Daily Sex Effects: पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाने में सेक्स की अहम भूमिका होती है। सेक्स न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को स्वस्थ्य रखता है। यही वजह है कि लोग नियमित सेक्स करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं डेली सेक्स करने से आपको कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जी हां, सेक्स करने के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। नियमित और अत्यधिक सेक्स करने से कौन सी समस्याएं हो सकती हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।
चोट या जलन

हर दिन सेक्स करने का सबसे बड़ा नुकसान है योनि का सूखना यानी वैजाइनल ड्रायनेस। आपको बता दें कि रोजाना सेक्स करने से योनि का नेचुरल फ्लूयड खत्म होने लगता है। जिसकी वजह से वैजाइना में सूखापन और जलन महसूस हो सकती है। इसके अलावा लगातार रगड़ने से योनि में चोट लग जाती है। इसलिए एक दिन छोड़कर सेक्स एक्टिविटी करना बेहतर माना जाता है।
इंट्रेस्ट में कमी
अधिकांश कपल नियमित सेक्स करना पसंद करते हैं। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है सेक्स करना उबाऊ और बोरिंग लगने लगता है। ये स्थिति अत्यधिक सेक्स करने से भी उत्पन्न हो सकती है। यदि आप बार-बार सेक्स करते हैं तो आपका सेक्स के प्रति इंट्रेस्ट कम हो सकता है। इसलिए शरीर को नियमित यौन गतिविधि से ब्रेक की आवश्यकता होती है।
लिंग में दर्द
सेक्स के बाद तेज दर्द और असुविधा महसूस करना पुरुषों के लिए सामान्य है। लेकिन लगातार सेक्स करने के कारण लिंग में अत्यधिक दर्द और सूजन की समस्या आ सकती है। यदि ये दर्द कई घंटों या दिनों तक रहता है तो अंडकोष, प्रोस्टेट या एपिडिडिमिस में संक्रमण हो सकता है।
तनाव और थकावट
जब आप अधिक मात्रा में सेक्स करते हैं तो शरीर ब्लडस्ट्रीम में नोरएपीनेफ्रिन, एड्रेनालिन और कोर्टिसोल छोड़ता है जिसके परिणामरूवरूप हार्ट रेट, ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म और ब्लड प्रेशर में वृद्धि होती है। ऐसी स्थिति में डेली सेक्स करना एक थका देने वाली प्रक्रिया साबित हो सकती है। साथ ही ये थकावट तनाव में तब्दील हो सकती है।
लोअर बैक पेन

अत्यधिक सेक्स करने से लोअर बैक पेन हो सकता है। जब सेक्स की तीव्र गति होती है तो पीठ के निचले हिस्से पर अधिक दबाव पड़ता है जो पीठ के निचले हिस्से को प्रभावित कर सकता है। इससे उठने-बैठने में भी परेशानी हो सकती है। खासकर महिलाओं को इस समस्या का अधिक सामना करना पड़ता है।
सेक्स की लत
डेली सेक्स करने से इसकी लत पड़ जाती है। जब कोई व्यक्ति यौन लत का शिकार हो जाता है तो वह पार्टनर को न चाहते हुए भी रिश्ते को निभाता है। वह पार्टनर के बिना नहीं रह पाता। सेक्स की लत कई बार रिश्ते की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचा सकती है।
यूटीआई की समस्या
प्रतिदिन सेक्स करने से मूत्राशय और योनि संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है। इससे यूटीआई की समस्या हो सकती है। यूटीआई किसी को भी हो सकता है जो एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैल भी सकता है। इसलिए सेक्स करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना आवश्यक है।
