a couple lokking at each other ans smiling
Meet your ex after marriage

Summary: एक्स से मुलाकात हो शादी के बाद तो, इन बातों का रखें ध्यान

अगर किसी दिन शादी के बाद आपको कभी आपका एक्स पार्टनर दिख जाए तो आपको अपनी तरफ से कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए और ऐसी कोई भी गलती नहीं करनी चाहिए, जिसकी वजह से आपकी शादीशुदा जिंदगी में किसी भी तरह की कोई समस्या आए।

Meet Your Ex after Marriage: कब, कहाँ और किससे हमारी मुलाकात हो जाए, हम नहीं जानते हैं। लंबे समय के बाद जब हम अचानक से किसी को देखते हैं या उनसे मिलते हैं तो उस स्थिति में हमें कुछ समझ नहीं आता है। अगर आप अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त से इस तरह से मिलती हैं तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ऐसे अगर किसी दिन शादी के बाद आपको कभी आपका एक्स पार्टनर दिख जाए तो आपको अपनी तरफ से कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए और ऐसी कोई भी गलती नहीं करनी चाहिए, जिसकी वजह से आपकी शादीशुदा जिंदगी में किसी भी तरह की कोई समस्या आए।

a couple sitting on sofa where woman covering her face with hands and man lookin other side
Do not run or hide after seeing your ex

शादी के बाद अगर किसी दिन आपको आपका एक्स दिख जाए तो आप उसे देखकर भागें या छिपें हरगिज नहीं, बल्कि नार्मल रहें। अगर आपका रिश्ता अच्छे टर्म पर टुटा है तो आप उन्हें देखकर एक स्माइल कर सकती हैं और अगर उन्होंने आपको धोखा दिया है तो आपके लिए बेहतर है कि आप उन्हें इग्नोर करके आगे बढ़ें, क्योंकि अब उनसे बात करने का कोई फायदा नहीं है।

woman from behinf looking at man's phone
Do not show curiosity to know about your ex

शादी के बाद जब आप किसी दिन अचानक से अपने एक्स से मिलती हैं तो आप उनके बारे में जानने की उत्सुकता बिलकुल ना दिखाएँ और ना ही अपनी पर्सनल बातें उनसे शेयर करने की कोशिश करें। अगर आप अपनी पर्सनल बातें शेयर करती हैं तो ऐसा भी हो सकता है कि किसी दिन गलती से आपकी बातें पति को पता चल जाए और आपकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ जाए, बेहतर होगा कि आप थोड़ी सावधानी बरतें।

जब एक दिन आपको आपका एक्स अचानक दिख जाए तो आप गलती से भी इसके बारे में अपने पति को ना बताएं और ही अपनी हरकतों से उन्हें यह शक होने दें कि आप जिससे बात कर रही हैं वह आपका एक्स है और उसके साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। आप अपने एक्स से बात कर सकती हैं लेकिन कोशिश करें कि एक साधारण दोस्त की ही तरह व्यवहार करें।

a couple sitting together and talking
Do not start talking about old things with your ex

जब आप अपने एक्स से मिले तो साथ बिताए पुराने पलों के बारे में बातें न करने लग जाएँ। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके पति को आपका ऐसा करना बिलकुल भी अच्छा नहीं लगेगा और हो सकता है कि आपकी इस छोटी सी गलती के कारण आप दोनों के बीच बिना बात के लड़ाई-झगड़े भी होने लगें।  

जब आप शादी के बाद अपने एक्स से मिले तो एकदम से पहले के जैसे बिहेव ना करें और ना ही बहुत ज्यादा दोस्ताना व्यवहार दिखाने की कोशिश करें। बल्कि इस स्थिति में समझदारी से काम लें। इस समय ऐसा कुछ भी ना करें, जिसका असर आपके रिश्ते पर पड़े और आपकी शादीशुदा जिंदगी पिछले रिश्ते के कारण खराब हो।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...