सेक्स करने के एक ही तरीके से हो गए हैं बोर, तो इन तरीकों से बनाएं नाइट को खूबसूरत: Love and Romance
love and romance Credit: Istock

Sex Addiction Symptoms: हफ्ते में कम से कम एक बार सेक्‍स करना आपकी हेल्‍थ और रिलेशनशिप दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन हर समय सिर्फ सेक्‍स के बारे में सोचना या बातें करना आपको सेक्‍स एडिक्‍ट बना सकता है। सेक्‍स एडिक्‍शन यानी सेक्‍स की लत एक ऐसी मानसि‍क समस्‍या है जो किसी को भी परेशान कर सकती है। सेक्‍स एडिक्‍शन की इस समस्‍या को कंपल्‍सिव बिहेवियर डिस्‍ऑडर्र के नाम से भी जाना जाता है। ये एक ऐसी स्थिति है जहां आप यौन कल्‍पनाओं में लगातार खोए रहते हैं। हमेशा यौन कल्‍पनाओं में बने रहने से  आपके व्‍यक्तिगत, सामाजिक और व्‍यावसायिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए सेक्‍स की लत अत्‍यधिक खतरनाक हो सकती है, जिसके परिणामस्‍वरूप आपको अपने रिश्‍ते में भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि सेक्‍स की लत वाले व्‍यक्ति कई सेक्‍स पार्टनर की तलाश में रहते हैं। हालांकि ये समस्‍या अपने आप में किसी विकार का संकेत नहीं है। सेक्‍स एडिक्‍ट व्‍यक्ति दिन में कई बार यौन क्रिया कर सकते हैं। सेक्‍स एडिक्‍शन के कुछ लक्षण हैं जिनसे पता लगाया जा सकता है कि आप तो कहीं इस लत का शिकार नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं सेक्‍स एडिक्‍शन के कुछ अहम संकेतों के बारे में।  

Sex Addiction Symptoms:अनकंट्रोल इच्‍छा

Sex Addictions Symptoms
Sex Addictions Symptoms-Uncontrollable desire

सेक्‍स एडिक्‍ट के सबसे आम लक्षणों में से एक है अनकंट्रोल सेक्‍स डिजायर। यदि आप अधिक समय तक सेक्‍स के बारे में सोचते हैं, पोर्नोग्राफी देखते हैं और सेक्‍सुअल एनकाउंटर की तलाश करते हैं, तो समझिए आप सेक्‍स एडिक्‍ट हैं। आपको सेक्‍स करना अच्‍छा लगता है और अपनी डिजायर को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

जोखिम भरा सेक्‍स करना

Sex Addiction
Having risky sex

सेक्‍स एडिक्‍शन का एक और संकेत है सेक्‍त के लिए जोखिम उठाना, इसके तहत व्‍यक्ति खुद को असुरक्षित सेक्‍स करने से रोक नहीं पाता। कई बार व्‍यक्ति जोखिमभरे सेक्‍स बिहेवियर में शामिल होने लगता है जैसे कई भागीदारों के साथ असुरक्षित सेक्‍स करना या सेक्‍स वर्क में संलग्‍न रहना। सेक्‍स एडिक्‍शन वाले व्‍यक्तियों को संभावित जोखिमों के बारे में पता हो सकता है लेकिन वे स्‍वयं को रोकने में असमर्थ होते हैं। सेक्‍स इच्‍छा के कारण खुद को और दूसरों को खतरे में भी डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Fexting Problem: क्यों आपको टेक्स्ट मैसेज पर नहीं झगड़ना चाहिए?

सेक्‍सुअल बिहेवियर को नियंत्रित करने में परेशानी

Sexual Behaviour
Difficulty controlling sexual behaviour

सेक्‍स एडिक्‍ट वाले व्‍यक्ति को अपने व्‍यक्तिगत, सामाजिक या व्‍यावसायिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक परिणामों के बावजूद अपने सेक्‍स बिहेवियर को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण लग सकता है। इसमें अनुचित या सार्वजनिक सेक्‍स एक्टिविटी में शामिल होना, सेक्‍स एक्टिविटी पर अत्‍यधिक मात्रा में पैसा खर्च करना या सेक्‍सुअल बिहेवियर में संलग्‍न होने के लिए अन्‍य जिम्‍मेदारियों की उपेक्षा करना शामिल हो सकता है।

अन्‍य पहलुओं की उपेक्षा करना

Sexual Addiction
Ignore other aspects

सेक्‍स एडिक्‍शन जीवन के अन्‍य पहलुओं जैसे काम, रिश्‍ते या शौक्‍ की उपेक्षा भी कर सकती है। एक व्‍यक्ति अन्‍य जिम्‍मेदारियों को छोड़कर सेक्‍स एक्टिविटी को प्राथमिकता दे सकता है। जिसके नकारात्‍मक परिणाम हो सकते हैं जैसे कि नौकरी छूटना, प्रियजनों या रिश्‍तेदारों से संबंध खराब होना और पैसों की बरबादी आदि। सेक्‍स की लत वाले व्‍यक्ति के व्‍यवहार में गोपनीयता हो सकती है यानी कि वह चीजों को छुपाना शुरू कर देता है। इस विकार वाले व्‍यक्ति अपनी चीजें छुपाने में माहिर हो जाते हैं। यहां तक कि वह अपने जीवनसाथी, दोस्‍तों और परिवार के सदस्‍यों से भी बातें छुपाने लगते हैं।

नकारात्‍मक भावनात्‍मक प्रभाव

सेक्‍स एडिक्‍ट के नकारात्‍मक और भावनात्‍मक असर भी हो सकते हैं, जैसे शर्म, अपराधबोध या कम आत्‍मसम्‍मान की भावना। सेक्‍स एडिक्‍ट व्‍यक्ति खुद को नियंत्रण से बाहर महसूस कर सकते हैं और अपने व्‍यवहार पर शर्मिंदगी का अनुभव कर सकते हैं। इससे कई लोगों में एंग्‍जाइटी और डिप्रेशन बढ़ जाता है। यदि आप में ऐसे कोई भी लक्षण मौजूद हैं तो आप सेक्‍स एक्‍सपर्ट या चिकित्‍सक से सलाह ले सकते हैं।