A couple in happy and light moment, seeing at each other
Karan Kundrra’s Cryptic Post After Dig At GF Tejasswi Prakash

Summary: करण कुंद्रा के पोस्ट पर तेजस्वी प्रकाश ने खास अंदाज में दिया जवाब

करण कुंद्रा के रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, जिन्हें उनके स्प्लिट्सविला 16 में दिए गए बयान से जोड़ा जा रहा है। वहीं तेजस्वी प्रकाश ने अपने वेकेशन पोस्ट के जरिए इन अटकलों पर सॉफ्ट प्रतिक्रिया दी।

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश किसी न किसी कारणवश चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी कमाल की है, जो उनके चर्चा में बने रहने की बड़ी वजह है। लेकिन इस बार करण कुंद्रा के रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से दोनों चर्चा में हैं। यही वजह है कि इनके फैंस के बीच भी कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

हाल ही में करण कुंद्रा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर कुछ छोटे लेकिन उलझे हुए पोस्ट शेयर किए। उन्होंने पहले “RR” लिखा और फिर “Embarrassment hain iykyk” पोस्ट किया। इन पोस्ट्स में किसी भी तरह की कोई सीधी बात नहीं थी और यही बात लोगों की जिज्ञासा का कारण बन गई। फैंस ने तुरंत इन पोस्ट्स को जोड़ना शुरू कर दिया उनके हालिया शो स्प्लिट्सविला 16 में दिए गए बयान से, जहां उन्होंने रिश्तों को लेकर अपनी सोच खुलकर जाहिर की थी।

स्प्लिट्सविला 16 के एक एपिसोड में करण ने कहा कि उन्हें ऐसे रिश्ते पसंद हैं, जहां पार्टनर्स के बीच गहरी दोस्ती हो और वे साथ में जिंदगी को इन्जॉय कर सकें। उन्होंने कहा कि कुछ कपल्स को देखकर उन्हें लगता है, “काश मेरा रिश्ता भी ऐसा होता।” उनकी इस बात ने लोगों का ध्यान खींचा, क्योंकि इसे सीधे उनके पर्सनल रिलेशनशिप से जोड़कर देखा जाने लगा।

इस दौरान उनकी को-होस्ट सनी लियोनी ने मजाक में कहा, “चुप रहो, वह देख रही है” जिससे माहौल हल्का जरूर हुआ, लेकिन फैंस के मन में सवाल और गहरे हो गए।

जहां एक तरफ करण के पोस्ट चर्चा में थे, वहीं तेजस्वी प्रकाश ने भी अपने अंदाज में रिएक्ट किया। उन्होंने करण के साथ अपने बीच वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनके साथ कैप्शन लिखा—“मैं यहीं हूं, बिल्कुल यहीं।” उनका यह पोस्ट कई लोगों को एक सॉफ्ट और पॉजिटिव जवाब लगा, जैसे वह यह जताना चाह रही हों कि उनके रिश्ते में सब ठीक है।

करण और तेजस्वी की लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस 15 से हुई थी, जहां दोनों की नजदीकियां धीरे-धीरे बढ़ीं और शो के बाहर भी उनका रिश्ता कायम रहा। शो के बाद भी उनका रिश्ता मजबूत बना रहा और वे अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। समय के साथ यह जोड़ी टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में शामिल हो गई। फैंस उनकी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को बेहद पसंद करते हैं, चाहे वह सोशल मीडिया पोस्ट हो या पब्लिक अपीयरेंस। बीच-बीच में उनके रिश्ते को लेकर अटकलें भी लगती रहती हैं, लेकिन दोनों हर बार अपने अंदाज में इन पर विराम लगाते हुए एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...