Heart Touching Story: किसी जंगल के पास एक बेड़े में बहुत सारी भेड़ें रहती थीं। जंगल में रहने वाला भेड़िया उन्हें खाना चाहता था पर उसकी इच्छा कभी पूरी नहीं हो पाती थी। भेड़ों की रखवाली के लिए गड़ेरिए ने बड़े ही चौकान्ने कुत्ते रखे हुए थे। भेड़िया कुत्तों के कारण उन्हें पकड़ नहीं पाता था।
एक दिन भेड़िए ने एक भेड़ की खाल को जमीन पर पड़ा हुआ देखा। उसने सोचा, “इसे पहनकर मैं भेड़ों में मिल जाऊँगा और गड़ेरिए को शंका भी नहीं होगी। रात में अवसर पाकर जी भरकर इन्हें खाऊँगा।” भेड़ की खाल भेड़िए ने पहन ली और भेड़ों के झुंड में मिल गया।
एक भेड़ भेड़िए के पीछे-पीछे चली गयी। भेड़िया मौका देखकर उसे चट कर गया। अगले दिन फिर भेड़िया खाल ओढ़कर भेड़ों के झुण्ड में जा मिला।
एक दिन बेड़े के मालिक ने अपने रसोइए से भेड़ के भोजन की फरमाईश करी। रसोइए ने भेड़िए को भेड़ समझकर मार डाला।
शिक्षा: बुरा करने वाले का बुरा ही होता है।
ये कहानी ‘दिल को छू लेने वाली कहानियाँ’ किताब से ली गई है, इसकी और कहानी पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं – Dil Ko Chhoo Lene Wali Kahaniyan (दिल को छू लेने वाली कहानियाँ)
