों। इसके अलावा, पूरी सावधानी बरतें ताकि अनचाहे गर्भ या अनचाही बीमारी का आपको सामना ना करना पड़े। अगर आपको कहीं पर भी अपने रिश्ते को लेकर संशय है तो ऐसे में शारीरिक संबंध बनाने से बचें।
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या सेक्स से प्यार बढ़ता है?
क्या प्रेग्नेंसी में सेक्स करना ठीक है?
क्या मैं रोज सेक्स कर सकती हूं?
