Overview: पति-पत्नी के बीच नहीं होगी कभी खटपट, झटपट अपनाएं ये 5-5-5 रूल
5-5-5 रूल एक कम्यूनिकेशन तकनीक है जो पति-पत्नी के बीच टकराव को सुलझाने और रिश्ते को मजबूत करने में मदद करती है।
5-5-5 Relationship Rule: आज के दौर में रिश्तों में छोटी-मोटी खटपट होना आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं यही खटपट आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकती है। जी हां, पति-पत्नी अपने रिश्ते को खूबसूरत और प्यारभरा बनाए रखने के लिए कई तरह के रूल्स फॉलो करते हैं लेकिन फिर भी इसका मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। वहीं, पार्टनर्स यदि रिलेशनशिप का ये 5-5-5 रूल अपनाते हैं तो उनके बीच के कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाने और मनमुटाव को सुलझाने में मदद मिल सकती है। 5-5-5 रूल कैसे कपल्स के लिए थेरेपी का काम करता है और ये कैसे आपके रिश्ते को मजबूत बना सकता है चलिए जानते हैं इसके बारे में।
क्या है 5-5-5 रूल

5-5-5 रूल एक सरल और प्रभावी कम्यूनिकेशन टेक्नीक है। जब पति-पत्नी के बीच कोई असहमति या झगड़ा हो, तो इस रूल के तहत दोनों को बारी-बारी से 5 मिनट तक अपनी बात कहने का मौका मिलता है, जबकि दूसरा साथी चुपचाप उसकी बातों को सुनता है। इसके बाद, अंतिम 5 मिनट में दोनों मिलकर उस मुद्दे पर चर्चा करते हैं और समाधान खोजने की कोशिश करते हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट के अनुसार, इस प्रक्रिया को 5-5-5 तक ही सीमित रखना जरूरी है, न कि इसे लंबा खींचना।
रिश्तों में टकराव का महत्व
रिश्ते में टकराव का मतलब है कि रिश्ता ठीक नहीं चल रहा। लेकिन आपको बता दें कि टकराव वास्तव में रिश्ते में जुनून और जीवंतता का प्रतीक है। अगर आपके रिश्ते में कोई टकराव नहीं है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि एक साथी ने दूसरे के सामने पूरी तरह समर्पण कर दिया है या फिर दोनों में से कोई अपनी बात खुलकर नहीं कह रहा। अगर आप यह नहीं कहते कि मुझे क्या चाहिए या क्या नहीं चाहिए, तो आप अपने रिश्ते में अपनी पहचान खो रहे हैं।
5-5-5 रूल के फायदे
यह रूल केवल 15 मिनट का समय लेता है और दोनों साथियों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका देता है। इससे टकराव अनियंत्रित होने के बजाय एक सकारात्मक दिशा में जा सकता है। इस प्रक्रिया में आप अपनी और अपने साथी की भावनाओं को गहराई से समझ पाते हैं। यह रूल आपको यह समझने में मदद करता है कि असल समस्या क्या है – क्या यह आपके वेल्यूज में असंतुलन है या फिर आप अपने साथी को गलत ठहरा रहे हैं।
कैसे शुरू करें 5-5-5 रूल

अगर आप इस तरह के संवाद के आदी नहीं हैं, तो शुरुआत में 3-3-3 रूल आजमाएं, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को 3 मिनट बोलने और फिर 3 मिनट चर्चा करने का समय मिलेगा। धीरे-धीरे आप 5-5-5 तक बढ़ सकते हैं। इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखें।
सुनें, बाधित न करें: अपने साथी को बिना रुकावट के बोलने दें। कई बार हम बीच में बोल पड़ते हैं क्योंकि हमें उनकी बात असहज लगती है। लेकिन अपनी असहजता को नियंत्रित करें और साथी को पूरा समय दें।
“मैं” पर ध्यान दें: अपनी बात कहते समय “तुम” या “हम” के बजाय “मैं” और “मेरी” जैसे शब्दों का उपयोग करें। इससे आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, न कि अपने साथी को दोष देते हैं।
भावनाओं को पहचानें: टकराव के दौरान अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर ध्यान दें। अगर आप गुस्से में हैं, तो कुछ देर के लिए ब्रेक लें और शांत होने के बाद बात करें।
जिज्ञासु बनें: अपने साथी के पर्सपेक्टिव को समझने की कोशिश करें। उनकी बात को गलत मानने के बजाय, यह जानने की उत्सुकता रखें कि वे ऐसा क्यों सोचते हैं।
जब रूल काम न करे
– अगर 5-5-5 रूल के बाद भी समस्या सुलझ नहीं रही, तो कपल्स थेरेपिस्ट की मदद लेना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
– रिश्ते को सुलझाने के लिए कपल्स को एक-दूसरे को समय और साथ दोनों देने की आवश्यकता है।
– 5-5-5 रूल काम न करे तो कुछ दिन का ब्रेक लें। एक-दूसरे से दूर रहें। इससे एक-दूसरे की अहमियत को समझने में आसानी होगी।
