A photo of Bollywood actor Fardeen Khan standing alongside two women at an event. In the main image, Fardeen is wearing a black velvet tuxedo with a white shirt, a black tie, and yellow-tinted aviator sunglasses
A photo of Bollywood actor Fardeen Khan standing alongside two women at an event. In the main image, Fardeen is wearing a black velvet tuxedo with a white shirt, a black tie, and yellow-tinted aviator sunglasses

Summary: बहन को पत्नी कह बैठे पैपराजी, भड़के फरदीन खान बोले- ‘ये मेरी वाइफ नहीं…’

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान हाल ही में चर्चा में आ गए, जब पैपराजी ने उनकी बहन को उनकी पत्नी समझ लिया। इस पर उन्होंने तुरंत रिएक्ट करते हुए कहा कि वो उनकी बीवी नहीं, बल्कि बहन हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Fardeen Khan Viral Video: जब दो लोग एक जैसे कपड़ों में ट्विनिंग करते नजर आते हैं, तो कन्फ्यूजन होना लाजिमी है और ऐसा ही एक दिलचस्प नज़ारा मुंबई में देखने को मिला। यहां पैपराजी ने फरदीन खान के साथ खड़ी उनकी बहन को ही उनकी पत्नी समझ लिया। कैमरों के सामने हुई इस छोटी सी गलती ने अचानक माहौल बदल दिया और सबका ध्यान इस तरफ खींच लिया कुछ पल के लिए कन्फ्यूजन ऐसा था कि किसी को समझ ही नहीं आया कि असल में मामला क्या है। लेकिन फिर फरदीन खान ने खुद आगे आकर इस गलतफहमी को दूर किया। अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं आखिर उस पल क्या हुआ और एक्टर ने कैसे संभाला ये सिचुएशन, आइए जानें इस बारे में।

एक इवेंट के दौरान फरदीन खान अपनी बहन लैला के साथ नजर आए, लेकिन इसी दौरान पैपराजी उनसे जुड़ी एक बड़ी गलती कर बैठे। उन्होंने लैला को उनकी पत्नी नताशा समझ लिया। यह सुनते ही फरदीन खान ने तुरंत स्थिति को साफ करते हुए कहा कि वह उनकी पत्नी नहीं, बल्कि बहन हैं। साथ ही उन्होंने यह भी नाराजगी जताई कि कई प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर ऐसी गलत जानकारी शेयर की जाती है। अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि फरदीन खान ने नताशा माधवानी से साल 2005 में शादी की थी। नताशा, दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की बेटी हैं। इस कपल के दो बच्चे हैं—बेटी डियानी और बेटा अजारियस। फिलहाल नताशा बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं, जबकि फरदीन मुंबई में रहकर अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।

हालांकि, पिछले कुछ समय से फरदीन और नताशा माधवानी को लेकर अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि फरदीन ने इस पर सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें अपने बच्चों से दूर रहना अच्छा नहीं लगता। साल 2023 में दोनों के तलाक की खबरें भी आई थीं, जिनमें कहा गया कि वे अपनी 18 साल की शादी खत्म कर सकते हैं।

तलाक की खबरों पर रिएक्शन देते हुए मुमताज ने कहा था कि फरदीन और नताशा को बच्चों की खातिर अपना रिश्ता नहीं तोड़ना चाहिए। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि दोनों का अभी तलाक नहीं हुआ है, लेकिन वे फिलहाल अलग रह रहे हैं। मुमताज ने यह भी कहा कि वह फरदीन को बहुत प्यार करती हैं और उन्हें बचपन से जानती हैं। उनके अनुसार, हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं और यही सब इनके रिश्ते में भी चल रहा है।

‘हीरामंडी’ के जरिए दमदार वापसी करने के बाद फरदीन खान लगातार नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं। वह ‘खेल खेल में’, ‘विस्फोट’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। आने वाले समय में वह छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में दिखाई देंगे, जिसे रितेश देशमुख निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, जितेंद्र जोशी, भाग्यश्री और जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फरदीन खान कन्नड़ एक्शन फिल्म ‘डेविल: द हीरो’ का भी हिस्सा हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...