इन लक्षणों से समझ जाएं आपको लग गई है सेक्स की लत
Sex Addiction : सेक्स करने की लत को हाइपरसेक्सुअलिटी या सेक्सुअल एडिक्शन भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण क्या हैं-
Sex Addiction Symptoms : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की सेक्सुअल परेशानियां हो रही हैं, जिसमें सेक्स करने की लत भी शामिल है। इस स्थिति को हाइपरसेक्सुअलिटी या सेक्सुअल एडिक्शन भी कहा जाता है, एक मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति को अत्यधिक और अनियंत्रित यौन इच्छाएं महसूस होती हैं। अगर आपको भी इस तरह से महसूस हो रहा है, तो इस स्थिति में आपको कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। आइए जानते हैं सेक्स करने की लत होने पर शरीर में किस तरह के लक्षण दिखते हैं?
Also read: नशे की लत हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए घातक
खुद पर कंट्रोल करना मुश्किल

सेक्स की लत या हाइपरसेक्सुअलिटी की स्थिति से जूझ रहे लोगों में यौन गतिविधियों को नियंत्रित करने में असमर्थता होती है। भले ही ये गतिविधियां व्यक्ति के जीवन के अन्य हिस्सों में समस्या पैदा कर रही हों। इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार हो सके।
सेक्स की लत को रोकने में असफल
कई बार व्यक्ति अपनी इस लत को रोकने का प्रयास करते हैं। लेकिन वे खुद पर नियंत्रत नहीं कर पाता है। यौन व्यवहार को नियंत्रित करने या रोकने में असफल होना जैसे संकेत नजर आने पर तुरंत अपने एक्सपर्ट से सलाह लें।

बढ़ती यौन इच्छाएं
सेक्स या फिर यौन गतिविधियों के लिए काफी ज्यादा उत्तेजित होने जैसी स्थिति में हाइपरसेक्सुअलिटी की ओर इशारा करता है। ऐसे संकेतों को इग्नोर करने से बचें। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है, तो एक बार तुरंत अपने डॉक्टर की मदद लें।
नकारात्मक परिणामों की अनदेखी
यौन व्यवहार के परिणामस्वरूप व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक या कानूनी समस्याओं का सामना करने के बावजूद यौन गतिविधियों में लगे रहना भी हाइपरसेक्सुअलिटी की ओर इशारा करता है। यह काफी गंभीर स्थिति होती है।

यौन गतिविधियों का उपयोग बचाव के रूप में
तनाव, उदासी, अकेलापन या अन्य नकारात्मक भावनाओं से बचने या उनका सामना करने के लिए यौन गतिविधियों का उपयोग करना जैसी स्थिति हाइपरसेक्सुअलिटी का संकेत हो सकते हैं।
अगर आपको या किसी को इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य एक्सपर्ट से परामर्श लें। सेक्स की लत का इलाज किया जा सकता है। साथ ही समय पर इसका इलाज शुरू करने से व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
