A couple hiking on a mountain at sunset.
Instagrammable Destinations

सोशल मीडिया लवर्स को अपने ट्रैवल लिस्ट में शामिल करना चाहिए ये डेस्टिनेशन्स

अगर आप सोशल मीडिया लवर हैं तो यकीन मानिए ये शानदार स्पॉट आपको बहुत-सी बेहतरीन पिक्चर्स तो देंगे ही और साथ में यहां से जो यादें आप समेट के ले जाएंगे वो बेशकीमती होंगी।

Instagrammable Destinations: आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी से हटकर कुछ समय के लिए अगर आप सुकून चाहते हैं, तो आपको भारत में घूमने के लिए न जाने कितनी ही खूबसूरत जगह मिल जाएंगी, जिनकी शायद हम गिनती भी ना कर पाएं। तो चलिए, आज हम एक्सप्लोर करते हैं अपने खूबसूरत इंडिया की कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशन्स। अगर आप सोशल मीडिया लवर हैं तो यकीन मानिए ये शानदार स्पॉट आपको बहुत-सी बेहतरीन पिक्चर्स तो देंगे ही और साथ में यहां से जो यादें आप समेट के ले जाएंगे वो बेशकीमती होंगी।

इंडिया में एक तरफ रंग बिरंगी वादियां दिखेंगी, तो दूसरी तरफ समुद्र की ऊँची-ऊँची लहरें। कहीं आसमान छूते पहाड़ दिख जाएंगे, तो कहीं खुशी से झूमते बाग-बगीचे।

दुनिया की सबसे साफ नदियों में से एक है डॉकी

A person holding a DSLR camera displaying a sunset poolside photo.
Collect moments, not things

क्या आप कभी ऐसी बोट राइड को इमेजिन कर सकते हैं, जिसके पानी के अंदर की मछलियां तक आपको साफ नज़र आएं। ऐसी ही एक नदी है मेघालय की खासी हिल्स के पास जिसका नाम तो उमंगोट है, लेकिन ये डॉकी के नाम से फेमस है। यहां के पानी पर चलती बोट देखकर ऐसा लगता है जैसे ये नाव कांच पे चल रही हो। शब्दों में इसकी सुंदरता को बयान करना जरा मुश्किल है।

फूलों की घाटी, उत्तराखंड

A person in a wooden boat on crystal-clear green water.
Unpathed waters

फूलों का शहर…सोचने में ही कितना खूबसूरत अहसास देता है ना, और ऐसे में अगर आपको असल जिंदगी में फूलों के शहर जैसी घाटी में जाने का मौका मिले, तो शायद आपका वापस आने का दिल ही नहीं करेगा। फोटोग्राफी के शौकीन लोंगों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नही हैं। इस घाटी में तरह-तरह के फूल पाएं जाते है। फूलों की घाटी जाने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच है।

पूगा घाटी

A person in a yellow jacket crouches by water in Puga Valley, Ladakh, surrounded by green mounds and mountains
Just go

लद्दाख की पूगा की वादियों में आपको सुकून मिलेगा। यहाँ के शानदार लैंडस्केप और खुशनुमा नज़ारे देखकर आपका मन करेगा कि समय कुछ देर के लिए रुक जाए और आप यहीं बैठे रहें। पूगा घाटी में घूमना और इन नज़ारों को कैमरे में कैद करना स्वर्ग की सैर करने जैसा है।

लामायुरु

The Lamayuru Monastery, one of the oldest and largest Buddhist gompas in Ladakh, is perched on a rocky cliff.
Make Memories

चांद धरती पर उतारने वाले किस्से कहानियां तो आपने बहुत सुने होंगे, पर अगर हम आपसे कहें कि चाँद सच में धरती पर उतर आया है, तो आपको यकीन करना ही पड़ेगा। पूर्णिमा की रात यहां की जमीन चाँद की तरह चमकने लगती है, इसलिए यह जगह मूनस्केप कही जाती है। यहां पर लामायुरु मोनेस्ट्री है, जिसे देखने के लिए दुनिया भर से ना जाने कितने ही लोग आते हैं। चाँद की धरती कहलाने वाला यह गाँव लेह से 127 किमी दूर है।

राजस्थान

Vibrant Rajasthani pagdis (traditional turbans) with bandhani patterns stacked in a market.
Explore RExplore Rajasthanajasthan

राजस्थान अपने आप में ही बेहद अनोखी जगह है। यहां के मार्केट एक्सप्लोर करने पर आपको कई तरह की कलरफुल चीजें दिखाई देंगी, जिन्हें खरीदने का तो आप मन बना ही लेंगे, लेकिन इन सबकी पिक्चर्स क्लिक करे बिना आपका हाथ बार-बार अपने कैमरे के क्लिक बटन पर ही जाने वाला है। खुद को रोकियेगा मत, बस ढेर सारी पिक्चर्स क्लिक करें और कैद कर लें राजस्थान के खूबसूरत नज़ारों को। फिर पोस्ट कीजिए सोशल मीडिया पर ये शानदार फोटोज़ और साथ में बटोर लीजिये ढेर सारे लाइक्स।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...

Leave a comment