a mother is holding her baby beside her partner standing
Advice For New Parents

Summary: नए माता-पिता के लिए जरूरी टिप्स, ऐसे बनाएं पेरेंटिंग आसान

पहली बार पेरेंट्स बनना जितना खुशियों भरा होता है, उतना ही जिम्मेदारियों से भरा भी होता है। इन आसान सलाहों से नई पेरेंटिंग को बनाएं संतुलित, खुशहाल और तनावमुक्त।

Advice For New Parents: बच्चे के आने से माता-पिता की दुनिया खुशियों से भर जाती हैI यह पल उनके जीवन का सबसे खूबसूरत और यादगार पल होता है, लेकिन पहली बार पेरेंट्स बनने के कारण जानकारी के अभाव में उनके लिए यह काम काफी चुनौतीपूर्ण होता हैI एक पिता को लगता है कि बच्चे की देखभाल करना माँ की जिम्मेदारी होती है, इसलिए वे इस काम में ज्यादा भागीदारी नहीं निभाते हैंI

ऐसे में एक नई माँ के ऊपर कई सारी जिम्मेदारियां आ जाती हैं, जिसकी वजह से नई माँ काफी परेशान व चिड़चिड़ी रहने लगती हैI इसलिए यह जरूरी है कि बच्चे की देखभाल में माता-पिता दोनों अपनी भागीदारी दिखाएँ, ताकि पेरेंट्स बनने के बाद भी पति-पत्नी के बीच का प्यार कम ना हो और वे एकदूसरे के साथ से बच्चे का प्यार भरा देखभाल कर पाएंI

woman in bed streching her arms
Take care of partner’s sleep

कई शोध बताते हैं कि पहली बार माँ बनने वाली महिलाएं अच्छी तरह से सो नहीं पाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैI इसलिए यह पति की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपनी पत्नी की नींद का ध्यान रखेंI इसके लिए आप उन्हें थोड़ी देर सोने के लिए कह सकते हैं, तब तक आप बच्चे का ध्यान रखें और उसके साथ समय बिताएं, ताकि पत्नी की नींद पूरी हो सकेI

छोटे बच्चों को थोड़े-थोड़े समय अंतराल पर फीड कराना पड़ता हैI ऐसे में आप कोशिश करें कि कुछ समय आप भी इसमें अपनी पत्नी की मदद करेंI ऐसा करके आप साथ समय तो बिता ही पाएंगे, साथ ही बच्चे के साथ भी एक इमोशनल जुड़ाव बना पाएंगेI

woman is holding rose bouquet with her partner
Do not forget to love each other

बच्चे के आने के बाद अधिकांश कपल बच्चे की देखभाल में ही व्यस्त हो जाते हैंI वे एक-दूसरे को समय ही नहीं देते हैं, वे भूल जाते हैं कि माता-पिता होने के साथ-साथ वे पति-पत्नी भी हैI लेकिन आप ऐसा बिलकुल ना करें, बल्कि बच्चे के आने के बाद अपने पार्टनर को और ज्यादा समय दें और उन्हें खूब सारा प्यार करें, ताकि हमेशा उन्हें आपके करीब होने का एहसास होI

नए पेरेंट्स के लिए बच्चे का हर अनुभव खास और अलग होता है, इसलिए यह आप दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि आप इस नए अनुभव के लिए खुद को तैयार करें और इसमें एक-दूसरे की मदद करें, ताकि साथ में आप बच्चे की पेरेंटिंग अच्छे से कर पाएंI

जब आप नए पेरेंट्स बनते हैं तो आप छोटी-छोटी चीजों में पैनिक करने लगते हैं और परेशान होते हैंI इसलिए इस परेशानी से बचने के लिए अपनों की मदद लेंI यह बिलकुल ना सोचें कि इससे सब आपके बारे में क्या सोचेंगे या फिर आपको जज करेंगेI आपका पहला अनुभव है, इसलिए अपनों के साथ इस पहले अनुभव को खास बनाएं और पेरेंटिंग के खट्टे-मीठे सफर को एन्जॉय करना सीखेंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...